×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:19 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
डिजिटल कनेक्टिविटी में बड़ी छलांग, फिर भी दो अरब लोग इंटरनेट से वंचित
Source: UN News: शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026 00:00 AM (IST)
विश्व भर में, छह अरब से अधिक लोगों (76 फ़ीसदी आबादी) के लिए इंटरनेट उनके दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जिसने उनके लिए सूचना, शिक्षा, रोज़गार, व्यापार व आवश्यक सेवाओं के द्वार खोल दिए हैं. मगर, हर चार में से लगभग एक व्यक्ति, यानि दो अरब लोग अब भी इन अवसरों व कनेक्टिविटी से वंचित हैं. अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (
ITU
) ने मंगलवार को जारी अपने एक नए विश्लेषण में बताया है कि वर्ष 2025 में, 6,1 अरब लोग, यानि विश्व आबादी का 74 प्रतिशत, इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे. 2026 में यह आँकड़ा बढ़कर 6.3 अरब (76 फ़ीसदी) तक पहुँच चुका है.बीते एक साल में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या में 20 करोड़ की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, और इंटरनेट की सार्वभौमिक सुलभता की दिशा में प्रगति भी हुई है. मगर इसके बावजूद, दो अरब लोग अब भी इसकी पहुँच के दायरे से बाहर हैं और यह एक विशाल डिजिटल दरार के बरक़रार रहने का स्पष्ट संकेत है.यूएन एजेंसी की महासचिव डॉरीन बॉगडन-मार्टिन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के दौर में, ऑफ़लाइन होने का अर्थ है, शिक्षा से रोज़गार तक अनगिनत अवसरों से दूर हो जाना. “आज, हमें कनेक्टिविटी के दायरे में विस्तार करने और इसे हर स्थान पर, हर किसी के लिए सार्थक बनाने की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है.”ITU का नया अध्ययन दर्शाता है कि विश्व की तीन-चौथाई से अधिक आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल कर रही है. लेकिन आँकड़ों में कुछ विसंगतियाँ भी नज़र आई हैं. © UNICEF/Kate Klochko यूक्रेन में यूनीसेफ़ व साझेदार संगठनों द्वारा स्थापित एक डिजिटल केन्द्र पर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. डिजिटल दरारें मौजूदयूएन एजेंसी का मानना है कि इंटरनेट के इस्तेमाल में डिजिटल खाई को पाटने की दिशा में प्रगति हुई है, लेकिन अब भी यह बड़े पैमाने पर व्याप्त है. उच्च-आय वाले देशों में 93 फ़ीसदी आबादी द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, निम्न-आय वाले देशों में यह आँकड़ा केवल 32 प्रतिशत है.रिपोर्ट के अहम निष्कर्षों पर एक नज़र: लैंगिक हिस्सेदारी: विश्व भर में 79 प्रतिशत पुरुष और 74 फ़ीसदी महिलाएँ, इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या में 0.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.आयु: युवा आबादी, शेष जनसंख्या की तुलना में इंटरनेट से कहीं अधिक गहराई तक जुड़ी हुई है. 15 से 24 वर्ष आयु वर्ग में 86 फ़ीसदी युवा, इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. शेष आबादी के लिए यह आँकड़ा 74 प्रतिशत है.स्थान: शहरी-ग्रामीण खाई के बीच में कमी आई है, लेकिन अब भी विसंगतियाँ बरक़रार हैं. वैश्विक स्तर पर 82 फ़ीसदी शहरी निवासियों की इंटरनेट तक पहुँच है, जबकि ग्रामीण इलाक़ों में यह घटकर 63 प्रतिशत ही रह जाता है.मोबाइल फ़ोन: 10 वर्ष व उससे अधिक के आयु वर्ग में 84 प्रतिशत लोगों के पास एक मोबाइल फ़ोन है. उच्च-आय वाले देशों में यह आँकड़ा 95 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन निम्न-आय वाले देशों में घटकर 57 फ़ीसदी ही रह जाता है.नैटवर्क कवरेज: विश्व की 97 फ़ीसदी आबादी, कम से कम एक 3जी नैटवर्क के दायरे में रहती है, लेकिन अन्य आधुनिक टैक्नॉलॉजी की कवरेज अभी असमान ही है. 5जी नैटवर्क, फ़िलहाल वैश्विक आबादी के 59 प्रतिशत तक पहुँचा है: उच्च-आय वाले देशों में 86 प्रतिशत, निम्न-आय वाले देशों में केवल चार फ़ीसदी.मोबाइल का मासिक इस्तेमाल: उच्च-आय वाले देशों में एक महीने के दौरान, मोबाइल ब्रॉडबैंड ट्रैफ़िक को प्रति ग्राहक 20 जीबी आंका गया है. निम्न-आय वाले देशों में मासिक 3.4 जीबी से यह लगभग छह गुना है. ख़र्च करने की क्षमता: केवल डेटा का इस्तेमाल करने वाले मोबाइल इंटरनेट पैकेज की वैश्विक औसत क़ीमत घटकर अब प्रति व्यक्ति, औसत राष्ट्रीय आय का 1.2 प्रतिशत रह गई है. वहीं, फ़िक्स्ड ब्रॉडबैंड (घर, कार्यालय में लगाए जाने वाले स्थाई कनेक्शन) की क़ीमत घटकर प्रति व्यक्ति औसत राष्ट्रीय आय का 2.3 फ़ीसदी है. ©UNDP/Julie Pudlowski रवांडा में एक महिला अपने लैपटॉप पर काम कर रही है. एआई युग में कनेक्टिविटीयूएन एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूमिबद्ध विकासशील देशों और लघु द्वीपीय विकासशील देशों में यह पहली बार हुआ है, जब उन्हें मोबाइल ब्रॉडबैंड के लिए तयशुदा लक्ष्य, प्रति व्यक्ति औसत राष्ट्रीय आय का दो फ़ीसदी, हासिल करने में सफलता मिली है.मगर, सबसे कम विकसित देशों में अभी यह ख़र्चीला है और प्रति व्यक्ति औसत राष्ट्रीय आय का 6.1 प्रतिशत आंका गया है.रिपोर्ट दर्शाती है कि एआई की वजह से जिस तरह से समाजों और अर्थव्यवस्थाओं में बदलाव आ रहे हैं, अग्रणी टैक्नॉलॉजी से उभरे अवसरों का लाभ, डिजिटल कौशल के ज़रिए ही हासिल किया जा सकता है. और इसलिए, डिजिटल भविष्य में किसी को भी पीछे न छूटने देने के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी में मौजूदा खाई को दूर किया जाना आवश्यक है.इसके लिए, इंटरनेट कनेक्टिविटी की क़ीमत और उसकी उपलब्धता को लोगों की पहुँच के भीतर लाना, डिजिटल टैक्नॉलॉजी व सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना होगा, ताकि हर एक व्यक्ति, हर एक स्थान पर इनका उपयोग कर सके.ITU की इस पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए
यहाँ क्लिक
कीजिए.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces