Uncle, cousin, nephew and sister shot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भतीजे ने मारी चाचा और चचेरे भाई बहन को गोली, मौत

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 नवम्बर 2016 11:57 AM (IST)
भतीजे ने मारी चाचा और चचेरे भाई बहन को गोली, मौत
सोनीपत। आपसी विवाद को लेकर झगड़ा इतना बढ़ा कि भतीजे ने ही अपने चाचा और उसके बेटे बेटी की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक जटवाड़ा स्थित कुम्हार गेट पर एक परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्साए एक युवक ने अपने ही सगे चाचा और दो चचेरे भाईयों, चचेरी बहन और एक अन्य को गोली मार दी। जिसके बाद चाचा और चचेरे भाई बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक भाई और एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी संदीप को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement