×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 26, 2026 10:32 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
महिलाओं के विरुद्ध हिंसा: पुलिस तक पहुँचती हैं केवल सात फ़ीसदी शिकायतें
Source: UN News: गुरुवार, 26 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
शारीरिक या यौन हिंसा की चपेट में आने वाली हर चार में से एक महिला ही अपने परिवारजन, समुदाय या प्रशासन से किसी तरह की मदद पाने का आग्रह करती हैं. वहीं, केवल सात प्रतिशत महिलाएँ ही ऐसी किसी घटना की जानकारी पुलिस को दे पाती हैं. महिला सशक्तिकरण के लिए यूएन संस्था (
UN Women
) ने हिंसा से गुज़रने वाली महिलाओं और उनकी न्याय तक पहुँच के विषय में 54 देशों में कराए गए एक अध्ययन में यह जानकारी दी है.रिपोर्ट के अनुसार, यदि महिलाएँ अपने अनुभव को सामने लाने के लिए तैयार भी होती हैं, तो भी उनके लिए न्याय की गारंटी नहीं है. यौन हिंसा के अपराध मामलों में दोष साबित होने की सम्भावना सबसे कम होती है.यूएन वीमैन ने 'महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के अन्तरराष्ट्रीय दिवस' से पहले इस अध्ययन के निष्कर्ष साझा किए हैं, जिसे हर वर्ष, 25 नवम्बर को मनाया जाता है. इस वर्ष की थीम है: महिलाओं व लड़कियों के विरुद्ध हिंसा का अन्त करने के लिए एकजुटता: न्याय सुनिश्चित, जीवित बच गई महिलाओं की सुरक्षा, दंडहीनता का अन्त.विश्व स्तर पर, 84 करोड़ महिलाएँ व लड़कियाँ, यानि लगभग हर तीन में से एक, अपने जीवनकाल में शारीरिक और यौन हिंसा का शिकार हुई हैं. © Unsplash/Nadine E महिलाएं हिंसा का विरोध कर रही हैं. जवाबदेही नदारद हैयूएन वीमैन की कार्यकारी निदेशक सीमा बहाउस ने कहा, “दुनिया भर की बहुत-सी न्याय प्रणालियाँ हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं और लड़कियों को न्याय दिलाने में विफल हो रही हैं. हिंसा के मामले दर्ज ही नहीं हो पाते हैं, अभियोजन की प्रक्रिया अधूरी रह जाती है और अदालतों के निर्णयों को लागू नहीं किया जाता.”उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयासों के ज़रिए यह सुनिश्चित करना होगा कि न्याय प्रणालियाँ हिंसा से गुज़रने वाली महिलाओं और लड़कियों की रक्षा करने, उनके अधिकारों को बनाए रखने और अपराधियों की जवाबदेही तय करने की अपनी ज़िम्मेदारी पूरी करें.यूएन संस्था की डेटा ब्रीफ़ के निष्कर्ष एक ऐसी व्यवस्था को उजागर करते हैं, जहाँ चुप्पी ओढ़ लेना सामान्य है, जवाबदेही एक अपवाद है और किसी महिला को न्याय मिलने की तुलना में अपराधी के बच निकलने की सम्भावना कहीं अधिक है.यूएन वीमैन के अनुसार, केवल 7 प्रतिशत महिलाओं ने शारीरिक या यौन हिंसा की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जबकि यह मानवाधिकारों के सबसे व्यापक उल्लंघनों में से है. अनेक महिलाओं के लिए चुप रहना कोई विकल्प नहीं है, बल्कि इसकी वजह वे जोखिम है, जिनका सामना उन्हें अपनी बात कहने पर करना पड़ता है.दुर्व्यवहार की शिकायत करने पर महिलाएँ अक्सर अपना घर, अपने बच्चे और अपनी आजीविका खो सकती हैं. उनके परिवार उन्हें छोड़ सकते हैं, और समुदायों में उनका बहिष्कार हो सकता है.अपराधियों के नाम उजागर किए जाने पर उन्हें डराए-धमकाए जाने का भी ख़तरा होता है. जब महिलाएँ अपनी आपबीती बताने के लिए सामने आती भी हैं तो अक्सर उन्हें बोलने के लिए दंडित किया जाता है और देर से शिकायत करने के लिए दोषी ठहराया जाता है.व्यथा बयाँ करने में हिचकिचाहटसंयुक्त राष्ट्र संस्था के आँकड़ों के अनुसार, एशियाई देशों में हिंसा की चपेट में आने वाली केवल 16 प्रतिशत महिलाएँ ही मदद मांगती हैं. अफ़्रीका में यह आँकड़ा 31 प्रतिशत और लातिन अमेरिका व कैरीबियाई क्षेत्र में 40 प्रतिशत है.योरोपीय संघ के देशों में, हिंसा का सामना करने वाली 64 प्रतिशत महिलाएँ अपने किसी क़रीबी व्यक्ति के साथ अपनी आपबीती साझा तो करती हैं, लेकिन केवल 14 प्रतिशत महिलाएँ ही पुलिस के पास जाती हैं.डेटा ब्रीफ़ के अनुसार, विश्व भर में दर्ज किए गए मामलों में से 63 से 97 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि नहीं हो पाती है. ऐसे मामले न्याय प्रणाली से बाहर हो जाते हैं; हिंसा से बची महिलाओं को बार-बार पूछताछ और डराने-धमकाने का सामना करना पड़ता है; और अपराधियों को शायद ही कभी जवाबदेह ठहराया जाता है.अनेक मामलों में सत्ता और प्रभावशाली पदों पर बैठे लोगों को उनके अपराधों के लिए कभी दोषी नहीं ठहराया जाता, जिससे दंडमुक्ति की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है.यही स्थिति ऑनलाइन जगत में भी देखने को मिल रही है. सार्वजनिक जीवन में ऑनलाइन हिंसा का सामना करने वाली महिलाओं में से केवल 25 प्रतिशत ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.अपराधियों को दंडित करने के बजाय, महिलाओं को ही डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म से बाहर होने, उनकी आवाज़ दबाए जाने और सार्वजनिक जीवन में हिस्सेदारी के उनके अधिकार से वंचित किए जाने के लिए मजबूर किया जाता है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर पर दिखी भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर की ताकत, सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने की लैंडिंग
भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, सरकार भी लगाए जवाबी टैरिफ : सीटीआई
कामराजार बंदरगाह पर दूसरी कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी, प्रधानमंत्री ने बताई विशेषता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces