×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:52 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: फ़्लाईदुबई विमान में हमले की निन्दा; यूक्रेन में सर्दी के लिए तैयारियाँ
Source: UN News: मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने दुबई से इसराइल की राजधानी तेल अवीव जा रहे एक विमान में हुई हिंसक घटना पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है, जिसमें एक सह-चालक ने कथित तौर पर विमान को अपने क़ब्ज़े में लेकर गिराने और यात्रियों को मारने की कोशिश की. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हुई इस घटना में हमलावर पायलट ने बीच उड़ान में ही अपने साथी पायलट पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वो गम्भीर रूप से ज़ख़्मी हो गया.इस हाथापाई के दौरान, विमान का सन्तुलन बिगड़ा और वह केवल 30 सेकेंड के भीतर 17 हज़ार फ़ीट नीचे तक आ गया. घायल चालक ने किसी तरह से दरवाज़ा खोला, जिसके बाद विमान चालक दल के अन्य सदस्यों और यात्रियों ने कॉकपिट में प्रवेश किया, हमलावर पायलट को अपने क़ाबू में लिया, विमान को सम्भाला और फिर सऊदी अरब के तबूक में आपात लैंडिंग कराई गई.यूएन प्रमुख ने गुरूवार को जारी अपने वक्तव्य में राहत जताई कि एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया गया. उन्होंने आम लोगों के जीवन और नागरिक विमानन सुरक्षा को जोखिम में डालने वाले किसी भी कृत्य की कठोर निन्दा की है. उन्होंने सभी यात्रियों की सुरक्षा व सलामती सुनिश्चित करने और इस घटना की जाँच आगे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक एजेंसियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. महासचिव ने कहा कि इस मामले से जुड़े पहलुओं पर नज़र रखी जाएगी. यूक्रेन युद्ध: सर्द मौसम के लिए तैयारियों में तेज़ी © UNOCHA/Matteo Minasi यूक्रेन की राजधानी कीव में रात भर हुए व्यापक हमले के बाद एक महिला अपने क्षतिग्रस्त घर में बैठी हैं. यूक्रेन में मानवीय सहायता दलों ने बताया है कि रूसी सैन्य बलों द्वारा ऊर्जा नैटवर्क को निशाना बनाया जाना जारी है, और इसलिए सर्दी के मौसम में बचाव के लिए इंतज़ाम में तेज़ी लानी होगी.गुरूवार को जारी एक ऐलर्ट में आगाह किया गया है कि पिछले वर्ष लाखों लोग जमा देने वाली सर्दी में लम्बी अवधि के लिए तापन व्यवस्था (heating), जल व आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो गए थे. लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में स्थानीय आबादी हमलों की चपेट में आई है, लोग बार-बार विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं, उनके घरों को क्षति पहुँची है और रूसी आक्रमण के चार वर्ष बाद भी हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच,
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) ने चिन्ता जताई है कि राजधानी कीव समेत अन्य प्रमुख वितरण केन्द्रों पर लॉजिस्टिक व भंडारण स्थलों पर हमले बढ़े हैं, जहाँ खाद्य सामग्री को रखा गया था.सर्दी के मौसम में बिजली, हीटिंग, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान बढ़ने की आशंका है. यूक्रेन में इस वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान, हमलों में लगभग 1,400 आम नागरिकों की जान गई है और आठ हज़ार से अधिक घायल हुए हैं. पिछले वर्ष, इसी अवधि की तुलना में यह हताहतों की संख्या में 37 फ़ीसदी की वृद्धि को दर्शाता है. स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों पर हमलों में भी चिन्ताजनक वृद्धि हुई है और इस वर्ष अब तक 325 हमलों में जानकारी जुटाई गई है, जिनमें 16 लोग मारे गए हैं और 142 घायल हुए हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces