×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:44 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
संक्षेप में: यूक्रेन पर रूसी हमले, यमन में आम जन की पीड़ा, ग़ाज़ा में आर्थिक बदहाली
Source: UN News: शनिवार, 26 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
रूसी सैन्य बलों ने बीते कुछ दिनों में यूक्रेन के कई हिस्सों पर लगातार हमले किए हैं, जिनमें आम नागरिकों के हताहत होने और घरों, अस्पतालों, दुकानों और कार्यालयों को क्षति पहुँचने की ख़बर है. यूक्रेन में मानवाधिकारों की स्थिति पर निगरानी मिशन के अनुसार, इन हमलों में बैलिस्टिक व क्रूज़ मिसाइलों, ड्रोन व दिशानिर्धारित हवाई बमों का इस्तेमाल किया गया. 1 से 24 सितम्बर की अवधि में कम से कम 200 आम नागरिकों के मारे जाने और 1,234 के घायल होने का समाचार है. हताहतों का आँकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है. रूसी सैन्य बलों ने गुरूवार को ख़ारकीव क्षेत्र में स्थित सब्ज़ी भंडारण केन्द्र को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 7 नागरिक मारे गए और 12 अन्य घायल हुए. ये कर्मचारी इस केन्द्र पर सब्ज़ी बीनने के लिए एकत्र हुए थे. यूक्रेन में यूएन निगरानी मिशन की प्रमुख डैनियल बैल ने क्षोभ जताया कि ख़रीदारी केन्द्रों, फ़ार्मेसी, खाद्य भंडारण केन्द्रों और ईंधन स्टेशन इन हमलों की चपेट में आए हैं. परिवार अपने घरों के मलबे में दब गए हैं.राजधानी कीव में, इस महीने के पहले 24 में से 16 दिनों में हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की जानकारी है, जोकि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से अब तक किसी एक महीने में सबसे ऊँचा आँकड़ा है.ओडेसा को भी बार-बार हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र में अपने हमलों में तेज़ी लाई है, जिससे वहाँ हताहत नागरिकों की संख्या बढ़ रही है.यमन: ‘लोग पहले ही बहुत पीड़ा सहन कर चुके हैं’ © IOM यमन में संघर्ष के कारण विस्थापित हुए लोग सहायता सामग्री एकत्र कर रहे हैं. (फ़ाइल) यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने गहरी चिन्ता जताई है कि यमन में आम नागरिक सरकारी सुरक्षा बलों और हूथी लड़ाकों के बीच जारी लड़ाई का ख़ामियज़ा भुगत रहे हैं.अगस्त महीने की शुरुआत से अब तक ज़मीनी झड़पों, गोलाबारी, और हवाई हमलों में कम से कम 125 लोगों की या तो जान गई है या वे घायल हुए हैं. इस अवधि में, अंसार अल्लाह गुट (हूथी) के लड़ाकों ने अपने हमले तेज़ किए हैं.यमन में ईरान-समर्थित हूथी लड़ाकों ने देश के पश्चिमी तट में बाब अल-मन्देब पर अपना दबदबा बढ़ाया है और इस दौरान सऊदी अरब का समर्थन प्राप्त सरकारी सुरक्षा बलों के साथ झड़पें भी हुई हैं.उच्चायुक्त टर्क ने गुरूवार को अपने एक वक्तव्य में सभी पक्षों से हिंसा पर विराम लगाने का आग्रह करते हुए कहा कि अब तक 1.25 लाख लोग जीवन बचाने के लिए अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं. यूएन मानवाधिकार कार्यालय प्रवक्ता जर्मी लॉरेन्स ने हिंसक टकराव को रोकने, आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का आग्रह करते हुए कहा कि सभी ज़रूरतमन्दों तक मानवीय सहायता को पहुँचाया जाना होगा. यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने अगस्त महीने से अब तक 32 लोगों के मारे जाने पर जानकारी जुटाई है, जिनमें 15 बच्चे व तीन महिलाएँ हैं.इसके अलावा,
OHCHR
ने यूएन के 73 कर्मचारियों व अन्य लोगों को तुरन्त रिहा करने की मांग की है, जिन्हें हूथी लड़ाकों ने कई वर्षों से बंधक बनाया हुआ है.ग़ाज़ा में आर्थिक बदहाली से विकास पर चोट © WFP/मैक्सिम ले लिजौर ग़ाज़ा सिटी के एक इलाक़े में कुछ लोग गाड़ी में अपना सामान लाद रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास एजेंसी (
UNCTAD
) के नए विश्लेषण के अनुसार, ग़ाज़ा पट्टी की अर्थव्यवस्था इस हद तक खोखली हो चुकी है कि अब यहाँ आम नागरिक दिन में केवल 58 सेंट्स (लगभग 54 रुपये) ही कमा पा रहे हैं. यूएन एजेंसी ने क़ाबिज़ फ़लस्तीनी इलाक़े पर केन्द्रित अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि ग़ाज़ा में 92 फ़ीसदी व्यवसाय ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. वर्ष 2023 के बाद से अब तक लाखों लोगों का रोज़गार ख़त्म हो गया है, बेरोज़गारी अभूतपूर्व स्तर पर है और कामकाजी आयु के हर 10 में से 9 वयस्कों के पास काम नहीं है.UNCTAD विशेषज्ञों ने बताया कि इसराइल में 7 अक्टूबर 2023 के आतंकी हमलों के बाद इसराइली सैन्य कार्रवाई का असर हर व्यवसाय पर पड़ा है, उत्पादक क्षमता दरक गई है, पूरी आबादी विस्थापित है और कई मोर्चों पर लोग निर्धनता का शिकार हैं. आय का अभाव, शरण की कमी, और स्वास्थ्य, शिक्षा व साफ़-सफ़ाई समेत बुनियादी सेवाओं का अभाव.अर्थव्यवस्था के किसी अन्य सैक्टर की तुलना में, आवास व्यवस्था को कहीं अधिक क्षति पहुँची है और केवल घरों का फिर से निर्माण करने के लिए 19 अरब डॉलर की आवश्यकता होगी.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces