-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने उठाई जलवायु न्याय की मांग

Source: UN News: शनिवार, 12 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने उठाई जलवायु न्याय की मांग
नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि हाल की विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल की वित्तीय मुआवज़े की मांग उन देशों को अधिक सहायता देने की ज़रूरत उजागर करती है, जो जलवायु संकट के लिए सबसे कम ज़िम्मेदार हैं, लेकिन उसके सबसे गम्भीर प्रभाव झेल रहे हैं. मुख्य बिन्दु26 अगस्त की बाढ़ में 1,367 लोगों की मौत की पुष्टि.587 विदेशी नागरिकों समेत 5,132 लोग अब भी लापता; तलाश और बचाव अभियान जारी.13,646 लोगों को बचाया गया.नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर लीला पीटर्स याहिया ने काठमांडू से वीडियो लिंक के ज़रिए यूएन मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “नेपाल में अभूतपूर्व तबाही हुई है. यह इस बात का बेहद स्पष्ट और भयावह उदाहरण है कि जलवायु संकट के प्रति संवेदनशील देशों को किस तरह लगातार बढ़ते नुक़सान और क्षति का सामना करना पड़ रहा है.”उन्होंने कहा कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में नेपाल का योगदान बेहद कम है, लेकिन इसके बावजूद देश जलवायु परिवर्तन के गम्भीर मानवीय और आर्थिक प्रभाव झेल रहा है.26 अगस्त को पिघलते हिमनद के कारण आई बाढ़ से लगभग 84,270 लोग प्रभावित हुए. साथ ही, उत्तरी नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग क्षेत्रों में अहम सड़कों, स्कूलों, बिजली नैटवर्क और जल प्रणालियों को भारी नुक़सान पहुँचा.जलवायु-संवेदनशील देशों के लिए वित्तीय सहायतानेपाल ने संयुक्त राष्ट्र के हानि और क्षति कोष से सहायता मांगी है. यह कोष 2022 में उन विकासशील देशों की मदद के लिए स्थापित किया गया था, जो जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं. Tweet URL लीला पीटर्स याहिया ने बताया कि नेपाल के अनुरोध पर फ़िलहाल विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “नेपाल की जलवायु न्याय की मांग अन्तरराष्ट्रीय जलवायु व्यवस्था के एक अहम सिद्धान्त को सामने लाती है.”उन्होंने कहा, “जो देश जलवायु परिवर्तन के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं, उन्हें ऐसे नुक़सान एवं क्षति से निपटने के लिए पर्याप्त और आसानी से उपलब्ध सहायता मिलनी चाहिए, जिसके लिए वे बहुत कम ज़िम्मेदार हैं.”ज़रूरतमन्दों तक पहुँचसप्ताहान्त में लीला पीटर्स याहिया ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कुछ इलाक़ों का दौरा किया, जहाँ पूरी बस्तियाँ बह गई थीं और नदियों के किनारे तक बदल गए थे.उन्होंने उन परिवारों से मुलाक़ात की, जो अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को 20 मीटर ऊँची लहरों में बहते हुए देखा था.उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और साझीदारों की सहायता ज़रूरतमन्द लोगों तक पहुँच रही है, लेकिन सबसे अधिक संवेदनशील समुदायों तक पहुँचना अब भी चुनौती बना हुआ है.नेपाल में किसी आपात अभियान के दौरान पहली बार, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बाढ़ से कटे समुदायों तक भोजन पहुँचाने के लिए कार्गो ड्रोन का इस्तेमाल किया है.आपात सहायता अपील इन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और नेपाल सरकार ने शुक्रवार को 4 करोड़ 96 लाख डॉलर की आपात अपील जारी की थी. इसका लक्ष्य दिसम्बर के अन्त तक 84 हज़ार लोगों तक आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएँ और नक़द सहायता समेत जीवनरक्षक मदद पहुँचाना है.लीला पीटर्स याहिया ने बताया कि बुधवार तक केवल 2 करोड़ 20 लाख डॉलर ही प्राप्त हुए थे.उन्होंने कहा कि तत्काल ज़रूरतों में जल प्रणालियों को बहाल करना, गर्भवती महिलाओं के लिए मोबाइल क्लीनिक बढ़ाना और आपदा प्रभावित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना शामिल है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement