-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपदाओं के जोखिम से बचाव की तैयारी, घर से ही शुरू होती है

Source: UN News: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
आपदाओं के जोखिम से बचाव की तैयारी, घर से ही शुरू होती है
घर जैसी कोई जगह नहीं है, जहाँ हमें अपनेपन, सुकून और सुरक्षा का एहसास होता है. लेकिन एक ऐसी दुनिया में जहाँ बाढ़, भीषण गर्मी और अन्य जोखिमों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहाँ घर अक्सर इन आपदाओं से सबसे पहले प्रभावित होने वाले स्थान भी बन जाते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, मंगलवार, 13 अक्टूबर, को ‘अन्तरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस’ के अवसर पर यह ध्यान दिलाया जा रहा है कि आपदाओं से निपटने की सुदृढ़ तैयारी, घरों से ही शुरू होती है. सन्देश स्पष्ट है: हर एक व्यक्ति एक सुरक्षित, अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक ऐसे घर का हक़दार है, जोकि ऐसे जोखिमों का सामना करने में सक्षम हो. अहम तथ्य:2016 से 2025 के दौरान, हर वर्ष औसतन 10 करोड़ लोग बाढ़, भूकम्प, सूखे, भीषण गर्मी समेत अन्य आपदाओं की चपेट में आए हैं. आपदाओं से होने वाले आर्थिक, मानवीय व पर्यावरणीय नुक़सान की वार्षिक क़ीमत 2,300 अरब डॉलर आंकी गई है.2015 में जोखिमों से बचाव के लिए समय पूर्व चेतावनी प्रणाली वाले देशों की संख्या 55 थी, जोकि अब बढ़कर 128 पहुँच गई है. आपदाओं की वजह से अपनी जान गँवाने वाले लोगों की संख्या घटी है – प्रति एक लाख आबादी में 65 फ़ीसदी की गिरावट आई है.आपदा जोखिम में कमी लाने के लिए प्रयासरत यूएन संस्था (UNDRR) के अनुसार, घरों को सुरक्षित बनाने के लिए हर किसी की भागेदारी की आवश्यकता है: देशों की सरकारों द्वारा ठोस योजनाओं से लेकर निर्माण के लिए मानक तय किए जाने और स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया में समुदायों की भूमिका तक.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने इस दिवस पर अपने सन्देश में ध्यान दिलाया कि घरों की योजना, उनका निर्माण व रखरखाव यह तय कर सकता है कि उनमें लोग सुरक्षित रहेंगे या नहीं. © UNICEF/Robic Upadhayay नेपाल में बाढ़ से क्षतिग्रस्त एक घर के पास राहत सामग्री ले जाते सहायताकर्मी. साझा दायित्वउन्होंने कहा कि हर वर्ष लाखों घर क्षतिग्रस्त या बर्बाद हो जाते हैं, परिवार विस्थापित होते हैं और निर्धनता गहराती है, जिसका सर्वाधिक असर वृद्ध आबादी, विकलांगजन, कम आय वाले परिवारों और अन्य निर्बल समूहों पर पड़ता है.इसलिए यह ज़रूरी है कि घर-परिवार के स्तर पर ही बचाव व सुरक्षा की तैयारी शुरू की जाए. “जोखिमों को समझा जाए, योजना बनाई जाए और तेज़ी से कार्रवाई हो, जोकि जीवन व मृत्यु के बीच का अन्तर तय कर सकती है.”यूएन प्रमुख ने इसके लिए निम्न उपायों को सुझाया है, जिसमें सरकारों व निजी सैक्टर की अहम भूमिका है.जोखिम मूल्यांकन के आधार पर इमारतों का निर्माण और भूमि के इस्तेमाल की योजना.निजी सैक्टर द्वारा सुदृढ़ निर्माण में निवेश और हर किसी की पहुँच के भीतर बीमा की सुविधा. हर एक स्थान पर, हर एक व्यक्ति के लिए, कारगर समय-पूर्व चेतावनी प्रणाली की व्यवस्था.विकासशील देशों को संसाधन मुहैया कराने के लिए अन्तरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में सुधार.महासचिव गुटेरेश ने ध्यान दिलाया कि जैसे-जैसे जलवायु और आपदा जोखिम बढ़ रहे हैं, सुरक्षित घरों का निर्माण करना, सरकारों, निर्माणकर्ताओं, इंजीनियर और समुदायों का साझा दायित्व है और इसके लिए संकल्प लिया जाना होगा.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement