-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महामारी से सुरक्षित दुनिया बनाने की मुहिम

Source: UN News: मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
महामारी से सुरक्षित दुनिया बनाने की मुहिम
कोविड-19 के छह साल बाद भी दुनिया इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि अगली महामारी के लिए बेहतर तैयारी कैसे की जाए. उस महामारी ने लाखों जानें लीं, स्वास्थ्य प्रणालियों को झकझोर दिया, जनजीवन अस्त-व्यस्त किया और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगभग ठहरा दिया था. उभरती संक्रामक बीमारियों, जलवायु संकटों और युद्धों से बढ़ते ख़तरों के बीच, दुनिया के लिए बेहतर तैयारी अब पहले से कहीं ज़्यादा ज़रूरी है.क्या हुआ था?संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोविड-19 के कारण 70 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई.महामारी से केवल जानें ही नहीं गईं. इससे अर्थव्यवस्थाओं को गहरा झटका लगा, स्वास्थ्य प्रणालियाँ चरमरा गईं और टीकों, जाँच व उपचार तक पहुँच में अमीर एवं ग़रीब देशों के बीच गहरी असमानताएँ उजागर हुईं.संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने महामारी के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को “मानवीय प्रतिभा और मानवीय विफलता की कहानी” बताया था. हालाँकि कोविड-19 से बचाव के लिए रिकॉर्ड समय में टीके विकसित हुए, लेकिन तैयारी की कमी के कारण सबसे कमज़ोर लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सीमित रही और उन्हें सबसे अधिक नुक़सान उठाना पड़ा. © UNICEF/U.S. CDC/Florence Goupil सितम्बर 2022 में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत, पेरू में एक UNICEF कर्मी नदी मार्ग से यात्रा करते हुए. (फ़ाइल) यह क्यों अहम है?कोविड-19 जैसे वायरस सीमाओं में नहीं बँधते.किसी एक देश में शुरू हुआ संक्रमण बहुत तेज़ी से दुनिया के दूसरे हिस्सों तक फैल सकता है और लाखों लोगों को जोखिम में डाल सकता है.इसीलिए निगरानी, डेटा साझा करना, शोध और विकास, तथा टीकों, जाँच एवं उपचार तक पहुँच को वैश्विक प्राथमिकता माना जाता है.मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य भी एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हैं. उभरती संक्रामक बीमारियों में से 60 प्रतिशत से अधिक पशुओं से मनुष्यों में फैलती हैं. इसलिए मानव, पशु और पर्यावरण के आपसी सम्बन्धों पर कड़ी निगरानी बेहद ज़रूरी है. © ADB/Veejay Villafranca फिलीपींस की एक रोगाणु-मुक्त प्रयोगशाला में महामारी पर शोध के लिए परीक्षण करते तकनीशियन. समता की खाईकोविड-19 ने स्पष्ट कर दिया कि टीकों, जाँच और उपचार तक पहुँच में गहरी असमानताएँ थीं. उत्पादन क्षमता वाले समृद्ध देश, ग़रीब देशों की तुलना में कहीं बेहतर स्थिति में थे.लेकिन समानता का सवाल केवल टीकों, उपचार और जाँच तक पहुँच का नहीं है. इसमें कौशल, संसाधनों और वित्तीय सहायता तक समान पहुँच भी शामिल है.इसी खाई को पाटना ज़रूरी है, ताकि महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया को केवल राष्ट्रीय नहीं, बल्कि एक साझा अन्तरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारी के रूप में देखा जाए. © UN Cambodia कम्बोडिया में 2021 के कोविड-19 तालाबन्दी के दौरान एक स्थानीय बाज़ार की घेराबंदी की गई. (फ़ाइल) महामारी पर वैश्विक समझौताकोविड-19 महामारी दुनिया के लिए एक बड़ी चेतावनी थी.भविष्य की महामारियों की रोकथाम और उनसे निपटने के लिए वैश्विक सहयोग बेहद अहम है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आगाह किया है, “जब अगली महामारी आएगी, और हम जानते हैं कि वह आएगी, तो हमें अतीत की ग़लतियाँ नहीं दोहरानी चाहिए. इसका मतलब है - साथ मिलकर काम करना.”इस दिशा में अन्तरराष्ट्रीय समुदाय ने कुछ अहम प्रगति की है.मई 2025 में महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर पहला बाध्यकारी वैश्विक समझौता, WHO महामारी समझौता अपनाया गया था.लेकिन यह केवल शुरुआत है.देशों के वार्ताकारों को अब भी रोगजनकों तक पहुँच और लाभ-साझाकरण (PABS) अनुबंध पर सहमति बनानी है. इसके तहत वायरस के नमूने साझा किए जाएँगे और बदले में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ज़रूरतमन्द देशों को उनसे विकसित टीकों, जाँच और उपचार तक पहुँच मिले.शुक्रवार को इस अनुबंध पर वार्ता आगे बढ़ने के बाद, विश्व स्वास्थ्य सभा की मंज़ूरी मिलते ही समझौते को हस्ताक्षर और राष्ट्रीय अनुमोदन के लिए खोला जा सकेगा.क़ानूनी रूप से लागू होने के लिए इसे 60 देशों के अनुमोदन की ज़रूरत होगी.समझौते में आपात स्थितियों के दौरान चिकित्सा सामग्री पहुँचाने के लिए एक वैश्विक आपूर्ति श्रृँखला और लॉजिस्टिक्स नैटवर्क का भी प्रावधान है. साथ ही, महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया की क्षमताओं को मज़बूत करने के लिए एक नया “समन्वित वित्तीय तंत्र” स्थापित किया जाएगा. © UNICEF/Fils Guillau हेती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के एक अस्पताल में 2022 में कोविड-19 टीकों को सौर ऊर्जा से चलने वाले रेफ़्रिजिरेटर में रखा जा रहा है. (फ़ाइल) क्या बदलने की ज़रूरत है?अगली महामारी से बेहतर ढंग से निपटने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समुदाय को इन क्षेत्रों पर ध्यान देना होगा -प्रकोप को शुरू होने से पहले रोकना और फैलने पर जल्द क़ाबू पाना.तैयारी मज़बूत करना, ताकि शोध और विकास समेत ज़रूरी संसाधन व क्षमताएँ पहले से मौजूद हों.प्रतिक्रिया व्यवस्था मज़बूत करना, ताकि आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएँ बिना बाधा जारी रह सकें.अलग-अलग क्षेत्रों में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता विकसित करना और टिकाऊ आपूर्ति श्रृँखलाएँ सुनिश्चित करना.इन सभी प्रयासों के लिए टिकाऊ और भरोसेमन्द वित्तपोषण तथा अन्तरराष्ट्रीय समन्वय एवं सहयोग के लिए मज़बूत क़ानूनी ढाँचा ज़रूरी है.इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र में25 सितम्बर 2026 को 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में महामारी की रोकथाम, तैयारी और प्रतिक्रिया पर एक उच्चस्तरीय बैठक होगी.एक दिन की इस बैठक में विश्व नेता न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में वैश्विक कार्रवाई के समन्वय, वित्तपोषण और चिकित्सा सामग्री तक समान पहुँच पर चर्चा करेंगे.उम्मीद है कि बैठक में नई प्रतिबद्धताओं को औपचारिक रूप देने वाला एक राजनैतिक घोषणापत्र अपनाया जाएगा.आगे क्या?अगली महामारी कब आएगी, इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता. इसलिए पहले से तैयारी बेहद ज़रूरी है.कोविड-19 से यही सबक मिला कि तैयारी तब शुरू नहीं की जा सकती, जब अस्पताल पहले ही दबाव में आ चुके हों.यह तैयारी महामारियों के बीच के समय में ही करनी होगी - मज़बूत स्वास्थ्य प्रणालियों, समय रहते चेतावनी, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग और इस बुनियादी समझ के साथ कि एक स्थान पर लोगों की सुरक्षा, पूरी दुनिया को अधिक सुरक्षित बनाती है.महामारी क्या है?“महामारी की आपात स्थिति” किसी संक्रामक बीमारी का ऐसा प्रकोप है, जो कई देशों में व्यापक रूप से फैल जाए, स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव डाले, बड़े सामाजिक या आर्थिक व्यवधान पैदा करे और जिससे निपटने के लिए समन्वित अन्तरराष्ट्रीय कार्रवाई की ज़रूरत पड़े.WHO महामारी समझौते से जुड़े तथ्यों पर अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement