×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:49 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
दुर्गा पूजा: आस्था व कला के उत्सव में सभी की हिस्सेदारी के लिए पहल
Source: UN News: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
भारत के पश्चिम बंगाल राज्य और विभिन्न अन्य हिस्सों में हर वर्ष धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. यह एक जीवन्त विरासत, भक्ति, संस्कृति, सार्वजनिक कला और सामाजिक सन्देशों को एक साथ लाने का अवसर है. इस उत्सव और पूजा पंडालों में हर एक व्यक्ति की पहुँच को आसान बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी साझा प्रयास किए गए हैं. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (
UNESCO
) ने 2021 में दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया था, जिसमें पूजा समितियों के साथ-साथ परिवारों, पुरोहितों, ढोल वादक, कलाकारों, शिल्पकारों को इस परम्परा के संरक्षक के रूप में मान्यता दी गई है.हर वर्ष, दुर्गा पूजा के लिए चमचमाते अस्थाई मन्दिर (पंडाल) बनाए जाते हैं, जोकि अलग-अलग थीम पर भी आधारित होते हैं. मिट्टी से देवी की प्रतिमाओं को गढ़ा जाता है. सड़कों पर ढोल वादकों की गूँज होती है. सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं और लोग रौशनी से जगमगाते एक पंडाल से दूसरे पंडाल की सैर करने के लिए निकल पड़ते हैं. इस वर्ष, दुर्गा पूजा का आयोजन 16 से 21 अक्टूबर तक होगा. © UN News/Rohit Upadhyay दुर्गा पूजा एक जीवित धरोहर है, जो कारीगरों के माध्यम से पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है. मगर, बड़ी संख्या में विकलांगजन, वृद्धजन और गर्भवती महिलाएँ इस विशाल उत्सव का पूर्ण अनुभव कर पाने से अक्सर वंचित रह जाते थे, चूँकि उनके लिए इन पंडालों में प्रवेश कर पाना कठिन होता था.असमतल ज़मीन, सीढ़ियाँ, अत्यधिक भीड़भाड़, प्रकाश की कम व्यवस्था और बहुत अधिक शोर, ऐसी अनेक कठिनाइयाँ हैं, जोकि अक्सर लोगों के लिए परेशानी बन जाती हैं. दक्षिण एशिया के लिए यूनेस्को के क्षेत्रीय कार्यालय में संस्कृति मामलों की प्रमुख माआले हज़ाज़ ने कहा कि दुर्गा पूजा, एक जीवन्त विरासत है जिसे इसे मनाने वाले लोग आकार देते हैं और आगे बढ़ाते हैं. “मगर सामूहिक भागेदारी की वास्तविक भावना तभी साकार हो सकती है, जब हर व्यक्ति इन उत्सवों का समान रूप से अनुभव कर सके और उनमें हिस्सा ले सके.” सुलभता के लिए उपायइन मुश्किलों को समझते हुए और उत्सव में उपस्थिति को सभी के लिए आसान बनाने, उसे बढ़ावा देने के लिए भारत में यूएन कार्यालय, यूनेस्को, और पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा
साझा प्रयास
किए जा रहे हैं. 2025 में शुरू की गई इस पहल का यह दूसरा वर्ष है, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर, का भी समर्थन मिला है.ये उपाय संयुक्त राष्ट्र के ‘विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों पर कन्वेंशन’ और भारत के ‘विकलांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम, 2016’ पर आधारित है. इस विषय में, आयोजकों को ज़रूरी दिशानिर्देशों की ट्रेनिंग दी गई है और दुर्गा पूजा समितियों को व्यावहारिक उपाय अपनाने के लिए कहा गया है. इनमें शामिल हैं:पंडाल, रैम्प और शौचालय जैसी जगहें सभी के लिए आसानी से पहुँचने योग्य हों.जानकारी सभी को समझ आए और वो सांकेतिक भाषा, ब्रेल और ऑडियो में भी उपलब्ध हो.कार्यक्रम ऐसे हों कि विकलांगजन भी सक्रिय रूप से भाग ले सकें.भीड़ और आपात स्थिति के लिए साफ़-सुथरे सुरक्षा एवं बचाव नियम हों.स्वयंसेवकों को शिष्ट व असरदार मदद देने का प्रशिक्षण दिया जाए.व्यवहार और सोच में बदलाव लाया जाए, ताकि हर व्यक्ति के साथ सम्मान एवं गरिमा से पेश आया जाए.दुर्गा पूजा, बुराई पर देवी दुर्गा की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. लेकिन इसके साथ ही यह अकेलेपन पर सामूहिकता की विजय भी है. इस सांस्कृतिक उत्सव को विकलांगजन, बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और चलने-फिरने में परेशानी महसूस करने वाले व्यक्तियों के लिए सुलभ बनाने से इसी मूल भावना को साकार किया जा सकता है. यूएन इंडिया और यूनेस्को का मानना है कि दुर्गा पूजा को सुलभ बनाने का यह प्रयास देशभर के अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के लिए आदर्श बन सकता है. © UN News/Rohit Upadhyay जैविक और सतत कृषि की थीम पर आधारित पूजा पंडाल.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces