-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आसियान-यूएन बैठक: म्याँमार संकट के हल के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल

Source: UN News: गुरुवार, 19 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
आसियान-यूएन बैठक: म्याँमार संकट के हल के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर बल
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने म्याँमार में जारी संकट पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए क्षोभ जताया है कि वहाँ आम नागरिक, अपार मानवीय पीड़ा से जूझ रहे हैं. उन्होंने फ़िलिपीन्स की राजधानी मनीला में आयोजित शिखर बैठक के दौरान कहा कि इस संकट का अन्त करने के लिए दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के साथ मिलकर प्रयास किए जाने होंगे. इंडोनेशिया, मलेशिया, फ़िलिपींस, सिंगापुर और थाईलैंड ने 1967 में आसियान समूह की स्थापना की थी, जिसके बाद के वर्षों में ब्रुनेई, वियतनाम, लाओ पीडीआर, म्याँमार, कम्बोडिया और तिमोर-लेस्ते भी इसके सदस्य बने. संयुक्त राष्ट्र और आसियान संगठन अपनी शिखर बैठक के ज़रिए इस क्षेत्र में शान्ति व सुरक्षा, सतत विकास व अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श व साझा प्रयासों को मज़बूती देते हैं.यूएन प्रमुख एंतोनियो गुटेरेश ने सोमवार को मनीला में अपने सम्बोधन में कहा कि, “महासचिव के रूप में यह मेरा अन्तिम आसियान-यूएन शिखर सम्मेलन है, लेकिन इस क्षेत्र में हुई प्रगति मुझे हमेशा प्रेरित करती रहेगी और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध रहूँगा.” उनका कार्यकाल इस वर्ष के अन्त में समाप्त हो रहा है.महासचिव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और आसियान की 15 वर्षों पुरानी साझेदारी इस समय हिंसक टकराव, जलवायु परिवर्तन, महँगाई, बढ़ती मानवीय सहायता ज़रूरतें, आयात शुल्क और ऊर्जा की बढ़ती क़ीमतों समेत कई चुनौतियों का सामना कर रही है.रूस-यूक्रेन युद्ध, काला सागर की स्थिति और मध्य पूर्व के संकटों का दक्षिणपूर्व एशिया क्षेत्र पर भी असर पड़ रहा है. उन्होंने विशेष रूप से होर्मुज़ जलडमरूमध्य और लाल सागर में समुद्री मार्गों पर व्याप्त अवरोधों का उल्लेख किया.उन्होंने हर परिस्थिति में नौवहन के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए यूएन और आसियान देशों के बीच मज़बूत सहयोग ज़रूरी है.सुधार पर ज़ोरमहासचिव ने कहा, “दुनिया में आर्थिक और राजनैतिक शक्ति के नए केन्द्र उभर रहे हैं. ऐसे में एक ऐसी बहुपक्षीय व्यवस्था ज़रूरी है, जो आपके जैसे उभरते शक्ति केन्द्रों को उचित प्रतिनिधित्व और समर्थन दे.”उन्होंने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को मज़बूत बनाने और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं में सुधार पर ज़ोर दिया, ताकि ये 21वीं सदी की भूराजनैतिक वास्तविकताओं एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें.महासचिव ने जलवायु परिवर्तन के प्रति सम्वेदनशील देशों की सहनसक्षमता बढ़ाने, नवीकरणीय ऊर्जा की ओर न्यायसंगत बदलाव, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के ज़िम्मेदार विकास और डिजिटल खाई को पाटने का भी आहवान किया.उन्होंने कहा कि, “इन सभी प्रयासों की सफलता के लिए हर जगह शान्ति ज़रूरी है, चाहे वह ग़ाज़ा हो, यमन, मध्य पूर्व के अन्य हिस्से, यूक्रेन या सूडान हों.” © UN Philippines/Blue Motus संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश फ़िलीपींस की राजधानी मनीला में 2026 के आसियान-यूएन शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए. मेज़ पर संयुक्त राष्ट्र के सह-अध्यक्ष की नामपट्टिका रखी है. म्याँमार संकट पर चिन्तायूएन प्रमुख ने विवादित दक्षिण चीन सागर के लिए आचार संहिता तैयार करने और कम्बोडिया व थाईलैंड के बीच 2025 के युद्धविराम को बनाए रखने के आसियान देशों के प्रयासों की सराहना की.उन्होंने म्याँमार में जारी संकट पर गहरी चिन्ता जताई, जहाँ लगभग छह वर्ष पहले सैन्य नेतृत्व ने निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदख़ल करके शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया था. तभी से यह देश हिंसक टकराव और गम्भीर मानवीय संकट की चपेट में है.महासचिव ने कहा कि वहाँ, “लोगों की पीड़ा भयावह स्तर पर पहुँच चुकी है.”उन्होंने सभी पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा करने, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का पालन करने और ज़रूरतमन्दों तक मानवीय सहायता की सुरक्षित, निरन्तर व निर्बाध पहुँच सुनिश्चित करने की अपील की.रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षाउन्होंने रोहिंग्या शरणार्थियों की दुर्दशा पर गहन चिन्ता जताई. म्याँमार में हिंसा और उत्पीड़न के कारण विस्थापित मुख्यतः मुस्लिम समुदाय के लगभग 12 लाख लोग बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं. इनमें से अधिकाँश अगस्त 2017 की सैन्य कार्रवाई के बाद वहाँ पहुँचे थे.“बड़े पैमाने पर जबरन विस्थापन के लगभग एक दशक बाद भी रोहिंग्या समुदाय गम्भीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेही और सुरक्षित, स्वैच्छिक, गरिमापूर्ण व स्थाई वापसी के अनुकूल हालात बनने की प्रतीक्षा कर रहा है.” उन्होंने ज़ोर दिया कि जब तक ऐसे हालात नहीं बनते हैं, हिंसा और उत्पीड़न से भाग रहे लोगों की रक्षा करना सभी देशों का दायित्व है.महासचिव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, आसियान की पाँच-सूत्री शान्ति योजना के कार्यान्वयन और म्याँमार के नेतृत्व में समावेशी राजनैतिक समाधान के प्रयासों का समर्थन जारी रखेगा. यह योजना देश में सैन्य तख़्तापलट के बाद अपनाई गई थी.इस बैठक के बाद, उन्होंने एक पत्रकार वार्ता के दौरान सुरक्षा परिषद और महासभा के उस आग्रह को दोहराया, जिसमें स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची समेत मनमाने ढंग से हिरासत में लिए गए सभी लोगों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की अपील की गई है.उन्होंने बताया कि म्याँमार के लिए उनकी विशेष दूत जूली बिशप, आसियान व अन्य सम्बन्धित पक्षों के साथ बातचीत जारी रखेंगी, ताकि हिंसा समाप्त करने, समावेशी सम्वाद का रास्ता खोलने और पाँच-सूत्री योजना को लागू करने में मदद मिल सके.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement