×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:27 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
फेंका हुआ खाना जब सड़ता है, धरती का तापमान बढ़ाता है
Source: UN News: गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
बचे हुए खाने को जब फेंक दिया जाता है, तो वह सड़ता है और कचरा स्थल पर अन्य कूड़े के साथ मिलकर मीथेन जैसी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की वजह बनता है. जोकि वैश्विक तापमान में वृद्धि और जलवायु में बदलाव की ज़िम्मेदार है. संयुक्त राष्ट्र की पर्यावरण एजेंसी (UNEP) का कहना है कि भोजन की बर्बादी से कुल ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का 10 फ़ीसदी तक पैदा होता है, जोकि विमानन सैक्टर की तुलना में पाँच गुना अधिक है. यदि इस स्थिति की उपेक्षा कर दी जाए तो भोजन की बर्बादी, जलवायु संकट की एक बड़ी वजह बन सकती है, और इसीलिए इस ख़तरे से निपटने के लिए नए समाधान अपनाए जा रहे हैं: काले रंग की 'सैनिक मक्खियों' (black soldier flies) से लेकर कचरा बीनने वाले लोगों के सशक्तिकरण तक.बचे-खुचे आहार से लेकर पैदावार के बाद ख़राब हो गई फ़सलों या भंडारण केन्द्रों तक पहुँचने से पहले ख़राब हो गई खाद्य सामग्री, भोजन की बर्बादी अनेक स्तरों पर होती है. लेकिन इसका सबसे अधिक हानिकारक रूप, रसोई में बेकार जाने वाला, सड़ने वाला भोजन है, जिसे कचरे में फेंक दिया जाता है. जब बचा हुआ खाना कचरे के ढेर में दब जाता है और वहाँ ऑक्सीजन नहीं पहुँच पाती है, तो यह सूक्ष्मजीवों की मदद से मीथेन गैस का उत्पादन करता है.मीथेन की बढ़ती मात्रायूएन ने चेतावनी दी है कि मीथेन जैसी ग्रीनहाउस गैस, वैश्विक तापमान में वृद्धि के लिए लगभग एक-तिहाई हिस्से तक ज़िम्मेदार हैं और पर्यावरण के लिए विशेष तौर से हानिकारक है. यह 20 वर्ष की अवधि के दौरान कार्बन डाऑक्साइड की तुलना में 86 फ़ीसदी अधिक ताप सोखती हैं. सड़ा हुआ, कचरे में फेंक दिया गया भोजन विश्व भर में मीथेन उत्सर्जन के लिए एक बड़ा कारण है.संयुक्त राज्य अमेरिका में ठोस कचरा जमा करने वाले स्थल, मानव गतिविधियों के कारण होने वाले मीथेन गैस उत्सर्जन का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत हैं. © Adobe/Arie Studio विश्व भर में खाद्य सामग्री की बर्बादी एक बड़ी चुनौती है. फेंके गए भोजन का ढेरयूएन पर्यावरण एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, विश्व भर में विशाल मात्रा में भोजन की बर्बादी होती है और हर दिन एक अरब से अधिक आहार (meals) को बिना खाए ही छोड़ दिया जाता है. बर्बाद होने वाले भोजन के इस पहाड़ के 60 प्रतिशत से अधिक हिस्से के लिए घर-परिवार जिम्मेदार हैं.बिना खाए ही फेंक दिए गए इस भोजन के उत्पादन में जिन संसाधनों को इस्तेमाल में लाया गया था, वे भी बर्बाद हो जाते हैं.
खाद्य एवं कृषि संगठन
(
FAO
) का अनुमान है कि 1.4 अरब हैक्टेयर भूमि, यानि विश्व में कृषि-योग्य भूमि का लगभग 28 प्रतिशत, ऐसी खाद्य सामग्री के उत्पादन में इस्तेमाल में लाया जाता है, जिसे कभी नहीं खाया जाएगा. इस प्रक्रिया में, खेती-बाड़ी और भोजन को तैयार करने में उपयोग में आने वाले जल की भी बर्बादी होती है.कृषि भूमि का विस्तार, वनों की कटाई और उनका आकार घटते जाने की एक बड़ी वजह है. यानि खाने की बढ़ती बर्बादी, पेड़ों की अनावश्यक कटाई की वजह बन रही है और वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड सोखने की उनकी क्षमता पर भी असर डाल रही है.तेज़ क़दमों की दरकारसड़े हुए भोजन से मीथेन गैस उत्सर्जित होती है, मगर यह वातावरण में अधिक समय तक नहीं रहती है और कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में जल्द ख़त्म हो जाती है. इसलिए, मीथेन गैस उत्सर्जन में कटौती के ज़रिए कुछ ही दशकों में जलवायु मोर्चे पर प्रगति हासिल की जा सकती है.यूएन पर्यावरण एजेंसी में विशेषज्ञ मार्टिन क्राउस ने बताया कि एक ऐसे समय में जब दुनिया, वैश्विक तापमान में वृद्धि की रफ़्तार को कम करने के लिए व्यावहारिक तरीक़ों की तलाश कर रही है, भोजन की बर्बादी को रोकना एक तात्कालिक और किफ़ायती जलवायु समाधान साबित हो सकता है. हालांकि, FAO ने आगाह किया है कि अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर संकल्प व्यक्त किए जाने के बावजूद, वर्ष 2015 के बाद से अब तक भोजन हानि में कमी लाने की दिशा में ठोस प्रगति नहीं हुई है. टिकाऊ विकास एजेंडा के तहत, 2030 तक वैश्विक स्तर पर प्रति व्यक्ति भोजन बर्बादी में 50 फ़ीसदी तक की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी यह दूर नज़र आ रहा है. मीथेन कटौती के उपायअपनी थाली में खाना न छोड़ने के अलावा, मीथेन गैस को कम करने के लिए दुनिया भर में कई प्रभावी तरीक़े अपनाए जा रहे हैं.अफ़्रीकी महाद्वीप में 11 देशों की सरकारों ने मीथेन उत्सर्जन कम करने के इरादे से कचरा बीनने वाले लोगों को औपचारिक कचरा प्रबन्धन व्यवस्था में शामिल करने की पहल की है. उन्हें जैविक कचरे को अलग करने और उससे खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.यूएन पर्यावरण एजेंसी के ‘जलवायु एवं स्वच्छ वायु गठबन्धन’ (Climate and Clean Air Coalition) के तहत इन उपायों को आर्थिक मदद दी गई है. इससे कचरा बीनने वाले लोगों की आजीविका बेहतर हुई है, लोगों में कचरे को अलग-अलग करने के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सामुदायिक स्तर पर खाद बनाने की जगह बनाई गई हैं.खाद बनाने के एक विकल्प के रूप में, विश्व भर में विशेष केन्द्रों में पाली जाने वाली ‘ब्लैक सोल्जर मक्खियों’ का इस्तेमाल जैविक कचरे को उपयोगी पदार्थ में बदलने के लिए किया जा रहा है. मलावी से लेकर युगांडा तक, ये उपयोगी कीड़े कई गाँवों और शहरों की कचरा प्रबन्धन व्यवस्था का हिस्सा बन चुके हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces