×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:06 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यमन: ताइज़ शहर में बिगड़ती स्थिति पर अलार्म, सहायता पहुँचने देने का आग्रह
Source: UN News: शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने यमन में हिंसक टकराव के बीच, हूथी लड़ाकों द्वारा ताइज़ शहर की घेराबन्दी किए जाने पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है, जिसकी वजह से मानवीय सहायता व आवश्यक सामान की आपूर्ति अवरुद्ध हो जाने की आशंका है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ने भी आगाह किया है कि ताइज़ में भोजन, स्वच्छ जल और आश्रय का अभाव है और बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है. हूथी लड़ाकों और अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यमनी सरकार के सुरक्षा बलों के बीच पिछले कुछ हफ़्तों में नए सिरे से लड़ाई भड़की है और 2.5 लाख लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़कर भाग गए हैं. हिंसा से देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर, ताइज़ सबसे अधिक प्रभावित है, जिसे अदन से जोड़ने वाले एकमात्र आपूर्ति मार्ग को हूथी लड़ाकों ने बन्द कर दिया है. इस वजह से आवश्यक वस्तुओं की क़ीमतों में उछाल आया है और बड़ी संख्या में लोगों के पास भोजन व बुनियादी सामान के विकल्प सीमित होते जा रहे हैं.फिर भड़की लड़ाईमानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने मंगलवार को अपने एक वक्तव्य में हूथी लड़ाकों से ताइज़ में मानवीय सहायता की तत्काल आपूर्ति की अनुमति देने की अपील की है. 1 अगस्त से 19 अक्टूबर के दौरान, ताइज़ में अब तक 32 आम नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है, जिनमें 14 बच्चे और नौ महिलाएँ हैं.ताइज़ में स्थिति विशेष रूप से चिन्ताजनक है चूँकि लड़ाई के कारण विस्थापित होने वाले 50 फ़ीसदी से अधिक लोगों ने यहीं पर शरण ली हुई है. उन्होंने आशंका जताई है कि जैसे-जैसे लड़ाई शहर के घनी आबादी वाले इलाक़ों की ओर बढ़ेगी, हताहत होने वाले आम लोगों का आँकड़ा भी बढ़ेगा. पिछले महीने, हूथी लड़ाकों (अंसार अल्लाह गुट) और अदन में स्थित अन्तरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के सुरक्षा बलों के बीच फिर से झड़पें शुरू हो गई थी. 2022 में हुए संघर्षविराम के बाद यमन में पसरी अपेक्षाकृत शान्ति अब टूट गई है.सितम्बर में हूथी लड़ाकों ने यमन के लाल सागर तट पर अपना दबदबा बढ़ाते हुए कुछ इलाक़ों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया था, जिसके बाद, सरकारी सुरक्षा बलों ने राजधानी सना और अन्य इलाक़ों को अपने नियंत्रण में लेने के लिए जवाबी अभियान छेड़ा है. सऊदी अरब ने हवाई कार्रवाई के ज़रिए इसे अपना समर्थन दिया, मगर, इसके जवाब में हूथी लड़ाकों ने सऊदी अरब पर मिसाइल व ड्रोन हमले किए हैं. © WHO Yemen यमन के एक अस्थाई शिविर में विस्थापित बच्चे और परिवार पानी भर रहे हैं. विशाल चिन्ताएँ यमन में
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष
(
UNICEF
) के प्रतिनिधि अखिल अय्यर ने बताया है कि बड़ी संख्या में लोग बार-बार विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं. वे भीड़भाड़ वाले शिविरों या ऐसे समुदायों में पहुँच रहे हैं, जहाँ भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. “जब वे पहुँचते हैं तो वहाँ स्वच्छ जल का लगभग नामोनिशान नहीं हैं. वे सिर्फ़ अपनी कमर पर कपड़े लादकर आए हैं और उनके पास गुज़ारे के लिए कुछ नहीं है.”
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) के अनुसार, ताइज़ के लड़ाई प्रभावित इलाक़ों में आटा लगभग समाप्त होता जा रहा है. एक ऐसे इलाक़े में जहाँ सबसे अधिक खाद्य असुरक्षा है, वहाँ यह स्थिति ख़तरे का अलार्म है.उन्होंने अदन से पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि मानवीय सहायता एजेंसियों के लिए सम्वेदनशील परिस्थितियों से जूझ रहे लोगों तक राहत, ईंधन और अन्य आवश्यक सामान पहुँचाना कठिन हो गया है. यमन पहले से ही हैज़ा और ख़सरे के प्रकोप में है और अब डिप्थीरिया व डेंगू के संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य के मोर्चे पर एक आपात स्थिति की आशंका पनप रही है.यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने बताया है कि ताइज़ के 12 अस्पतालों में केवल चार दिन के लिए ईंधन बचा है. ऑक्सीजन के सिलेंडर की कमी है और 127 अति-आवश्यक दवाओं में से 115 के लिए केवल एक सप्ताह का ही भंडार है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces