-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान: सहायता प्रयासों के लिए 1.8 करोड़ डॉलर की धनराशि की घोषणा

Source: UN News: शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
अफ़ग़ानिस्तान: सहायता प्रयासों के लिए 1.8 करोड़ डॉलर की धनराशि की घोषणा
संयुक्त राष्ट्र ने आर्थिक चुनौतियों, खाद्य असुरक्षा समेत अनेक मोर्चों पर चुनौतियों से जूझ रहे अफ़ग़ानिस्तान में ज़रूरतमन्द आबादी तक मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए 1.8 करोड़ डॉलर की रक़म जारी की है, जिससे आठ लाख से अधिक लोगों को मदद मिलने की आशा है. मानवीय सहायता मामलों और आपात राहत के लिए यूएन समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने केन्द्रीय आपात प्रतिक्रिया कोष (CERF) से यह धनराशि मुहैया कराई है.इसके ज़रिए खाद्य सुरक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पोषण, संरक्षण, आश्रय व्यवस्था, जल, साफ़-सफ़ाई व्यवस्था पर केन्द्रित परियोजनाओं के लिए समर्थन सुनिश्चित किया गया है, ताकि स्थानीय घर-परिवारों की तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अहम सेवाओं को जारी रखा जा सके.अफ़ग़ानिस्तान के लिए यूएन मानवतावादी समन्वयक ब्रूनो लेमारक्विस ने कहा कि अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर पाने में पहले से ही संघर्ष कर रहे परिवारों के लिए सर्दियों का मौसम और कठिनाई लेकर आएगा. आम तौर पर इन महीनों में कृषि उत्पादन में भी कमी दर्ज की जाती है.“हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हालात और बिगड़ने से पहले ही लोगों की भोजन, स्वास्थ्य देखभाल, सुरक्षित जल व संरक्षण सेवाओं तक पहुँच हो.” उन्होंने कहा कि यह मदद उन समुदायों के लिए अहम है, जो सबसे अधिक जोखिमों का सामना कर रहे हैं. गम्भीर मानवीय संकटअफ़ग़ानिस्तान को विश्व में सबसे गम्भीर मानवीय संकटों में देखा जाता है, जहाँ लगभग 2.2 करोड़ लोग सहायता पर निर्भर हैं. अगस्त 2021 में तालेबान द्वारा सत्ता हथिया लिए जाने के बाद से मानवीय संकट व आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है. अफ़ग़ानिस्तान की महिलाओं पर पाबन्दियाँ थोपी गई हैं और उन्हें अपने दैनिक जीवन के हर पहलु में अंकुशों का सामना करना पड़ रहा है.पिछले कुछ वर्षों में, अन्य देशों में शरण लेने वाले लाखों अफ़ग़ान नागरिक, ईरान और पाकिस्तान से अपनी वतन वापसी के लिए मजबूर हुए हैं, जिससे स्थानीय समुदायों व तंत्र पर बोझ बढ़ा है.हाल ही में जारी हुए एक विश्लेषण के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में, 1.59 करोड़ लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. 34 लाख लोग, आपात स्तर पर भोजन की कमी से जूझ रहे हैं, जोकि अकाल से पहले की स्थिति है. नवम्बर 2026 से अगले वर्ष अप्रैल के दौरान स्थिति बद से बदतर हो सकती है जब भूख से पीड़ितों की संख्या 1.9 करोड़ तक पहुँच सकती है.समन्वित प्रयासों पर बलमानवतावादी समन्वयक ने कहा कि इस सहायता को एक समन्वित ढंग से मुहैया कराया जाना आवश्यक है, जिसमें महिलाओं की अगुवाई वाले संगठनों समेत राष्ट्रीय व स्थानीय संगठनों को एक साथ लेकर चलना होगा.यूएन मानवतावादी कार्यालय ने बताया है कि पड़ोसी देशों से लौटने वाले अफ़ग़ान नागरिकों, देश की सीमाओं के भीतर विस्थापित हुई आबादी और उनके मेज़बान समुदाय की ज़रूरतों को प्राथमिकता दी जाएगी.इसके अलावा, महिलाओं व लड़कियों, बच्चों, वृद्धजन, और विकलांग व्यक्तियों की सहायता के लिए भी पहुँच बनाए रखनी होगी.संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2005 में इस वैश्विक आपात राहत कोष को स्थापित किया था और यह संकटग्रस्त इलाक़ों में ज़रूरतमन्द समुदायों तक जल्द से जल्द मदद पहुँचाने का एक कारगर माध्यम है. इसमें उन संकट प्रभावित इलाक़ों में जीवनरक्षक प्रयासों पर ध्यान केन्द्रित किया जाता है, जहाँ पर्याप्त स्तर पर अन्तरराष्ट्रीय समर्थन हासिल नहीं हो पा रहा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement