-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'BRICS' सम्मेलन: अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था गढ़ने का आहवान

Source: UN News: गुरुवार, 17 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
'BRICS' सम्मेलन: अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था गढ़ने का आहवान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया तेज़ी से बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और वैश्विक संस्थाओं को भी बदलती वास्तविकताओं के अनुरूप ढलना होगा. “सहनसक्षमता, नवाचार, सहयोग और सततता के लिए निर्माण” विषय पर आयोजित बैठक में महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि 1945 के बाद से दुनिया बहुत बदल चुकी है और वैश्विक संस्थाओं को भी इस बदलाव को प्रतिबिम्बित करना चाहिए.उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “आज की आर्थिक, जनसांख्यिकीय और भू-राजनैतिक वास्तविकताएँ 1945 जैसी नहीं हैं.”महसाचिव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और ब्रेटन वुड्स प्रणाली में सुधार की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा कि दुनिया तेज़ी से बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. Tweet URL उन्होंने कहा, “बहुध्रुवीयता वैश्विक व्यवस्थाओं और संस्थाओं में सन्तुलन और समानता लाने में मदद करती है.”विकासशील देशों को अधिक समर्थनयूएन प्रमुख ने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विकासशील देशों को बड़े पैमाने पर अन्तरराष्ट्रीय समर्थन की ज़रूरत है.उन्होंने बहुपक्षीय विकास बैंकों को “बड़ा, बेहतर और अधिक साहसी” बनने, रियायती वित्त बढ़ाने और प्रभावी ऋण राहत व्यवस्था विकसित करने का आहवान किया.उन्होंने चेतावनी दी कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भी असमानता बढ़ रही है.महासचिव ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास की रफ़्तार को बहुत तेज़ कर सकती है, लेकिन इसके फ़ायदे अभी कुछ कम्पनियों और देशों तक सीमित हैं.उन्होंने कहा, एआई “दशकों के विकास को कुछ वर्षों में समेट सकती है”, लेकिन “अगर इसे अनियन्त्रित छोड़ दिया गया, तो एआई की खाई आय,अवसर, सुरक्षा और सम्प्रभुता सहित हर दूसरी खाई को और चौड़ा कर देगी.”जलवायु संकट पर चेतावनीमहासचिव ने जलवायु संकट की बढ़ती गम्भीरता पर भी आगाह किया.उन्होंने कहा, “झुलसाने वाली गर्मी, पिघलते हिमनद, जंगलों में लगी भीषण आग और विनाशकारी बाढ़ — ये सब आने वाले ख़तरों की झलक हैं.”उन्होंने चेतावनी दी कि एक “बेहद शक्तिशाली “अल-नीनो हालात को और बदतर कर सकता है.”वैश्विक तापमान में वृद्धि के जल्द ही 1.5 डिग्री सेल्सियस की सीमा पार करने की आशंका के बीच, महासचिव ने नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव तेज़ करने, मीथेन उत्सर्जन घटाने, प्रकृति की रक्षा करने और विकासशील देशों में निवेश बढ़ाने का आहवान किया.“जलवायु संकट से निपटने की ज़िम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन उनकी परिस्थितियों और क्षमताओं के अनुसार यह ज़िम्मेदारी अलग-अलग होती है. फिर भी, हर देश को अपने प्रयास बढ़ाने होंगे.”महत्त्वपूर्ण खनिजों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनका इस्तेमाल और प्रबन्धन इस तरह होना चाहिए कि उत्पादक देशों एवं स्थानीय समुदायों को रोज़गार और आर्थिक लाभ मिलें.उन्होंने कहा, “बहुत लूट हो चुकी.” © UN India संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश, भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए. ‘दुनिया को शान्ति की ज़रूरत है’ग़ाज़ा, मध्य पूर्व, यूक्रेन और सूडान में जारी हिंसक टकरावों का ज़िक्र करते हुए महासचिव ने कहा, “हमारी दुनिया को शान्ति की ज़रूरत है.”उन्होंने सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का सम्मान करने का आग्रह किया. इसमें सभी देशों की सम्प्रभु समानता, उनकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान और विवादों का शान्तिपूर्ण समाधान शामिल हैं.महासचिव ने कहा कि जैसे-जैसे दुनिया बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, सभी देशों को ऐसी मज़बूत बहुपक्षीय व्यवस्था बनाने में योगदान देना होगा, जो सर्वजन के हित में काम करे और जिसके केन्द्र में संयुक्त राष्ट्र हो. © Press Information Bureau, Government of India संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाक़ात की. नई दिल्ली घोषणापत्रब्रिक्स नेताओं ने नई दिल्ली घोषणापत्र भी अपनाया, जिसमें बहुपक्षीय व्यवस्था को मज़बूत करने, वैश्विक संस्थाओं में सुधार और विकासशील देशों की भूमिका व प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया.घोषणापत्र में एआई, जलवायु सहनसक्षमता और विकास सहयोग को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अन्तरराष्ट्रीय विवादों के शान्तिपूर्ण समाधान का भी समर्थन किया गया.ब्रिक्स समूह में ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ़्रीका के साथ अब कई अन्य देश भी शामिल हैं. इसकी स्थापना प्रमुख विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को उस वैश्विक व्यवस्था में अधिक मज़बूत आवाज़ देने के उद्देश्य से हुई थी, जिस पर लम्बे समय से पश्चिमी देशों का प्रभाव रहा है.भारत की मेज़बानी में आयोजित इस वर्ष के शिखर सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेताओं के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और विश्व व्यापार संगठन (WTO) के प्रमुख भी शामिल हुए.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement