×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:41 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
दक्षिण-दक्षिण सहयोग से स्वास्थ्य आपूर्ति प्रणालियों को नई मज़बूती
Source: UN News: बुधवार, 16 सितम्बर 2026 00:01 AM (IST)
भारत में विकसित डिजिटल वैक्सीन प्रणाली का अनुभव अब लाओ पीडीआर और ज़ाम्बिया तक पहुँच रहा है. इन प्रणालियों से स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं और टीकों का बेहतर हिसाब रखने, समय रहते उनकी कमी पहचानने तथा मरीज़ों की देखभाल के लिए अधिक समय निकालने में मदद मिल रही है. लाओ पीडीआर के महोसोत अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी लामाय के दिन की शुरुआत दवाओं और टीकों का हिसाब रखने से होती है.उन्हें देखना होता है कि क्या उपलब्ध है, कितना इस्तेमाल हो चुका है और आने वाले दिनों में किस चीज़ की ज़रूरत पड़ेगी.लेकिन जब यह काम काग़ज़ी रिकॉर्ड के सहारे किया जाता है, तो समय रहते यह समझना मुश्किल हो सकता है कि कहाँ कमी होने वाली है और कहाँ ज़रूरत से ज़्यादा भंडार जमा हो रहा है.इसी चुनौती से निपटने के लिए, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
) के समर्थन से लाओ पीडीआर ने भारत के eVIN (Electronic Vaccine Intelligence Network) को अपनी ज़रूरतों के अनुसार ढालकर LaoWIN (Lao Warehouse Intelligence Network) विकसित किया है. © UNDP UNDP इंडिया की टीम, LaoWIN पायलट को लागू करने में मदद करते हुए. वास्तविक समय में जानकारीLaoWIN के ज़रिए स्वास्थ्यकर्मी यह देख सकते हैं कि कितने टीके उपलब्ध हैं, कितने इस्तेमाल हुए और कहाँ नई आपूर्ति की ज़रूरत है.यह प्रणाली 8 अप्रैल 2026 को सिसात्तानाक और फोनहोंग ज़िलों की 11 स्वास्थ्य सुविधाओं में शुरू की गई.लगभग पाँच महीनों में इसके माध्यम से 1,677 आपूर्ति श्रृँखला लेन-देन दर्ज किए गए. इनमें से 70 प्रतिशत मोबाइल ऐप के ज़रिए सेवा स्थल पर किए गए.पायलट परियोजना में भंडार ख़त्म होने की घटनाओं में 60 प्रतिशत की कमी और अतिरिक्त भंडार में 66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.टीकों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए तापमान पर लगातार नज़र रखने वाले उपकरण भी लगाए गए हैं, ताकि कोल्ड चेन में किसी गड़बड़ी का समय रहते पता चल सके.लाओ पीडीआर के स्वास्थ्य मंत्रालय में योजना और वित्त विभाग के उप महानिदेशक विएंगक्साय विरावोंग ने कहा, “eVIN को LaoWIN के रूप में अनुकूलित करने के बाद, हमें विश्वास है कि ऐसी डिजिटल प्रणाली प्रभावी ढंग से काम कर सकती है, विशेषकर संसाधनों की कमी वाले क्षेत्रों में.”उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में अलग-अलग स्वास्थ्य प्रणालियों को बेहतर ढंग से जोड़ने का रास्ता भी खुल सकता है.लाओ पीडीआर अब इस प्रणाली को देश भर में लागू करने की तैयारी कर रहा है. © UNDP ज़ाम्बिया में स्वास्थ्यकर्मी फ़ेथ फ़ुम्पा, प्रस्तावित स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृँखला प्रबन्धन प्रणाली के डेमो संस्करण का उपयोग करते हुए. ज़ाम्बिया में भी उम्मीदज़ाम्बिया में भी स्वास्थ्यकर्मी ऐसी ही चुनौतियों का सामना करते हैं.चोंगवे ज़िला अस्पताल में फ़ार्मासिस्ट फ़ेथ फ़ुम्पा को सैकड़ों दवाओं का हिसाब रखना पड़ता है. हर दवा के लिए अलग स्टॉक कार्ड और रिकॉर्ड अपडेट करना होता है.आमतौर पर इस काम में काफ़ी समय लगता है.UNDP इंडिया की एक टीम ने हाल में ज़ाम्बिया में स्वास्थ्यकर्मियों को eVIN पर आधारित एक मॉडल डिजिटल प्रणाली दिखाई.फ़ेथ फ़ुम्पा ने कहा, “इसे चलाना बहुत आसान है और इससे बहुत समय बचता है. ऐसी प्रणाली से हमें क्लिनिक आने वाले मरीज़ों की सहायता के लिए अधिक समय मिल सकता है.”प्रस्तावित प्रणाली मौजूदा ख़रीद व भंडारण प्रणालियों को स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने में मदद करेगी, ताकि राष्ट्रीय गोदामों से लेकर अन्तिम छोर तक आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर बेहतर नज़र रखी जा सके. © UNDP ज़ाम्बिया में एक स्वास्थ्यकर्मी, प्रस्तावित स्वास्थ्य आपूर्ति श्रृँखला प्रबन्धन प्रणाली के डेमो संस्करण में आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री के भंडार का रिकॉर्ड दर्ज करते हुए. वैश्विक दक्षिण में साझा अनुभवज़ाम्बिया के स्वास्थ्य मंत्रालय में सूचना प्रौद्योगिकी निदेशक एंड्रयू काशोका ने कहा कि भारत का अनुभव उनके देश के लिए उपयोगी उदाहरण है.उन्होंने कहा, “भारत में eVIN जिस पैमाने पर लागू किया गया है, उसे देखते हुए हमारा मानना है कि अगर यह भारत में किया जा सकता है, तो ज़ाम्बिया में भी किया जा सकता है.”भारत के eVIN मॉडल से अन्य देशों को भी सीख मिली है.इंडोनेशिया में इसी अनुभव के आधार पर SMILE नामक डिजिटल स्वास्थ्य लॉजिस्टिक्स प्रणाली विकसित हुई, जिसे अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशव्यापी स्तर पर अपना लिया है.मलावी, सूडान और अफ़ग़ानिस्तान में भी इसी तरह की प्रणालियों को समर्थन दिया गया है.यह पहलें दिखाती हैं कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग केवल तकनीक साझा करने का नाम नहीं है. इसका अर्थ है अनुभव, विशेषज्ञता एवं समाधान साझा करना, और फिर उन्हें स्थानीय ज़रूरतों के अनुसार ढालना.स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसका सीधा मतलब है कम काग़ज़ी काम, दवाओं व टीकों पर बेहतर नज़र और मरीज़ों की देखभाल के लिए अधिक समय.इस लेख का विस्तृत संस्करण
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
एसआईआर ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल न होने वाले मतदाता फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं: ईसीआई
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces