-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैश्विक मंच पर हिन्दी का प्रभाव व पहचान: यूएन मुख्यालय में कार्यक्रम

Source: UN News: शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
वैश्विक मंच पर हिन्दी का प्रभाव व पहचान: यूएन मुख्यालय में कार्यक्रम
हिन्दी की भाषाई विरासत, सांस्कृतिक महत्व और प्रासंगिकता को रेखांकित करने और हिन्दी दिवस के सिलसिले में गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी वीडियो कवरेज, यहाँ देखी जा सकती है. हिन्दी दिवस, हर वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है, जब भारत में देवनागरी लिपि में हिन्दी को संघ की राजभाषा के रूप में अपनाया गया था. वैश्विक संचार विभाग में समाचार व मीडिया मामलों के निदेशक ईयन फ़िलिप्स ने इस कार्यक्रम में जुटे प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह दिवस, हिन्दी की समृद्ध विरासत, उसकी गतिशीलता व योगदान का उत्सव मनाने का एक अवसर है.“हिन्दी दिवस, निसन्देह एक भाषा का उत्सव है, मगर यह उससे भी बड़े स्तर पर मनन करने का भी एक मौक़ा है: पीढ़ियों और सीमाओं से परे लोगों को एक साथ जोड़ने में भाषा की भूमिका.” Tweet URL उन्होंने कहा कि यूएन के लिए बहुभाषावाद से तात्पर्य केवल सूचना के अनुवाद से नहीं, बल्कि लोगों तक सार्थक ढंग से जानकारी पहुँचाने से है, चाहे वे कहीं भी हों. साथ ही, यह सुनिश्चित करने से भी कि संयुक्त राष्ट्र के कामकाज को भाषाई व सांस्कृतिक सीमाओं से परे भी समझा जा सके. "यह बहुभाषावाद की एक बड़ी शक्ति है. यह हमें सुनने, ज्ञान साझा करने और समझ विकसित करने के अधिक तरीक़े मुहैया कराती है."निदेशक ईयन फ़िलिप्स ने बताया कि भारत सरकार के सतत समर्थन से, हिन्दी@यूएन परियोजना को शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य, संयुक्त राष्ट्र के कामकाज से जुड़ी सूचना व मल्टीमीडिया सामग्री को विश्व भर में हिन्दीभाषियों तक पहुँचाना है. हिन्दी, भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जिसे लगभग 45 करोड़ लोग मातृभाषा के रूप में बोलते हैं. अनुमान है कि विश्व स्तर पर 60 करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, समझते या सीखते हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा में, पहली बार 1949 में हिन्दी भाषा का प्रयोग हुआ था. संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक व सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 1948 में हिन्दी को अपनी आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल किया था. यूएन में हिन्दीसंयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने न्यूयॉर्क मुख्यालय में पहली बार वर्ष 2024 में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया था. यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने कहा कि यह वार्षिक आयोजन हम सभी को यहाँ एक साथ लाता है, हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो हमें जोड़ती है और हमारी संस्कृति की याद दिलाती है.उन्होंने कहा कि भारत के अनेक हिस्सों में हिन्दी, व्यापक रूप से उपयोग में लाए जाने वाला प्रेषण माध्यम है, और विविध क्षेत्रों, समुदायों और संस्कृतियों के बीच यह एक सेतु की भूमिका निभाती है. “विदेशों में बसे भारतीय समुदाय, साहित्य, सिनेमा और डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म के ज़रिए, दुनिया भर में हिन्दी के प्रसार में मदद मिली है.”राजदूत पी. हरीश ने बताया कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में बहुभाषावाद का समर्थन किया है और इस विषय में प्रस्तावों को सह-प्रायोजित किया है. हाल ही में पारित हुए एक प्रस्ताव में, हिन्दी को ग़ैर-आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई है और वैश्विक संचार विभाग, हिन्दी भाषा में समाचार और सोशल मीडिया पर जानकारी प्रदान करता है. जीवन्त अभिव्यक्तिइस कार्यक्रम में, भारत से यूएन मुख्यालय के दौरे पर आए सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी शिरकत की. सांसद सीपी जोशी ने कहा कि यह दिवस, भारत की आत्मा, संस्कृति और उसकी जीवन्त अभिव्यक्ति का जश्न मनाने का अवसर है.उन्होंने बताया कि भारत एक बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक सभ्यता है और सभी भाषाएँ व बोलियाँ सामूहिक विरासत को प्रदर्शित करती हैं. “हिन्दी इस समृद्ध भाषाई परिवार का एक अहम हिस्सा है और दुनिया में सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषाओं में है.”सांसद सीपी जोशी ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में निरन्तर बहुभाषावाद की पैरवी की है और बहुभाषिक संस्थाओं को समर्थन देने में अग्रणी भूमिका निभाई है.गुरूवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मॉरीशस, मॉलदीव्स, गयाना, सूरीनाम, फ़िजी, नेपाल सहित अनेक देशों के राजदूतों ने, अपने देशों में हिन्दी के प्रयोग, ऐतिहासिक विरासत और अहमियत को रेखांकित किया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement