×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:01 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
एशिया-प्रशान्त: विशाल आबादी को निर्धनता से उबारने के लिए नवाचारी उपायों पर बल
Source: UN News: सोमवार, 16 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में, पिछले तीन दशकों के दौरान सामाजिक कल्याण योजनाओं की मदद से निर्धनता घटाने में ठोस प्रगति हासिल की गई है, मगर एक अरब से अधिक लोग अब भी इसके साए में जीवन गुज़ार रहे हैं, संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, निर्धनता केवल आमदनी की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहने की समस्या भी है. ‘एशिया-प्रशान्त सामाजिक परिदृश्य 2026: निर्धनता उन्मूलन और लोगों का सशक्तिकरण’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में एशिया-प्रशान्त क्षेत्र के 1.1 अरब से अधिक लोग निर्धनता का सामना कर रहे हैं. इनमें 31 करोड़ लोग अत्यधिक निर्धनता में जी रहे हैं, जबकि अन्य 1.2 अरब लोगों पर निर्धनता की चपेट में आने का ख़तरा है.जलवायु परिवर्तन, वृद्धजन की बढ़ती आबादी, डिजिटल टैक्नॉलॉजी का विस्तार और बार-बार आने वाले आर्थिक संकटों की वजह से निर्धनता के रूप और उससे जुड़े जोखिमों में बदलाव आ रहा है.अहम निष्कर्ष:1.1 अरब से अधिक लोग ग़रीबी में हैं, जिनमें से 31 करोड़ अत्यधिक निर्धन हैं.1.2 अरब अन्य लोगों पर हालात बिगड़ने की स्थिति में निर्धनता में धँसने का ख़तरा है.निर्धनता सिर्फ़ आमदनी की कमी नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आवास और अन्य बुनियादी सेवाओं का अभाव भी है.जलवायु परिवर्तन और आर्थिक उथलपुथल व अनिश्चितताओं की वजह से निर्धनता का जोखिम बढ़ रहा है.प्रभावित आबादी को निर्धनता से उबारने के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोज़गार में निवेश बढ़ाने समेत अन्य उपाय ज़रूरी हैं. © ESCAP Photo/Catherine Rumpa Costa बैंकॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में एशिया-प्रशान्त क्षेत्र में निर्धनता और सामाजिक विकास पर UNESCAP की नई रिपोर्ट जारी की गई. बदलते दौर में नई चुनौतियाँएशिया-प्रशान्त के लिए यूएन आर्थिक एवं सामाजिक आयोग (
ESCAP
) की कार्यकारी सचिव, आर्मिदा सालसियाह अलिसजहबाना ने कहा कि नई, उभरती चुनौतियों की वजह से यह भी बदल रहा है कि कौन निर्धनता की चपेट में आता है, लोगों को किन अभावों का सामना करना पड़ता है और भविष्य में उन पर क्या जोखिम मंडरा सकते हैं.इस स्थिति में, देशों की सरकारों के लिए कमज़ोर तबक़ों को सुरक्षा देना और भविष्य के संकटों से निपटने की तैयारी करना ज़रूरी हो गया है.रिपोर्ट में सामाजिक सुरक्षा और देखभाल सेवाओं का दायरा बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया है, ताकि लोग मुश्किल परिस्थितियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें और लैंगिक समानता को भी बढ़ावा मिले. © DFID/Abbie Trayler-Smith भारत के टिंगिनापुट गाँव की सौर ऊर्जा इंजीनियर. निर्धनता घटाने के उपायरिपोर्ट में निर्धनता के विभिन्न कारणों से निपटने के लिए कई व्यावहारिक उपाय बताए गए हैं:सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करना, विकलांग व्यक्तियों के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाना जीवाश्म ईंधन महंगा होने की स्थिति में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रशिक्षण देकर रोज़गार के नए अवसर सृजित करनामाता-पिता को जागरूक बनाना, गर्भवती महिलाओं को बेहतर पोषण देना और नवजात शिशुओं की देखभाल में सुधार लानाबुज़ुर्गों की बढ़ती संख्या और जलवायु व आर्थिक चुनौतियों के बीच सामाजिक सुरक्षा व देखभाल सेवाओं में निवेश बढ़ानासरकारी व निजी क्षेत्र के बीच साझेदारी मज़बूत करनाबैंकॉक में आयोजित एक बैठक में सदस्य देश अब तक हुई प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं और मौजूदा कमियों को दूर करने के उपायों पर विचार कर रहे हैं.आर्मिदा सालसियाह अलिसजहबाना ने कहा, “सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाकर, रोज़गार नीतियों को बदलती आबादी की ज़रूरतों के अनुरूप ढालकर और कौशल विकास व रोज़गार के अवसर बढ़ाकर, एशिया-प्रशान्त क्षेत्र इस बदलाव का नेतृत्व कर सकता है.”रिपोर्ट का सन्देश स्पष्ट है: निर्धनता दूर करने के लिए केवल आमदनी बढ़ाना काफ़ी नहीं. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और सामाजिक सुरक्षा में निवेश भी ज़रूरी है, ताकि विकास का लाभ सर्वजन तक पहुँच सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
फिनलैंड की खाड़ी में कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, चालक दल को बचाने का अभियान जारी
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces