संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने 24 अक्टूबर को विश्व पोलियो दिवस पर कहा कि 1988 से शुरू हुए वैश्विक पोलियो उन्मूलन अभियान (जीपीईआई) की स्थापना के बाद से दुनियाभर में पोलियो के मामलों में 99 फीसदी की कमी आई है। दुजारिक ने जारी बयान में कहा, प्रगति के बावजूद जब तक एक भी बच्चा पोलियो वायरस से संक्रमित रहता है तो समस्त देशों के बच्चों को इस बीमारी से ग्रसित होने के खतरे का अंदेशा बना रहता है।
दुजारिक के मुताबिक, पोलियो का कोई इलाज नहीं है, लेकिन पोलियो का कई बार टीकाकरण कराने से बच्चों को आजीवन सुरक्षा मिल सकती है।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई यह भी पढ़े :यह है वह विरासत जो मंगलवार को जनता को सौंप दी जाएगी