×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:10 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
बढ़ता समुद्र-स्तर, बढ़ते ख़तरे: मानवता के लिए इसके क्या मायने हैं?
Source: UN News: शनिवार, 05 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
महासागर का स्तर अब दर्ज इतिहास में किसी भी समय की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है. इसके प्रभाव अभी से महसूस किए जा रहे हैं और ख़तरे लगातार बढ़ रहे हैं. ज़मीन के बड़े हिस्से पानी में डूब रहे हैं, घरों में बाढ़ का पानी घुस रहा है और लोगों की आजीविका छिन रही है. इससे अधिक सुरक्षित भविष्य की तलाश में जुटे लोगों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.समुद्र-स्तर में बढ़ोत्तरी का असर केवल पर्यावरण तक सीमित नहीं है. इसका मानवाधिकारों, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, संस्कृति, अनेक देशों के भविष्य और बुनियादी मानवीय गरिमा पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है. © UNDP सोलोमन द्वीपसमूह के दक्षिण मलाइता में ग्रामीण तटरेखा की रक्षा के लिए मैन्ग्रोव लगा रहे हैं. इस संकट से विकसित एवं विकासशील, दोनों तरह के देश प्रभावित हो रहे हैं और दुनिया का शायद ही कोई हिस्सा इससे पूरी तरह अछूता है.बढ़ता समुद्र-स्तर आने वाली पीढ़ियों के लिए गम्भीर संकट बनेगा या एक ऐसी चुनौती जिससे निपटा जा सके, यह आज कार्रवाई करने और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की हमारी क्षमता पर निर्भर करेगा.समुद्र-स्तर में वृद्धि का क्या अर्थ है?सरल शब्दों में कहें तो, मानव गतिविधियों से पैदा हुए जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का स्तर लगातार बढ़ रहा है.वर्ष 2014 से 2023 के बीच वैश्विक समुद्र-स्तर में औसतन 4.7 मिलीमीटर प्रति वर्ष की वृद्धि हुई. 2024 में यह दर रिकॉर्ड 5.9 मिलीमीटर तक पहुँच गई.सबसे आशावादी अनुमान के तहत भी, वर्ष 2100 तक समुद्र-स्तर में लगभग 0.55 मीटर तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है. सबसे ख़राब स्थिति में यह बढ़ोत्तरी एक मीटर से अधिक हो सकती है. © UNICEF/Ashwa Faheem मालदीव में समुद्र-स्तर बढ़ने से तट की रक्षा के लिए समुद्र किनारे कंक्रीट के सिलेंडर लगाए गए हैं. वहीं, अत्यधिक उत्सर्जन वाले परिदृश्य में इस सदी के अन्त तक समुद्र-स्तर में लगभग 2 मीटर तक की बढ़ोत्तरी की सम्भावना कम है, लेकिन यदि ऐसा हुआ तो इसके प्रभाव बेहद गम्भीर हो सकते हैं.समुद्र-स्तर क्यों बढ़ रहा है?हिमनदों और विशाल हिम-चादरों के पिघलने से.महासागर गर्म होने पर समुद्री पानी फैलता है और अधिक जगह घेरता है, जिससे समुद्र-स्तर बढ़ता है.पृथ्वी पर जमा हो रही अतिरिक्त गर्मी का लगभग 91 प्रतिशत महासागर सोख रहे हैं. इसलिए, हानिकारक गैसों के बढ़ते उत्सर्जन से जैसे-जैसे पृथ्वी गर्म हो रही है, समुद्र-स्तर में आगे और बढ़ोत्तरी होना लगभग तय है.लोगों पर असरदुनिया भर में लगभग 77 करोड़ लोग, यानि हर 10 में से क़रीब एक व्यक्ति, ऐसे इलाक़ों में रहते हैं जो समुद्र में ऊँचे ज्वार के स्तर से पाँच मीटर से भी कम ऊँचाई पर हैं.समुद्र के इतने क़रीब रहने के असर अब साफ़ दिखाई देने लगे हैं.मीठे पानी के कुओं और खेती की ज़मीन में खारापन बढ़ रहा है.बाढ़ से अस्पतालों, स्कूलों और स्वच्छता प्रणालियों को नुक़सान पहुँच रहा है.पानी से फैलने वाली बीमारियों का ख़तरा बढ़ रहा है, जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है और लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है.मत्स्य पालन और पर्यटन, जो अनेक तटीय अर्थव्यवस्थाओं की रीढ़ हैं, प्रभावित हो रहे हैं. © UN News/Daniel Dickinson कैरेबियाई क्षेत्र के प्यूर्टो रिको में तटीय कटाव के कारण घर समुद्र में समा रहे हैं. कुछ अनुमानों के अनुसार, वर्ष 2050 तक दुनिया भर में 1.2 अरब लोग विस्थापित हो सकते हैं. लोग न केवल सुरक्षित जगह की तलाश में होंगे, बल्कि ऐसी जगह भी चाहेंगे जहाँ वे अपनी आजीविका फिर से खड़ी कर सकें.नए साक्ष्य संकेत देते हैं कि कुछ क्षेत्रों में समुद्र-स्तर बढ़ने से जुड़े ख़तरों को अब तक काफ़ी कम आँका गया हो सकता है. इसका अर्थ है कि पहले के अनुमानों की तुलना में करोड़ों अधिक लोग जोखिम में हो सकते हैं.इस संकट का असर केवल भौतिक नुक़सान तक सीमित नहीं है. साँस्कृतिक विरासत, पुश्तैनी ज़मीन और पारम्परिक जीवन-शैली भी खो रही हैं, जिसका लोगों की मानसिक और भावनात्मक सेहत पर गहरा असर पड़ रहा है.आर्थिक क़ीमततटीय बुनियादी ढाँचे को पहुँचने वाला नुक़सान पहले ही 1.8 ट्रिलियन डॉलर से अधिक हो चुका है.अनुकूलन उपाय नहीं किए गए, तो दुनिया भर में हर वर्ष होने वाला नुक़सान 1.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच सकता है.लघु द्वीपीय विकासशील देशों को 1970 से 2020 के बीच जलवायु सम्बन्धी आपदाओं से 153 अरब डॉलर का नुक़सान हुआ.अमेरिका में आपदा के जोखिम वाले इलाक़ों में 2020 से 2023 के बीच मकान बीमा प्रीमियम में 33 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई.दुनिया के 80 प्रतिशत से अधिक व्यापार को सम्भालने वाले बन्दरगाहों पर बाढ़ और बढ़ते समुद्री-स्तर का ख़तरा लगातार बढ़ रहा है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृँखलाओं के लिए भी जोखिम पैदा हो रहे हैं. © Unsplash/Piiko चीन के ग्वांगझोउ जैसे आधुनिक शहरों में समुद्र-स्तर बढ़ने के साथ बाढ़ का ख़तरा भी बढ़ रहा है. सबसे अधिक ख़तरा कहाँ है?समुद्र-स्तर बढ़ने के सबसे बड़े ख़तरे का सामना कर रहे कई देशों का उत्सर्जन में योगदान बेहद कम है, और इससे निपटने के संसाधन भी सीमित हैं.छोटे द्वीपीय देश: प्रशान्त क्षेत्र के कुछ देशों में स्थानीय समुद्र-स्तर वैश्विक औसत की तुलना में दोगुनी से भी अधिक तेज़ी से बढ़ रहा है. बार-बार आने वाली बाढ़ के कारण ये देश विशेष रूप से संवेदनशील हैं.निचले इलाक़ों में बसे डेल्टा शहर: ढाका, मुम्बई व कोलकाता जैसे शहरों में 1.4 करोड़ से अधिक लोगों के घर, आजीविका और जीवन ख़तरे में हैं.तटीय महानगर: मियामी, न्यूयॉर्क और ग्वांगझोउ जैसे शहरों में बुनियादी ढाँचे को भारी क्षति से ख़रबों डॉलरों का आर्थिक नुक़सान हो सकता है.क्या इसे रोका जा सकता है?पूरी तरह नहीं. समुद्र-स्तर में कुछ बढ़ोत्तरी अब लगभग तय हो चुकी है.लेकिन आगे इसमें कितनी बढ़ोत्तरी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हानिकारक उत्सर्जन में अभी कितनी तेज़ी और कितने बड़े पैमाने पर कटौती की जाती है. © NASA NASA की एक तस्वीर में पश्चिमी अंटार्कटिका की तेज़ी से पिघलती हिम-चादर का एक हिस्सा, थ्वाइट्स ग्लेशियर, दिखाई देता है. एक बड़ा चिन्ता का विषय अंटार्कटिका का थ्वाइट्स हिमनद है, जो लगभग 1 लाख 90 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है.यदि यह हिमनद ढहता है, तो अकेले इसके कारण समुद्र-स्तर में अचानक और अपरिवर्तनीय रूप से आधे मीटर से अधिक की बढ़ोत्तरी हो सकती है.यह एक वास्तविक और सम्भावित ‘टिपिंग पॉइंट’ हो सकता है, यानि ऐसी सीमा जिसके पार पहुँचने के बाद हालात को वापस पहले जैसी स्थिति में लाना सम्भव नहीं होगा.अपरिहार्य बदलावों के अनुरूप ढलनावैश्विक तापमान और उसके साथ समुद्र-स्तर बढ़ने की रफ़्तार को धीमा करने के लिए जलवायु परिवर्तन को बढ़ाने वाले जीवाश्म ईंधनों से दूरी बनाना दुनिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. लेकिन इसके साथ-साथ अनुकूलन उपायों पर भी अभी से काम करना ज़रूरी है.आपदा आने से पहले लोगों को सुरक्षित करने के लिए पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ.समुद्री दीवारें, मैन्ग्रोव संरक्षण, रेत के टीलों की बहाली और ख़तरे वाले इलाक़ों से लोगों का योजनाबद्ध तरीक़े से सुरक्षित स्थानों पर जाना.बेहतर आँकड़े और निगरानी, क्योंकि अनेक क्षेत्रों में अब भी समुद्री परिस्थितियों की बुनियादी निगरानी पर्याप्त नहीं है.भूमि के पानी में डूबने की स्थिति में देश की सम्प्रभुता और समुद्री सीमाओं से जुड़े क़ानूनी मुद्दों पर स्पष्टता.विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने के लिए हर साल लगभग 310 से 365 अरब डॉलर की ज़रूरत है, जबकि 2023 में इसके लिए वैश्विक स्तर पर केवल 26 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता उपलब्ध थी.निष्कर्षबढ़ता समुद्र-स्तर भले ही एक अटल चुनौती लगे. लेकिन इसका असर कितना गम्भीर होगा और सबसे अधिक नुक़सान किसे झेलना पड़ेगा, यह आज लिए जाने वाले फ़ैसलों पर निर्भर करेगा.आख़िरकार, लोगों के घरों, आजीविका, इतिहास और पहचान की रक्षा के लिए जलवायु अनुकूलन हेतु वित्तीय सहायता बढ़ाना ज़रूरी है. साथ ही, यह सुनिश्चित करना होगा कि बढ़ता समुद्र-स्तर देशों की सम्प्रभु स्थिति को प्रभावित न करे और इस संकट को तत्काल स्थाई वैश्विक प्राथमिकता दी जाए.समुद्र-स्तर पहले से कहीं तेज़ी से बढ़ रहा है, यूएन रिपोर्ट सोमवार को पलाऊ में पेश की गई एक
संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट
ने चेतावनी दी है कि समुद्र-स्तर पहले से कहीं तेज़ी से बढ़ रहा है और दुनिया भर में लोगों के लिए “सबसे गम्भीर ख़तरों में से एक” बनता जा रहा है.रिपोर्ट में
समुद्र-स्तर बढ़ने
के सामाजिक, आर्थिक और क़ानूनी प्रभावों के साथ-साथ उनसे निपटने के उपायों पर भी ध्यान दिया गया है. इसे 24 सितम्बर को इस मुद्दे पर होने वाली संयुक्त राष्ट्र की उच्चस्तरीय बैठक से पहले तैयार किया गया है.
पत्रकारों से बातचीत
में संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के प्रमुख नवीद हनीफ़ ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास तेज़ करना बेहद ज़रूरी है.उन्होंने कहा, “समुद्र-स्तर बढ़ रहा है. हमारी सहनसक्षमता, वित्तीय सहायता और महत्वाकाँक्षा को उससे भी तेज़ी से बढ़ना होगा.”समुद्र-स्तर में वृद्धि से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी
यहाँ
उपलब्ध है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच ईरान के राष्ट्रपति का दावा, नहीं रुका व्यापार और उत्पादन
सर्दियों में पक्षियों का स्वर्ग बन जाता है भरतपुर, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन ठिकाना
सर्दियों में राजस्थान: कहीं झीलों का सुकून, कहीं रेगिस्तान की सुनहरी शाम; ये खूबसूरत जगहें बुला रही हैं आपको
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
21 नवंबर पंचांग: शनिवार को द्वादशी तिथि; सिद्धि योग में करें ये शुभ काम, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces