-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपदाओं से जान बचाने में समय-पूर्व चेतावनी कारगर, मगर लाखों लोग अब भी सुरक्षा से वंचित

Source: UN News: रविवार, 15 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
आपदाओं से जान बचाने में समय-पूर्व चेतावनी कारगर, मगर लाखों लोग अब भी सुरक्षा से वंचित
दुनिया भर में आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी मिलने से लोगों की जान बचाने में मदद मिल रही है, मगर लाखों लोग अब भी इस सुविधा से वंचित हैं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने बुधवार को वर्ष 2027 के अन्त तक दुनिया के हर व्यक्ति को समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों के दायरे में लाने का आहवान किया. तुर्किये के अन्ताल्या शहर में जारी संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन (COP31) के दौरान ‘सर्वजन के लिए समय-पूर्व चेतावनी’ पहल पर आयोजित एक उच्चस्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “किसी की जान केवल इसलिए नहीं जानी चाहिए कि आपदा की चेतावनी देर से मिली या मिली ही नहीं.”उनकी यह अपील ऐसे समय आई है, जब संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की नई रिपोर्ट में समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों के विस्तार में उल्लेखनीय प्रगति सामने आई है.रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत देशों, यानि 136 देशों में, अब विभिन्न प्रकार की आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी देने वाली प्रणालियाँ मौजूद हैं. मार्च 2025 के मुक़ाबले 17 और देशों में ऐसी व्यवस्था स्थापित हुई है.हालाँकि, सबसे अधिक जोखिम वाले देशों में अब भी इन प्रणालियों की भारी कमी है. शक्तिशाली अल नीन्यो के कारण आपदाओं का ख़तरा और बढ़ने की आशंका है. © UNESCO 2004 की सुनामी के कहर से बुरी तरह प्रभावित भारत ने वैज्ञानिक प्रगति, पूर्व चेतावनी प्रणाली और समुदाय-नेतृत्व वाली पहलों के ज़रिए, अपनी आपदा तैयारियों को काफ़ी मज़बूत किया है. समय-पूर्व चेतावनी से बचीं जानें‘बहु-आपदा पूर्व चेतावनी प्रणालियों की वैश्विक स्थिति 2026’ रिपोर्ट के अनुसार, मज़बूत चेतावनी प्रणालियों वाले देशों में अन्य देशों की तुलना में आपदाओं से मृत्यु दर 6.1 गुना और प्रभावित लोगों की संख्या 3.2 गुना कम है.रिपोर्ट में इसके कई उदाहरण सामने आए हैं.जुलाई 2025 में रूस के कमचटका प्रायद्वीप के पास 8.8 तीव्रता का भूकम्प आने के महज़ 10 मिनट के भीतर प्रशान्त सुनामी चेतावनी केन्द्र ने पहली चेतावनी जारी कर दी.इसके बाद जापान में लगभग 19 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया. वहीं, इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपों में 1.3 मीटर ऊँची समुद्री लहरें पहुँचने से कई घंटे पहले 2,300 से अधिक लोगों को ख़तरे वाले इलाक़ों से निकाल लिया गया.मेडागास्कर में फ़रवरी में चक्रवात गेज़ानी के तट से टकराने से पहले रैड क्रॉस की पूर्व कार्रवाई योजना आंशिक रूप से लागू की गई. इसके तहत लगभग 600 बार घर-घर जाकर लोगों को सतर्क किया गया. इस पहल से 80 हज़ार से एक लाख लोगों तक चेतावनी पहुँची और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने में मदद मिली.रवांडा के करोंगी ज़िले में एक चाय किसान और उनकी बेटियों को महिला सहकारी समितियों, मोबाइल सन्देशों, रेडियो और लाउडस्पीकर के ज़रिये 48 घंटे पहले भारी बारिश की चेतावनी मिली.इससे उन्हें समय रहते खेतों की मेड़ें मज़बूत करने, पानी की निकासी के रास्ते साफ़ करने और चाय की सूखी पत्तियों का सुरक्षित भंडारण करने का समय मिल गया. © WFP एक राहत केन्द्र में बाढ़ प्रभावित परिवार को समय-पूर्व चेतावनी और आजीविका की सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के कर्मचारी. सर्वाधिक जोखिम वाले देशों में बड़ी कमियाँसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश के अनुसार, दुनिया के लगभग हर तीसरे देश में अब भी आपदाओं की समय-पूर्व चेतावनी प्रणाली नहीं है. यह कमी विशेष रूप से अल्प विकसित, लघु द्वीपीय विकासशील और हिंसक टकराव से प्रभावित देशों में है.उन्होंने कहा, “जलवायु संकट पैदा करने में इन देशों का योगदान सबसे कम है, मगर इसकी सबसे पहली और गम्भीर मार इन्हीं पर पड़ती है.”यूएन महासचिव ने बताया कि कुछ योरोपीय देशों में मौसम की निगरानी करने वाले ऐसे केन्द्रों की संख्या पूरे अफ़्रीका महाद्वीप से भी अधिक है, जो अन्तरराष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरते हैं.उन्होंने कहा, “जिस ख़तरे की निगरानी ही नहीं कर सकते, उसके बारे में लोगों को चेतावनी कैसे देंगे?”विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की प्रमुख सेलेस्टे साउलो ने चेताया कि मौजूदा अल नीन्यो इतना शक्तिशाली हो सकता है कि उसकी तीव्रता मापने के मौजूदा पैमाने भी कम पड़ जाएँ.उन्होंने कहा, “हम अल नीन्यो को रोक नहीं सकते, मगर इसके कई गम्भीर मानवीय परिणामों को टाल सकते हैं.” UNDRR/Chris Huby केवल एक तिहाई लघु द्वीपीय विकासशील देशों में ही समय पूर्व चेतावनी प्रणाली की व्यवस्था है. सबसे कम विकसित देशों में यह आँकड़ा 50 फ़ीसदी है. स्थाई चेतावनी प्रणालियाँ बनाने पर ज़ोरसंयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने देशों से समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों को मज़बूत और स्थाई बनाने के प्रयास तेज़ करने का आग्रह किया.उन्होंने तीन प्राथमिकताएँ बताईं:समय-पूर्व चेतावनी को स्थाई सार्वजनिक सेवा बनाना.वित्तीय संसाधनों और तकनीकी क्षमता की कमी दूर करना.अलग-अलग परियोजनाओं के बजाय देशों की योजनाओं को समन्वित और दीर्घकालीन सहयोग देना.यूएन महासचिव के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक लगभग दो अरब डॉलर जुटाए गए हैं और क़रीब 160 देशों को सहायता मिल रही है.उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता मौसम के पूर्वानुमान से लेकर चेतावनी सन्देश पहुँचाने और घर-घर जाकर लोगों को सतर्क करने तक, पूरी व्यवस्था के लिए उपलब्ध होनी चाहिए.रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में 54 देशों में आपदा आने से पहले कार्रवाई की 146 पहल लागू की गईं, जिनसे 96 लाख लोगों को लाभ पहुँचा.संयुक्त राष्ट्र आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यालय (UNDRR) के प्रमुख कमल किशोर ने कहा कि समय-पूर्व चेतावनी प्रणालियों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, मगर अब भी बड़ी संख्या में लोग इस सुरक्षा से वंचित हैं.यूएन महासचिव ने कहा, “जलवायु संकट तेज़ी से बढ़ रहा है. लोगों की सुरक्षा के प्रयास भी उसी रफ़्तार से बढ़ाने होंगे.”उन्होंने हर व्यक्ति तक समय पर आपदा की चेतावनी पहुँचाने का आहवान किया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement