×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 1:30 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
तकनीक बदल रही है अपराध का स्वरूप - और उससे निपटने के तरीक़े भी
Source: UN News: बुधवार, 23 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
अबू धाबी में होने वाली संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस से पहले, विएना में UNODC प्रमुख मोनिका जूमा का ध्यान एक सरल लेकिन अहम वास्तविकता पर है. उन्होंने कहा कि अपराध का स्वरूप तेज़ी से बदला है, लेकिन उससे निपटने वाली कई संस्थाएँ उस बदलाव के साथ क़दम नहीं मिला पाई हैं. आपराधिक नैटवर्क अब धन, सामान और सूचनाओं को तेज़ी से सीमाओं के पार पहुँचा रहे हैं और नई तकनीकों व वैश्विक अस्थिरता का फ़ायदा उठा रहे हैं. लेकिन यही साधन उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई को भी अधिक तेज़ और प्रभावी बना सकते हैं.मोनिका जूमा के अनुसार, तकनीक ने “अपराध से मुनाफ़ाख़ोरी का एक बेहद व्यापक तंत्र” खड़ा किया है, लेकिन यही तकनीक इन ख़तरों से निपटने के लिए तेज़, प्रभावी और समन्वित कार्रवाई में भी मदद कर सकती है.साइबर अपराध, मानव तस्करी और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी चुनौतियाँ, अबू धाबी में होने वाली
15वीं संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस
के केन्द्र में होंगी. अपराध की रोकथाम और आपराधिक न्याय पर यह दुनिया का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन है.संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (
UNODC
) की नव नियुक्त कार्यकारी निदेशक मोनिका जूमा पहली बार इस भूमिका में सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.यूएन न्यूज़ ने उनसे अपराध के बदलते स्वरूप, उभरते ख़तरों और उनसे निपटने के उपायों पर बातचीत की.इस साक्षात्कार को स्पष्टता और संक्षिप्तता के लिए सम्पादित किया गया है.यूएन न्यूज़: संयुक्त राष्ट्र अपराध कांग्रेस हर पाँच वर्ष में आयोजित होती है, जहाँ दुनिया भर के देश एक मंच पर जुटकर इस सवाल पर मंथन करते हैं कि अपराध का स्वरूप किस तरह बदला है?मोनिका जूमा: आज सबसे बड़ा बदलाव तकनीक से आया है. पाँच वर्ष पहले हालात अलग थे, लेकिन अब तकनीक का इस्तेमाल कई तरह के अपराधों में हो रहा है. अलग-अलग अपराध आपस में जुड़ रहे हैं और इससे अपराध के ज़रिए मुनाफ़ा कमाने का एक व्यापक वैश्विक तंत्र बन रहा है.तकनीक की मदद से चन्द पलों में लाखों लोगों को निशाना बनाया जा सकता है. इसके लिए न बिचौलियों की ज़रूरत है, न सीमाएँ पार करने की.यूएन न्यूज़: बढ़ती वैश्विक डिजिटल खाई के बीच, अपराध कांग्रेस यह कैसे सुनिश्चित कर सकती है कि विकासशील देशों की न्याय और क़ानून प्रवर्तन प्रणालियाँ पीछे न छूटें?मोनिका जूमा: तकनीक के मामले में कोई भी देश पूरी तरह सुरक्षित नहीं है. तकनीकी रूप से उन्नत देश भी उतने ही असुरक्षित हो सकते हैं जितने कमज़ोर देश. संगठित अपराधियों के लिए सीमाएँ कोई बाधा नहीं हैं.तस्कर अब केवल लोगों को नावों से सीमाओं के पार ले जाने पर निर्भर नहीं हैं. वे तकनीक और भ्रामक जानकारी के ज़रिए फ़र्ज़ी रोज़गार का झाँसा देते हैं और कभी-कभी वैध कारोबारी आपूर्ति श्रृँखलाओं, यहाँ तक कि बैंकिंग सेवाओं में भी पैठ बना लेते हैं.इसीलिए यूएन अपराध कांग्रेस का मंच इतना अहम है. संयुक्त राष्ट्र की ताक़त है कि वह सभी पक्षों को एक साथ ला सकता है. अबू धाबी में दुनिया के हर हिस्से से प्रतिनिधि मौजूद होंगे.
UNODC
भी देशों और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए ऐसे मंच विकसित कर रहा है, जहाँ जाँचकर्ता, अभियोजक, क़ानून प्रवर्तन व न्यायिक अधिकारी और अब खोजी पत्रकार भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे.मक़सद यह है कि सूचना, सबूत या सन्देह तेज़ी से उस व्यक्ति तक पहुँचे, जो उस पर तुरन्त कार्रवाई कर सके.हम देशों को ख़ुफ़िया जानकारी साझा करने और फॉरेंसिक विश्लेषण समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. लेकिन इस सहयोग को ठोस कार्रवाई में बदलने की व्यवस्थाएँ अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुई हैं. इसके लिए सही नीतियों, मज़बूत सम्बन्धों और प्रभावी तंत्रों की ज़रूरत है.यूएन न्यूज़: यूएन साइबर अपराध कन्वेंशन इतना महत्वपूर्ण क्यों है?मोनिका जूमा: 2024 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से साइबर अपराध कन्वेंशन अपनाया था. अब तक 80 से अधिक देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. यह देशों के बीच सहयोग के लिए एक साझा ढाँचा और मानक तय करता है, ताकि साइबर ख़तरों से अधिक तेज़ी एवं प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. © UNODC वियतनाम के हंग येन स्थित सीमा शुल्क प्रशिक्षण केन्द्र में लकड़ी की पहचान से सम्बन्धित प्रशिक्षण. अब ज़रूरत है कि देश इसका अनुमोदन करें, ताकि यह लागू हो सके. जब तक ऐसा नहीं होता, इसका पूरा लाभ नहीं उठाया जा सकेगा.अनुमोदन हर देश की अपनी विधायी प्रक्रिया है. लेकिन जिन कई देशों से मैंने बात की है, वहाँ यह प्रक्रिया जारी है. हमें उम्मीद है कि कन्वेंशन जल्द लागू हो सकेगा.यूएन न्यूज़: मानव तस्करी के सैकड़ों हज़ार पीड़ित बड़े-बड़े धोखाधड़ी केन्द्रों में साइबर अपराध करने को मजबूर हैं. यूएन अपराध कांग्रेस उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए क्या ठोस समाधान पेश कर सकती है?मोनिका जूमा: ये धोखाधड़ी केन्द्र अब एक वैश्विक संकट बन चुके हैं. दक्षिण-पूर्व एशिया पर हमारी पिछली रिपोर्ट में सामने आया था कि इनके पीड़ित 80 से अधिक राष्ट्रीयताओं से थे. यह समस्या बेहद तेज़ी से फैल रही है और इसका पैमाना किसी महामारी जैसा है.कई बार ये उन युवजन के सामने रोज़गार के वास्तविक अवसरों के रूप में पेश किए जाते हैं, जो काम करना, दुनिया देखना और नए अनुभव हासिल करना चाहते हैं. इसलिए उन्हें अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित माना जाना चाहिए और उन असली अपराधियों की पहचान की जानी चाहिए, जो उन्हें धोखा देकर भर्ती व गुमराह करते हैं. © UNODC / Laura Gil फिलीपींस की राजधानी मनीला में गिरोह द्वारा संचालित एक इंटरनेट धोखाधड़ी केन्द्र पर छापा. पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा के साथ उनके पुनर्वास और उपचार में मदद भी ज़रूरी है. कई लोगों ने यातना और दुर्व्यवहार जैसे भयावह अनुभव झेले हैं, जिनका असर लम्बे समय तक रह सकता है.UNODC आपराधिक न्याय प्रणालियों को मज़बूत करने में मदद कर रहा है, ताकि पीड़ितों और संवेदनशील समूहों के मामलों से बेहतर ढंग से निपटा जा सके.यूएन न्यूज़: बढ़ते भू-राजनैतिक ध्रुवीकरण और वैश्विक तनाव के बीच, यूएन अपराध कांग्रेस ठोस समाधान सामने लाने में कैसे मदद कर सकती है?मोनिका जूमा: दुनिया इस समय चिन्ताजनक दौर से गुज़र रही है, लेकिन अपराध का ख़तरा ऐसा है जिसे लोग हर दिन महसूस करते हैं.जब लोग अपने घर, इलाक़े या समुदाय में सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो कामकाज, रोज़गार और टिकाऊ विकास भी प्रभावित होते हैं. मादक पदार्थ और अपराध लोगों के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं. यही साझा समस्या देशों को मिलकर समाधान तलाशने के लिए प्रेरित करती है.इसीलिए देशों में इस ख़तरे को लेकर साझा समझ भी है और मिलकर समाधान तलाशने की इच्छा भी. अबू धाबी में इस मुद्दे की अहमियत को लेकर कोई दो राय नहीं होगी.हमें उम्मीद है कि 2021 की क्योटो अपराध कांग्रेस में सामने आए समाधानों को आगे बढ़ाते हुए, अब तकनीक जैसे नए कारकों से तेज़ हो रहे ख़तरों से निपटने पर ध्यान दिया जाएगा.तकनीक हमें अधिक तेज़ एवं प्रभावी कार्रवाई में भी मदद कर सकती है, ताकि सुरक्षित माहौल और समुदाय बनाए जा सकें और बेहतर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ा जा सके.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
गहलोत का सरकार पर सवाल, दो बजट और 100 करोड़ की घोषणाओं के बावजूद नहीं हुए यूथ गेम्स
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
टाटा समूह की तकनीक और वाहनों में होंडा-हुंडई की दिलचस्पी, साझेदारी को लेकर चल रही बातचीत
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces