Uncontrollable Trolla Railing breaks down dividers, bigger accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेकाबू ट्रोला रेलिंग तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 7:06 PM (IST)
बेकाबू ट्रोला रेलिंग तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
जयपुर। टोंक रोड, प्रतापनगर इलाके में हल्दीघाटी चौराहे पर सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रोला लोहे की रेलिंग को तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। इस दौरान ट्रोले का फ्यूल टैंक क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते सडक़ पर डीजल फैल गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी का टैंकर मंगवाकर डीजल को सडक़ से साफ करवाया। गनीमत रही कि सुबह का समय होने से सडक़ पर ज्यादा यातायात नहीं था। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लोगों का कहना है कि इस चौराहे पर रात करीब 11 बजे से सुबह 8-8:30 बजे तक ट्रैफिक लाइट पीली रहती है। इससे यहां वाहन तेज गति से चलते हैं और दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बना रहता है। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement