-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोमालिया: सहायता में कटौती से लाखों बच्चों के भूख संकट में फँसने का ख़तरा

Source: UN News: मंगलवार, 25 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
सोमालिया: सहायता में कटौती से लाखों बच्चों के भूख संकट में फँसने का ख़तरा
मानवीय सहायता में वैश्विक कटौती का सबसे गम्भीर असर सोमालिया के कमज़ोर बच्चों पर पड़ रहा है, जहाँ धन की कमी के कारण कई सहायता कार्यक्रम और केन्द्र बन्द हो चुके हैं. हाजियो उन अनेक लोगों में शामिल हैं, जिन पर सहायता में कटौती का गहरा असर पड़ा है. पहले वह अपेक्षाकृत बेहतर जीवन जी रही थीं - उनके पास घर था, मवेशी थे और बच्चे स्कूल जाते थे. लेकिन सूखे में उनके सभी मवेशी मर गए और मदद की तलाश में उन्हें अपना इलाक़ा छोड़ना पड़ा.यह सुनकर कि दक्षिण-पश्चिम सोमालिया के बुरहकाबा शहर में सहायता मिल सकती है, वह वहाँ पहुँच गईं. लेकिन वहाँ उन्हें केवल पास में रहने वाले देश के सबसे ग़रीब समुदायों में से एक से कुछ कपड़े और टमाटर मिले. Tweet URL संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के प्रवक्ता जेम्स ऐल्डर ने शुक्रवार को जिनीवा में पत्रकारों से कहा, “उन्हें अन्तरराष्ट्रीय समुदाय से कोई सहायता नहीं मिली.”कुपोषण की चपेट में बच्चेमानवीय सहायता में अभूतपूर्व कटौती के कारण सोमालिया में 200 से अधिक स्वास्थ्य और पोषण केन्द्र पहले ही बन्द हो चुके हैं. सबसे गम्भीर अनुमान के मुताबिक़, यह संख्या बढ़कर 618 तक पहुँच सकती है.इसका असर बच्चों पर साफ़ दिखाई दे रहा है. पिछले वर्ष की तुलना में, गम्भीर तीव्र कुपोषण और उससे जुड़ी जटिलताओं के कारण स्थिरीकरण केन्द्रों में भर्ती बच्चों की संख्या 32 प्रतिशत बढ़ी है.इसकी वजह यह नहीं है कि ज़्यादा बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, बल्कि यह है कि उन्हें अब वे रोकथाम और समुदाय-आधारित पोषण सेवाएँ नहीं मिल पा रही हैं, जो पहले उपलब्ध थीं.जेम्स ऐल्डर ने चेतावनी दी, “कम केन्द्रों का मतलब है कि माताओं व बच्चों को इलाज के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है. इससे इलाज में देरी होती है, बीमारी और गम्भीर हो जाती है तथा ऐसी मौतों का ख़तरा बढ़ता है जिन्हें रोका जा सकता है.”सोमालिया में पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोरियों और महिलाओं समेत लगभग 10 लाख लोगों के पोषण सेवाओं से वंचित होने का ख़तरा है.मुश्किल समय में कटौतीमानवीय सहायता में ये कटौतियाँ ऐसे समय हो रही हैं, जब सोमालिया में ज़रूरतें तेज़ी से बढ़ रही हैं.इस वर्ष क़रीब 19 लाख बच्चों के कुपोषण से प्रभावित होने का अनुमान है, जिनमें लगभग पाँच लाख बच्चों को गम्भीर तीव्र कुपोषण का ख़तरा है, जो जानलेवा हो सकता है.दशकों से जारी गृहयुद्ध के कारण बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ है और लाखों लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं.अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ईंधन व उर्वरक की क़ीमतें बढ़ी हैं, जिससे हालात और कठिन हो रहे हैं. वहीं, जलवायु संकट से खाद्य आपूर्ति पर भी ख़तरा बढ़ रहा है.देश के उत्तरी हिस्से गम्भीर सूखे से जूझ रहे हैं, जबकि बेहद शक्तिशाली अल-नीनो मौसम प्रणाली के कारण भीषण बाढ़ की आशंका भी बनी हुई है.जेम्स ऐल्डर ने कहा, “यह एक गम्भीर विरोधाभास है - संवेदनशील बच्चों की रक्षा के लिए संसाधनों में ठीक उसी समय कटौती हो रही है, जब उन्हें संकट की ओर धकेलने वाले हालात और बिगड़ रहे हैं.”प्रगति पर ख़तरासंयुक्त राष्ट्र सोमालिया में लम्बे समय से सहायता मुहैया करा रहा है. उसने 10 लाख से अधिक लोगों को हैज़ा के टीके उपलब्ध कराए हैं, एक लाख से अधिक बच्चों की शिक्षा में मदद की है और सशस्त्र गुटों में भर्ती किए गए बच्चों के पुनर्वास में भी सहयोग दिया है. इनमें से कई बच्चों को जबरन भर्ती किया गया था.जेम्स ऐल्डर ने कहा, “हमारे पास कार्यक्रम हैं, हमारे पास साझीदार हैं. कमी सिर्फ़ वित्तीय सहायता की है.”2021 से 2025 के बीच UNICEF ने गम्भीर तीव्र कुपोषण से पीड़ित 22 लाख 50 हज़ार से अधिक बच्चों के इलाज में मदद की. 2025 में 97.6 प्रतिशत बच्चे ठीक हुए.लेकिन वित्तीय सहायता की मौजूदा कमी के कारण एजेंसी के लिए इन नतीजों को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.जेम्स ऐल्डर ने चेतावनी दी, “बच्चों के भविष्य के लिए वर्षों से किया गया दानदाताओं का निवेश बहुत तेज़ी से बेअसर हो रहा है.”उन्होंने कहा, “बच्चों की रक्षा कोई वैकल्पिक ख़र्च नहीं है और उनकी पीड़ा रोकना संसाधनों की बर्बादी नहीं है. सबसे ज़्यादा ज़रूरत के समय कारगर मानवीय सहायता में कटौती बचत नहीं है. इसकी क़ीमत बाद में कहीं ज़्यादा चुकानी पड़ती है - धन, सुरक्षा, विकास और कुछ बच्चों के लिए उनकी जान के रूप में.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement