-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीरिया: मलबा हटाकर ज़िन्दगी फिर सँवारने में जुटे समुदाय

Source: UN News: मंगलवार, 18 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
सीरिया: मलबा हटाकर ज़िन्दगी फिर सँवारने में जुटे समुदाय
सीरिया के लोग एक दशक से अधिक समय के हिंसक टकराव और संकट से तबाह अपने इलाक़ों और आजीविकाओं को फिर से सँवारने में जुटे हैं. समुदाय मलबा हटा रहे हैं, मोहल्लों का पुनर्निर्माण कर रहे हैं और सामान्य जीवन की ओर लौटने की कोशिश कर रहे हैं. इस हिंसक टकराव में हज़ारों लोगों की जान गई, लाखों लोग विस्थापित हुए और देश भर के बुनियादी ढाँचे को भारी नुक़सान पहुँचा. इस नुक़सान की अनुमानित लागत 100 अरब डॉलर से अधिक है.संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) में कार्यरत जोएल-सेमे पार्क हाल ही में पुनर्बहाली परियोजनाओं का जायज़ा लेने सीरिया गई थीं.उन्होंने कहा, “दमिश्क के ग्रामीण इलाक़े के एक मोहल्ले में खड़े होकर यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि कभी यहाँ लोगों का सामान्य जीवन कैसा रहा होगा.” © UNDP Syria UNDP की संकट तैयारी विशेषज्ञ जोएल-सेमे पार्क, सीरिया में एक बच्चे से मुलाक़ात करती हुईं. टूटे कंक्रीट और मुड़ी-तुड़ी धातु के ढेर जगह-जगह रास्ते रोक रहे हैं. सड़कें अब भी बन्द हैं. जल और सीवेज प्रणाली की मरम्मत नहीं हो पा रही है. बिजली और अन्य ज़रूरी सेवाएँ भी पूरी तरह बहाल नहीं हुई हैं. कई समुदाय अब भी एक-दूसरे से कटे हुए हैं.” Tweet URL सड़कें मलबे से भरी पड़ी हैं, इमारतें ढह चुकी हैं और दुकानें बन्द पड़ी हैं. एक सड़क से दूसरी सड़क तक जाना भी मुश्किल है.मेरे लिए एक बात स्पष्ट थी - जब तक मलबा नहीं हट जाता, सामान्य जीवन पूरी तरह बहाल नहीं हो सकता.स्थानीय समुदाय मलबा हटाने के प्रयासों की अगुवाई कर रहे हैं, लेकिन वे यह काम अकेले नहीं कर सकते. इसके लिए उपकरण, योजना, समन्वय और लगातार समर्थन की ज़रूरत है.UNDP और उसके साझीदार, REVIVE परियोजना के ज़रिए समुदायों को पुनर्बहाली की दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं.इस परियोजना के तहत अलेप्पो, डेयर-ऐज़-ज़ोर, होम्स और दमिश्क के ग्रामीण इलाक़ों में 5 लाख 70 हज़ार टन मलबा हटाया जा रहा है. साथ ही सड़कों, जल और सीवेज प्रणाली की मरम्मत की जा रही है, लोगों को विस्फोटक सामग्री से जुड़े ख़तरों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और मलबे को निर्माण सामग्री में बदलने वाली पुनर्चक्रण पहलों को समर्थन दिया जा रहा है.समुदायों और जीवन का पुनर्निर्माणमैंने जिन समुदायों का दौरा किया, वहाँ एक बात स्पष्ट दिखी - मलबा हटते ही जीवन धीरे-धीरे फिर पटरी पर लौटने लगता है.लोगों की आवाजाही शुरू होती है, रास्ते खुलते हैं और परिवार अपने घरों में लौटने लगते हैं.इस काम से कई परिवारों को आमदनी का ज़रूरी स्रोत भी मिल रहा है.अब तक मलबा हटाने से जुड़ी ‘काम के बदले नक़दी’ गतिविधियों में 1,300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है, जिससे 6,000 से अधिक परिवारजनों को सहारा मिला है.अलेप्पो में मलबा पुनर्चक्रण केन्द्र में काम करने वाली एक महिला ने बताया कि परियोजना से पहले उसके पास परिवार का ख़र्च चलाने के लिए कोई आमदनी नहीं थी. अब वह अपने बच्चों, भतीजी व भतीजे के लिए भोजन और दवाइयाँ जुटा पा रही है, और वे फिर से स्कूल जाने लगे हैं. © UNDP/Giles Clarke संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) सीरिया में मलबा हटाने के प्रयासों में सहयोग कर रहा है. आमदनी के अलावा, लोगों को अपने इलाक़े को फिर से सँवारने में योगदान देने का गर्व भी महसूस होता है - सड़कें दोबारा खुलती हैं और इतने विनाश के बाद बदलाव साफ़ नज़र आने लगता है.अलेप्पो में एक सामुदायिक स्वयंसेवक ने बताया कि मलबा हटने के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर एक पार्क को फिर से बनाया और सड़क की बत्तियाँ बहाल कीं. अब बच्चे और महिलाएँ स्कूल के बाद बिना डर के, शान्ति से उस जगह का इस्तेमाल कर पा रहे हैं.मेरे लिए सबसे ख़ास बात केवल इस काम का विशाल पैमाना नहीं, बल्कि समुदायों का दृढ़ संकल्प भी था. लोग अपने हाथों से घरों का मलबा हटा रहे हैं.सीरिया में मलबा हटाने का मतलब केवल तबाही के निशान मिटाना नहीं है. इसका मतलब है सड़कें दोबारा खोलना, ज़रूरी सेवाएँ बहाल करना, आजीविकाओं को सहारा देना और समुदायों को फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करना.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement