×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:08 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
पिघलते हिमनद, बढ़ता बाढ़ का संकट
Source: UN News: मंगलवार, 01 सितम्बर 2026 00:00 AM (IST)
नेपाल-चीन सीमा के पास हिमालय में तबाही का सैलाब आने से ठीक एक दिन पहले, दीपेश चापागाईं अपने एक सहकर्मी से चर्चा कर रहे थे कि ऐसी आपदा कितनी विनाशकारी हो सकती है. पूर्वी नेपाल की पहाड़ियों में पले-बढ़े 40 वर्षीय
जलवायु शोधकर्ता
दीपेश चापागाईं अब जर्मनी के बॉन शहर में
संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय
में पर्वतीय आपदाओं का अध्ययन करते हैं. इसलिए यह विषय उनके लिए केवल पेशे से जुड़ा नहीं, बल्कि बेहद निजी भी है.उन्होंने अपने जीवनकाल में ही इस क्षेत्र के सामने मौजूद जोखिमों को बदलते देखा है.उन्होंने कहा, “जब मैं बच्चा था, तब हालात ऐसे नहीं थे. मेरे माता-पिता या दादा-दादी के बचपन में भी यह कोई बड़ी चुनौती नहीं थी.” © UNU-EHS/Austin Gonzales जर्मनी के बॉन शहर में संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय परिसर में दीपेश चापागाईं. हिमनद टूटा, पहाड़ ढहाफिर बुधवार सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर हिमालय की ऊँचाइयों में पहाड़ का एक हिस्सा अचानक ढह गया.यह घटना इतनी विशाल थी कि भूकम्प मापने वाले उपकरणों ने इसे 5.2 तीव्रता की घटना के रूप में दर्ज किया और शुरुआत में इसे भूकम्प समझा गया. एक हिमनद के नीचे की आधारशिला टूटने से बर्फ़ और चट्टानों का विशाल हिस्सा क़रीब 1,200 मीटर नीचे घाटी की ओर जा गिरा.इसके बाद पानी, मिट्टी और बड़ी चट्टानों का सैलाब नदियों में उमड़ पड़ा और नेपाल-चीन के बीच एक प्रमुख व्यापार मार्ग के आसपास बसे शहरों और गाँवों को अपनी चपेट में ले लिया. एक निगरानी केन्द्र पर महज़ आधे घंटे में जलस्तर नौ मीटर तक बढ़ गया.शुक्रवार तक नेपाल और तिब्बत में 500 से अधिक लोगों की मौत की ख़बर थी, जबकि 1,500 से अधिक लोग अब भी लापता थे. इनमें सैकड़ों विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.हालाँकि दीपेश चापागाईं का परिवार सुरक्षित रहा, लेकिन इस आपदा की ख़बर ने उन्हें गहराई से झकझोर दिया.उन्होंने कहा, “घर से ऐसी विनाशकारी ख़बरें मिलना हमेशा बहुत कठिन होता है. अब ऐसी घटनाएँ अधिक होने लगी हैं और उनकी तीव्रता भी बढ़ रही है.”यह आपदा उस बढ़ते ख़तरे की भयावह मिसाल है, जिसके बारे में जलवायु वैज्ञानिक वर्षों से चेतावनी देते आए हैं. हिमालय का बर्फ़ीला भू-दृश्य तेज़ी से बदल रहा है, जिससे लाखों लोग ऐसे ख़तरों की चपेट में आ रहे हैं जिनका पूर्वानुमान लगाना कठिन होता जा रहा है और जो कुछ मामलों में पहले से अधिक विनाशकारी हो सकते हैं. © Planet Labs PBC उपग्रह तस्वीरों में नेपाल के तिमुरे इलाक़े को विनाशकारी बाढ़ से पहले और बाद में देखा जा सकता है. पहाड़ ढहने से कैसे आई विनाशकारी बाढ़बुधवार की आपदा किस तरह शुरू हुई और फिर इतनी विनाशकारी बाढ़ में कैसे बदली, विशेषज्ञ अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं. उपग्रह तस्वीरों के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि एक हिमनद के नीचे की आधारशिला टूट गई, जिससे बर्फ़ व चट्टानों का विशाल हिस्सा भोटेकोशी नदी की सहायक नदी, ल्हेंदे खोला में जा गिरा और वहाँ से तबाही का सिलसिला शुरू हुआ.यह घटना हिमनदीय झीलों के फटने से आने वाली बाढ़ों से अलग थी. डॉक्टर दीपेश चापागाईं और उनके सहयोगी, हिन्दूकुश हिमालय क्षेत्र में वैश्विक पर्वतीय सुरक्षा अनुसंधान कार्यक्रम (
GLOMOS
) के तहत ऐसी बाढ़ों का अध्ययन करते हैं. GLOMOS, संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय (UNU) के
पर्यावरण और मानव सुरक्षा संस्थान
का हिस्सा है.उनके
हाल के शोध
में, उपलब्ध शुरुआती रिकॉर्ड से लेकर वर्ष 2024 तक ऐसी 493 बाढ़ों का विश्लेषण किया गया. इसमें पाया गया कि 1950 के बाद से ऐसी घटनाएँ लगभग पाँच गुना बढ़ गई हैं. पहले एक दशक में औसतन क़रीब सात ऐसी बाढ़ें आती थीं, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 34 हो गई है.ऐसी बाढ़ आमतौर पर तब आती है, जब पीछे हटते हिमनदों के आसपास बनी झीलों में पिघला हुआ पानी जमा हो जाता है. यह पानी अक्सर बर्फ़, ढीली चट्टानों और तलछट से बने अस्थिर प्राकृतिक बाँधों के पीछे रुका रहता है. जब ये बाँध टूटते हैं, तो बहुत कम समय में भारी मात्रा में पानी तेज़ी से नीचे की ओर बह निकलता है.लेकिन बुधवार की आपदा कुछ अलग तरह से हुई प्रतीत होती है.डॉक्टर दीपेश चापागाईं ने कहा, “इस बार बीच का चरण नहीं हुआ.”इस बार हिमनदीय झील नहीं फटी. इसके बजाय, पहाड़ से चट्टानें और बर्फ़ नीचे गिरीं और तेज़ बहाव पैदा हुआ. शोधकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मलबे ने कुछ समय के लिए नदी का रास्ता रोककर एक अस्थाई बाँध बना दिया था, जो बाद में टूट गया. हालाँकि, डॉक्टर चापागाईं ने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.वैज्ञानिकों के लिए यह अन्तर महत्वपूर्ण है. लेकिन नीचे घाटियों में नतीजा लगभग उतना ही भयावह हो सकता है: पानी, बर्फ़ और मलबे का विशाल सैलाब बहुत कम चेतावनी के साथ संकरी व आबादी वाली घाटियों में उमड़ सकता है.यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बुधवार को पहाड़ ढहने की घटना जलवायु परिवर्तन के कारण हुई या नहीं. मगर वैश्विक तापमान वृद्धि ऊँचे पर्वतीय क्षेत्रों को तेज़ी से बदल रही है. हिमनदों के पिघलने और स्थाई रूप से जमी भूमि (permafrost) के गलने से, पहले बर्फ़ के सहारे टिकी चट्टानें अस्थिर हो सकती हैं. वहीं, पिघलती बर्फ़ से बढ़ता पानी पर्वतीय ढलानों को और कमज़ोर कर सकता है.इसका असर केवल पर्वतीय गाँवों तक सीमित नहीं है. हिन्दूकुश हिमालय क्षेत्र से निकलने वाली 10 प्रमुख नदी घाटियों पर क़रीब 2.1 अरब लोग पानी, भोजन, ऊर्जा और आजीविका के लिए निर्भर हैं. © UNICEF अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद मध्य-उत्तरी नेपाल का रसुवा ज़िला मिट्टी और कीचड़ से ढका हुआ है. जब लोग ख़तरे के और क़रीब बसने लगते हैंकेवल पहाड़ ही नहीं बदल रहे हैं. उनके नीचे लोगों के रहने और बसने के तरीक़े भी बदल रहे हैं.डॉक्टर दीपेश चापागाईं ने बताया कि उनके बचपन में नेपाल के कई पहाड़ी इलाक़ों में लोग अपने घर ढलानों पर ऊँचाई पर बनाते थे, जबकि धान और दूसरी फ़सलें नदियों के पास समतल ज़मीन पर उगाई जाती थीं. उनके अपने परिवार का घर और बगीचा पहाड़ की चोटी पर था, जबकि धान के खेत नीचे नदी के पास थे.समय के साथ नदी घाटियों में सड़कें, व्यवसाय, होटल और जलविद्युत परियोजनाएँ बढ़ती गईं, जहाँ निर्माण आसान है तथा रोज़गार व कारोबार के अवसर भी अधिक हैं. डॉक्टर दीपेश चापागाईं के अनुसार, ऊँचाई पर बसे कुछ इलाक़ों में जल स्रोत सूखने से भी लोग नीचे की ओर बसने लगे.इससे ख़तरा और बढ़ गया है. एक ओर बढ़ता तापमान पहाड़ों को बदल रहा है, वहीं दूसरी ओर अधिक लोग और बुनियादी ढाँचा उन घाटियों में केन्द्रित हो रहे हैं, जिनसे पानी और मलबा नीचे की ओर बहता है.बुधवार की बाढ़ से तबाह हुई घाटी इसी बढ़ते जोखिम का एक उदाहरण है. भोटे कोशी-त्रिशूली गलियारा काठमांडू की ओर जाने वाले एक प्रमुख व्यापार मार्ग का हिस्सा है. इसके आसपास जलविद्युत संयंत्र, पुल, सड़कें, होटल और बस्तियाँ हैं. बाढ़ से बिजली उत्पादन सुविधाओं को नुक़सान पहुँचा और पूरे क्षेत्र में परिवहन व संचार सम्पर्क टूट गए.यह ख़तरा पहले से ही स्पष्ट था. पिछले वर्ष इसी नदी तंत्र में हिमनदीय झील फटने से बाढ़ आई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 24 लोग लापता हो गए थे. © UNICEF/Laxmi-Prasad-Ngakhusi नेपाल के बागमती प्रान्त में विनाशकारी अचानक आई बाढ़ के बाद इमारतें अब भी कीचड़ से ढकी हुई हैं. जब हर मिनट मायने रखता हैडॉक्टर दीपेश चापागाईं के अनुसार, बुधवार की आपदा ने एक बड़ी कमज़ोरी भी उजागर की है: ऊँचे पहाड़ों में शुरू हुई आपदा के नीचे बसे इलाक़ों तक पहुँचने से पहले, लोगों को चेतावनी देने के लिए बहुत कम समय मिल पाता है.उन्होंने बताया कि नेपाली अधिकारियों को बाढ़ की जानकारी तब मिली, जब वह सीमा के क़रीब पहुँच चुकी थी. इसके बाद निचले इलाक़ों में लोगों को फ़ोन पर लिखित सन्देशों, सोशल मीडिया, फ़ोन कॉल और अलार्म के ज़रिए सतर्क किया गया.डॉक्टर दीपेश चापागाईं का कहना है कि ख़तरे को कम करने के प्रयास पहाड़ों की ऊँचाइयों से ही शुरू होने चाहिए. इसके लिए हिमनदों एवं अस्थिर ढलानों की लगातार निगरानी, उपग्रहों से नज़र, मौसम और नदियों के जलस्तर की निगरानी तथा ऐसी पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ ज़रूरी हैं, जो लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचने के लिए पर्याप्त समय दे सकें. चूँकि नदियाँ और हिमनद राष्ट्रीय सीमाओं के आर-पार फैले हैं, इसलिए चीन, नेपाल व निचले इलाक़ों में स्थित अन्य देशों के बीच तेज़ी से आँकड़े साझा करना भी बेहद अहम है.लेकिन चुनौती इससे भी बड़ी है. डॉक्टर चापागाईं के अनुसार, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तेज़ी से कमी आने पर भी हिमनद आने वाले दशकों तक बर्फ़ खोते रहेंगे, क्योंकि अब तक हुई तापमान वृद्धि का असर लम्बे समय तक बना रहेगा. अन्ततः कितनी बर्फ़ बचेगी, यह अब भी मानवता के हाथ में है. मगर निकट भविष्य में होने वाले बदलावों को रोकने की गुंजाइश बहुत कम है.उनका मानना है कि बदलती जलवायु के अनुरूप ढलना अब भविष्य की तैयारी भर नहीं रह गया है. हिमालय के नीचे बसे समुदायों के लिए वह भविष्य बुधवार को ही हक़ीक़त बन गया.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
नई Honda Avancier SUV पेश, हाइब्रिड तकनीक से लैस होगी 6-सीटर एसयूवी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
'ढिंढोरा 2' में स्पेशल अपीयरेंस पर हेली दारूवाला ने लुटाया प्यार, भुवन बाम को बताया बेहतरीन इंसान
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
देवउठनी एकादशी पर इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces