×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 29, 2026 3:13 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
रोज़मर्रा के सामान में छिपे रसायन, शरीर के हार्मोन सन्तुलन व स्वास्थ्य से खिलवाड़
Source: UN News: रविवार, 29 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
खिलौनों से लेकर सौन्दर्य प्रसाधनों (cosmetics) और खाना पकाने के बर्तनों तक, दैनिक जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐसे सामानों में कुछ ऐसे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है जो मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गहरा असर डाल सकते हैं. यूएन एजेंसियों ने आगाह किया है कि ये केमिकल शारीरिक विकास और प्रजनन विकार समेत अन्य समस्याओं की वजह बन सकते हैं और इसलिए यह ज़रूरी है कि उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित उत्पाद ही सुनिश्चित किए जाएं.
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) और यूएन पर्यावरण एजेंसी (
UNEP
) ने हाल ही में प्रकाशित अपनी एक नई रिपोर्ट, State of the Science of Endocrine Disrupting Chemicals 2026, में बताया कि ऐसे रसायन का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर हो रहा है.यूएन पर्यावरण एजेंसी में वरिष्ठ अधिकारी शीला अग्रवाल-ख़ान के अनुसार, अब हमारे पास लगभग एक दशक की अवधि में जुटाए गए नए वैज्ञानिक प्रमाण हैं, जो दर्शाते हैं कि ये रसायन किस तरह लोगों और पर्यावरण को नुक़सान पहुँचा सकते हैं.एक नज़र, हमारे शरीर व पर्यावरण के लिए उपजने वाले जोखिमों और उनसे बचाव के उपायों पर:हमारी हार्मोन प्रणाली में व्यवधान डालने वाले रसायन क्या हैं?हमारे शरीर में Endocrine System (अन्तःस्रावी तंत्र) एक ऐसी प्रणाली है, जो विभिन्न प्रकार के हार्मोन बनाती है और उन्हें रक्त के माध्यम से शरीर के अलग-अलग अंगों तक पहुँचाती है. यह तंत्र शरीर के आकार व बनावट में वृद्धि, विकास, प्रजनन और चयापचय (metabolism) जैसी अहम प्रक्रियाओं को नियंत्रित करता है.इस प्रणाली में व्यवधान डालने वाले रसायन, हार्मोन के उत्पादन, उनके निकलने और प्रभावी होने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य को दीर्घकालिक नुक़सान हो सकता है.ये रसायन भोजन, पेयजल, हवा, धूल और कुछ उपभोक्ता उत्पादों के सीधे सम्पर्क में आने से शरीर में प्रवेश कर सकते हैं.ये रसायन कहाँ पाए जाते हैं?ये रसायन खाद्य पैकेजिंग, खाना पकाने के बर्तनों, सौन्दर्य प्रसाधनों, खिलौनों, कपड़ों, फ़र्नीचर और निर्माण सामग्री समेत रोज़मर्रा के अनेक उत्पादों में पाए जाते हैं.उदारण के लिए, कुछ प्लास्टिक उत्पादों व खिलौनों में 'बिसफ़ेनॉल' और 'फ़्थैलेट', खाद्य पैकेजिंग व कपड़ों में 'पॉलीफ़्लूरोएल्काइल' का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि व्यक्तिगत देखभाल के उत्पादों में 'पैराबेन' प्रयुक्त होता है. इन रसायनों की मौजूदगी मात्र से कोई उत्पाद ख़तरनाक नहीं हो जाता है. स्वास्थ्य के लिए जोखिम अनेक कारकों पर निर्भर होता है, जैसे कि रसायन के प्रकार, उसके सम्पर्क में आने की मात्रा व उसकी अवधि.इन रसायनों के सम्पर्क में आना आम बात है. दुनिया भर में इस्तेमाल के लिए पंजीकृत साढ़े तीन लाख से अधिक रसायनों और रासायनिक मिश्रणों को पंजीकृत किया गया है, लेकिन इनमें से बहुत कम की जाँच यह पता लगाने के लिए की गई है कि वे शरीर की हार्मोन प्रणाली को प्रभावित करते हैं या नहीं. © Unsplash/Jessica Johnston ऐसे कॉस्मेटिक उत्पाद जिन्हें "लम्बे समय तक टिकने वाले" या "वॉटरप्रूफ़" होने के दावे के साथ बेचा जाता है, उनमें एंडोक्राइन सिस्टम को बाधित करने वाले रसायन हो सकते हैं. मानव स्वास्थ्य पर इनका क्या असर पड़ता है?वैज्ञानिक शोध में इन रसायनों के सम्पर्क में आने की स्थिति को कई स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है:शुक्राणुओं की गुणवत्ता में गिरावट और महिलाओं में प्रजनन विकार, जैसे एंडोमेट्रियोसिस और पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS).मोटापा, टाइप-2 मधुमेह और चयापचय सम्बन्धी यकृत (liver) रोग.रोग प्रतिरोधक प्रणाली के विकास और कामकाज में बाधा, अस्थमा, एलर्जी और कुछ ऑटोइम्यून स्थिति.हार्मोन से जुड़े कुछ प्रकार के कैंसर.नए शोध में हृदय और गुर्दों पर भी इनके सम्भावित दुष्प्रभावों को लेकर चिन्ता जताई गई है.इनमें से कई बीमारियों के मामले इतनी तेज़ी से बढ़ रहे हैं कि इसकी वजह केवल आनुवंशिक कारक नहीं हो सकते. हालाँकि, इस बढ़ोत्तरी में इन रसायनों की कितनी भूमिका है, इसका सटीक आकलन अब भी मुश्किल है.बच्चों के लिए ख़तरा अधिक क्यों है?बच्चों की शारीरिक वृद्धि, मस्तिष्क के विकास और यौन परिपक्वता में हार्मोन की अहम भूमिका होती है. इसलिए बच्चे इन रसायनों के प्रति अधिक सम्वेदनशील होते हैं.वयस्कों की तुलना में बच्चे अपने वज़न के अनुपात में अधिक भोजन, पानी और हवा ग्रहण करते हैं. खिलौने व अन्य वस्तुएँ मुँह में डालने से भी इन रसायनों के सम्पर्क में आने का जोखिम बढ़ता है. माँ के दूध और गर्भनाल के रक्त में भी इन रसायनों की मौजूदगी पाई गई है, जिससे स्पष्ट है कि जन्म से पहले ही इनका सम्पर्क शुरू हो सकता है.वन्यजीवों और पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है?ये रसायन औद्योगिक प्रदूषण और अपशिष्ट जल (waste water) समेत विभिन्न माध्यमों से पर्यावरण में पहुँचते हैं.कुछ रसायन जल्दी विघटित हो जाते हैं, जबकि अन्य दशकों तक पर्यावरण में बने रह सकते हैं. इनमें से कुछ जीवों के ऊतकों में जमा होते हैं और खाद्य श्रृंखला में ऊपर जाने के साथ उनकी मात्रा बढ़ती जाती है. वैज्ञानिकों ने वन्यजीवों में नर-मादा अनुपात में बदलाव, प्रजनन सफलता में गिरावट और समागम, प्रवास व खान-पान के व्यवहार में परिवर्तन दर्ज किए हैं.कुछ रसायन हवा के ज़रिए हज़ारों किलोमीटर दूर तक फैल सकते हैं. यही वजह है कि आर्कटिक के वन्यजीवों में भी ऐसे प्रदूषक पाए गए हैं, जिनके मूल स्रोत वहाँ से हज़ारों किलोमीटर दूर हैं.वैश्विक अर्थव्यवस्था को कितना नुक़सान होता है?अनुमान है कि इन रसायनों के सम्पर्क से स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ते ख़र्च और उत्पादकता में गिरावट के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को हर साल 1,100 अरब डॉलर से अधिक का नुक़सान होता है.रिपोर्ट के अनुसार, वास्तविक नुक़सान इससे कहीं अधिक हो सकता है, क्योंकि इस आकलन में कुछ ही रसायनों और स्वास्थ्य समस्याओं को शामिल किया गया है. पर्यावरणीय नुक़सान का आकलन और भी कठिन है, क्योंकि इसके दूरगामी असर खाद्य उत्पादन, जल की गुणवत्ता और अन्य प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ सकते हैं. © Unsplash/Mirna Wabi-Sabi शरीर के एंडोक्राइन सिस्टम में बाधा डालने वाले वाले रसायन रोज़मर्रा के उत्पादों, जैसे खिलौनों में भी पाए जा सकते हैं. जोखिम कम करने के लिए क्या करना होगा?ख़तरनाक रसायनों के इस्तेमाल की नियामन व्यवस्था के लिए राष्ट्रीय क़ानून और अन्तरराष्ट्रीय समझौते मौजूद हैं. मगर हार्मोन प्रणाली को प्रभावित करने वाले इन रसायनों की पहचान के लिए कोई सर्वमान्य वैश्विक मानक नहीं है.अनेक रसायनों की पर्याप्त जाँच भी नहीं हुई है और विकासशील देशों में निगरानी की क्षमता भी सीमित है. यूएन पर्यावरण कार्यक्रम और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सख़्त नियमों, उत्पादों की बेहतर जाँच, पर्यावरणीय निगरानी और रसायनों के इस्तेमाल में अधिक पारदर्शिता पर ज़ोर दिया है.सामान के निर्माता इन अनावश्यक रसायनों को हटाकर ख़तरनाक पदार्थों की जगह सुरक्षित विकल्प अपना सकते हैं. हालांकि, यह सुनिश्चित किया जाना ज़रूरी है कि वैकल्पिक रसायन भी ऐसे ही जोखिम पैदा न करें.सीमा-पार प्रदूषण से निपटने और विकासशील देशों में जाँच व नियमन की क्षमता बढ़ाने के लिए अन्तरराष्ट्रीय सहयोग भी अहम है.आम लोग अपना बचाव कैसे कर सकते हैं?अनेक उत्पादों के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं. कुछ ऐहतियाती क़दमों से भी इन रसायनों के सम्पर्क में आने का जोखिम कम किया जा सकता है:भोजन रखने और गर्म करने के लिए काँच या स्टेनलेस स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें.ऐसे उत्पाद चुनें, जिनमें इस्तेमाल किए गए पदार्थों की स्पष्ट जानकारी हो.अनावश्यक रासायनिक उपचार वाले कपड़ों और फ़र्नीचर से बचें.बच्चों के लिए सुरक्षा मानकों के अनुरूप खिलौने और देखभाल के उत्पाद चुनें.घरों में नियमित रूप से ताज़ी हवा आने दें.दवाओं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और ख़तरनाक कचरे का सुरक्षित निपटान करें.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
चिंता और गुस्से से आजादी चाहिए तो अपनी दिनचर्या में शामिल करें शशांकासन
विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: चीन को 3-1 से मात देकर भारत ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
यामी गौतम के बर्थडे पर पति आदित्य धर का स्पेशल पोस्ट, उन्हें बताया 'यामी पगलू'
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 116/6
अवनीत कौर ने फैंस को दिया सरप्राइज का हिंट, ‘गनमास्टर G9’ के प्रीमियर से इमरान हाशमी संग शेयर की खास झलक!
29 नवंबर का पंचांग: रविवार को सूर्य देव की उपासना का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं सान्या मल्होत्रा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर किया डांस
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
राजस्थान के परिणाम के लिए केंद्रीय नेतृत्व जिम्मेदार
चुनावी महासंग्राम की राह पर उत्तर प्रदेश
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces