×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:36 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: यमन में खाद्य संकट, हेती में गैंग हिंसा का चक्र
Source: UN News: रविवार, 04 अक्टूबर 2026 00:00 AM (IST)
यमन के तटीय इलाके में सरकारी सुरक्षा बलों और हूथी लड़ाकों के बीच हिंसक झड़पों की वजह से 1.5 लाख लोग अपने घरों से विस्थापित होने के लिए मजबूर हुए हैं, बाज़ारों में अफ़रातफ़री है और मानवीय सहायता पहुँचाने में चुनौतियाँ हैं.
विश्व खाद्य कार्यक्रम
(
WFP
) ने चेतावनी दी है कि देश में नए सिरे से हिंसक टकराव भड़कने से भूख संकट गहराएगा और इसके असर दूर तक महसूस किए जा सकते हैं. लड़ाई के कारण, हुदायदाह और ताइज़ के कुछ हिस्सों से सम्पर्क कट गया है, जिससे उन 3.5 लाख लोगों तक पहुँचना कठिन हो गया है जिन्हें पहले राहत दी जा रही थी.हूथी लड़ाकों के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में मानवीय सहाताकर्मी काम नहीं कर सकते हैं.
यूएन महासचिव
ने यहाँ कामकाज रोकने के आदेश जारी किए थे.यमन को विश्व में सबसे बड़े मानवीय संकटों में देखा जाता है और लड़ाई में तेज़ी से पहले भी देश गम्भीर खाद्य असुरक्षा की स्थिति से जूझ रहा था. 1.8 करोड़ लोगों के पास भरपेट भोजन नहीं है और पाँच वर्ष से कम आयु के 22 लाख बच्चे कुपोषण का शिकार हैं.यूएन खाद एजेंसी ने बताया है कि जिन इलाक़ों तक पहुँचा जा सकता है, वहाँ हर चार में से तीन घर-परिवार अपनी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर पाने में असमर्थ हैं. कुछ ही हफ़्तों में यह संख्या रिकॉर्ड स्तर पर है.खाद्य सामान की क़ीमतों में तेज़ उछाल आया है, जबकि अनाज व सब्ज़ियों का सीमित भंडार और उनकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. विस्थापितों की संख्या बढ़ने से शहरी इलाक़ों और विस्थापन केन्द्रों पर दबाव बढ़ा है. अनेक लोग, बिना भोजन व पानी के कई दिनों तक चलने के बाद वहाँ पहुँचे हैं. विश्व खाद्य कार्यक्रम ने यमन में अपने सहायता अभियान का दायरा बढ़ाया है और लहाज और ताइज़ में 70 हज़ार से अधिक लोगों को गर्म भोजन व अन्य मदद मुहैया कराई जा रही है.हेती: गैंग हिंसा की गिरफ़्त में आम लोग © BINUH गिरोह दमन बल का शिविर हेती की राजधानी पोर्त-ओ-प्रिन्स के पूर्वी हिस्से में स्थित कैम्प वर्टिएरेस में है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने आगाह किया है कि हेती में आम नागरिक अब भी आपराधिक गुटों की घातक हिंसा की गिरफ़्त में फँसे हुए हैं. उन्होंने शुक्रवार को जिनीवा स्थित मानवाधिकार परिषद को जानकारी देते हुए आपराधिक गैंग के दमन के लिए पहले अभियान का स्वागत किया, जिसे यूएन सुरक्षा परिषद द्वारा स्वीकृति दी गई है.उच्चायुक्त टर्क ने उम्मीद जताई कि इससे हेती में सुरक्षा को मज़बूती देने में मदद मिलेगी, लेकिन इस बल में सुरक्षाकर्मी अभी पर्याप्त संख्या में नहीं है. इस वर्ष, 1 जनवरी के बाद से अब तक देश में आपराधिक गुटों की हिंसा में 5,700 से अधिक लोगों की या तो जान गई है या फिर वे घायल हुए हैं. गैंग के सदस्यों ने 230 से अधिक लोगों को अगवा किया है और एक हज़ार से अधिक लड़कियों व महिलाओं का बलात्कार किया जा चुका है. पीड़ितों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक होने की आशंका है.वोल्कर टर्क ने कहा कि हेती में फ़िरौती, लूटपाट और सम्पत्ति को नुक़सान पहुँचाए जाने से आर्थिक गतिविधियों पर भीषण असर हुआ है. स्थानीय आबादी के लिए हिंसा की चपेट में आने का ख़तरा निरन्तर बना हुआ है, जिससे स्कूलों, अस्पतालों और अति-आवश्यक सेवाओं तक पहुँच पाना कठिन हो गया है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces