×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:15 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
जैवविविधता सम्मेलन: प्रकृति संरक्षण के लिए वैश्विक योजनाएँ कितनी कारगर हैं?
Source: UN News: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
दुनिया ने प्रकृति को बचाने के लिए महत्वाकाँक्षी लक्ष्य तय किए हैं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने ‘प्रकृति के विरुद्ध युद्ध’ को समाप्त करने का आहवान किया है. लेकिन क्या ज़मीनी स्तर पर भी उतनी ही तेज़ी से काम हो पा रहा है? आर्मिनिया की राजधानी येरेवान में सोमवार को शुरू हो रहे संयुक्त राष्ट्र जैवविविधता सम्मेलन (कॉप17) में यही विषय चर्चा के केन्द्र में होगा. 19 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश समीक्षा करेंगे कि प्रकृति के विनाश को रोकने और उसे बहाल करने के वैश्विक वादे किस हद तक पूरे हुए हैं और वर्ष 2030 की समयसीमा से पहले प्रयासों को कैसे तेज़ किया जाए.जानिए, कॉप17 से जुड़े कुछ अहम तथ्य:वैश्विक जैवविविधता फ़्रेमवर्क क्या है?व्यापक तस्वीर: वर्ष 2022 में अपनाया गया कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैवविविधता फ़्रेमवर्क प्रकृति के विनाश को रोकने और उसे बहाल करने की वैश्विक कार्ययोजना है. इसमें 2030 तक के लिए 23 और 2050 तक के लिए चार दीर्घकालिक लक्ष्य तय किए गए हैं.इसका सबसे चर्चित लक्ष्य ‘30 by 30’ है, जिसके तहत वर्ष 2030 तक पृथ्वी के कम से कम 30 प्रतिशत भूमि और समुद्री क्षेत्रों का संरक्षण किया जाना है. यही संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने की समयसीमा भी है.कार्ययोजना में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन और आक्रामक प्रजातियों (invasive species) जैसी चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ संरक्षण के लिए धन जुटाने तथा पर्यावरण को नुक़सान पहुँचाने वाली आर्थिक नीतियों में सुधार पर भी ज़ोर दिया गया है.अब तक कितनी प्रगति हुई है?ज़मीनी हक़ीकत: कुछ प्रगति हुई है, लेकिन रफ़्तार अब भी लक्ष्य से पीछे है.जैवविविधता सन्धि के 196 पक्षकारों में से लगभग 90 प्रतिशत ने राष्ट्रीय लक्ष्य तय किए हैं. क़रीब 60 प्रतिशत ने राष्ट्रीय रणनीतियाँ और कार्ययोजनाएँ तैयार की हैं, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक ने अपनी राष्ट्रीय रिपोर्ट सौंप दी हैं.मगर, समीक्षा किए गए राष्ट्रीय लक्ष्यों में आधे से भी कम पर तय समयसीमा के अनुसार प्रगति हो रही है. पृथ्वी के 30 प्रतिशत भूमि और समुद्री क्षेत्रों के संरक्षण के लिए देशों के मौजूदा संकल्प भी अपर्याप्त हैं. धन, तकनीकी क्षमता, विश्वसनीय आँकड़ों और अन्तरराष्ट्रीय सहयोग की कमी बड़ी बाधाएँ बनी हुई हैं.
यूएन महासचिव
ने शुक्रवार को येरेवान में विश्व नेताओं से कहा, “2030 तक का आधा सफ़र तय हो चुका है. येरेवान अब हमारे लिए जवाबदेही तय करने का अवसर है.” © Unsplash/Jack5parrow आर्मीनिया में बर्फ़ से ढके माउंट अरारात के नीचे फैला शहर का क्षितिज. कॉप17 में किन मुद्दों पर चर्चा होगी?यह क्यों अहम है: सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य वादों को ठोस कार्रवाई में बदलना है. सम्मेलन में मुख्य रूप से इन छह मुद्दों पर चर्चा होगी:प्रगति की समीक्षा: वर्ष 2022 से अब तक वैश्विक जैव विविधता लक्ष्यों पर हुई प्रगति और कमियों का पहला सामूहिक आकलन.ज़मीनी कार्रवाई: राष्ट्रीय लक्ष्यों और योजनाओं को ठोस, मापने योग्य नतीजों में बदलना.वित्तीय संसाधन: वर्ष 2030 तक संरक्षण के लिए हर साल कम से कम 200 अरब डॉलर जुटाना, जिसमें 30 अरब डॉलर की अन्तरराष्ट्रीय सहायता शामिल है.'कैली' कोष: आनुवंशिक संसाधनों से जुड़ी डिजिटल जानकारी के व्यावसायिक उपयोग से होने वाले लाभों का न्यायसंगत बँटवारा सुनिश्चित करना. इसे कोलम्बिया के कैली शहर में हुए 2024 सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था.बेहतर निगरानी: विश्वसनीय आँकड़ों, तकनीकी क्षमता और सहयोग के ज़रिए प्रगति पर नज़र रखना.आर्थिक सुधार: प्रकृति को नुक़सान पहुँचाने वाली सब्सिडी और नीतियों में बदलाव तथा टिकाऊ उत्पादन व उपभोग को बढ़ावा देना.येरेवान सम्मेलन की असली परीक्षामेज़बान देश आर्मिनिया चाहता है कि कॉप17 केवल प्रगति की समीक्षा तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस फ़ैसलों और कार्रवाई का रास्ता भी खोले.संयुक्त राष्ट्र में आर्मिनिया के राजदूत परुयर होवहानिस्यान ने यूएन न्यूज़ से कहा, “हम यह मानकर नहीं चल सकते कि 2030 की समयसीमा अभी बहुत दूर है. येरेवान में लिए गए फ़ैसलों से वादों और ज़मीनी नतीजों के बीच की दूरी कम होनी चाहिए.”जैवविविधता का क्षरण केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि हमारे भोजन, पानी और स्वच्छ हवा से सीधे जुड़ा है. महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने विश्व नेताओं को याद दिलाया है कि जीवन की ये बुनियादी ज़रूरतें प्रकृति पर निर्भर हैं.गुरुवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की एक अहम रिपोर्ट ने वैश्विक जैव विविधता लक्ष्यों पर अब तक की प्रगति और कमियों को उजागर किया. येरेवान सम्मेलन की सबसे बड़ी कसौटी यही है: क्या दुनिया प्रकृति को बचाने के वादों को समय रहते वास्तविक नतीजों में बदल पाएगी?
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
ओरी को मिला सबसे मजेदार रियलिटी चेक! फैन ने पहचाना तो सही, लेकिन कर दी जान्हवी कपूर के साथ फोटो खिंचवाने की डिमांड
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces