-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नए AI मानकों को आकार देने न्यूयॉर्क में जुटे युवा पैरोकार

Source: UN News: रविवार, 16 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
नए AI मानकों को आकार देने न्यूयॉर्क में जुटे युवा पैरोकार
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) हमारे सीखने के तरीक़ों से लेकर रोज़गार बाज़ार तक तेज़ी से बदलाव ला रही है. बच्चे इसे वयस्कों की तुलना में तीन गुना से भी अधिक तेज़ी से अपना रहे हैं, जिससे उनके लिए नए अवसरों के साथ-साथ नए जोखिम भी सामने आ रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को न्यूयॉर्क मुख्यालय में दुनिया भर से आए 600 से अधिक युवाओं की मेज़बानी की, जहाँ इस बात पर चर्चा हुई कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को आगे बढ़ाने में कैसे मदद कर सकती है.यह शिखर सम्मेलन अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जो वर्ष 2000 से हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है और वैश्विक स्तर पर युवजन की भूमिका और उनकी सम्भावनाओं को उजागर करता है.अन्तरराष्ट्रीय युवा संगठन द्वारा आयोजित चर्चाओं और कार्यशालाओं के बाद प्रतिनिधियों ने AI नीति और शासन व्यवस्था पर युवजन के नेतृत्व वाला घोषणापत्र पेश किया. यह घोषणापत्र वैश्विक AI शासन को आकार देने के संयुक्त राष्ट्र के भावी प्रयासों, विशेष रूप से वैश्विक डिजिटल कॉम्पैक्ट में योगदान देगा. Tweet URL यह आयोजन AI से जुड़े निर्णयों में युवजन की आवाज़ शामिल करने के संयुक्त राष्ट्र के पिछले प्रयासों को आगे बढ़ाता है. इनमें AI शासन व्यवस्था पर वैश्विक संवाद, अन्तरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के महासचिव का युवा सलाहकार बोर्ड और विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार फ़ोरम शामिल हैं.युवा मामलों के सहायक महासचिव फ़ेलिपे पाउलियर ने कहा कि यहाँ मौजूद युवा पीढ़ी को AI के प्रभावों के साथ सबसे लम्बे समय तक जीना होगा. उन्होंने कहा कि युवा दिवस, अलग-अलग पृष्ठभूमि के युवजन से यह जानने का अवसर है कि मानवता के भविष्य के लिए एआई किस तरह बेहतर ढंग से काम कर सकती है.उन्होंने कहा, “युवजन को कभी-कभी इन चर्चाओं में शामिल तो किया जाता है, लेकिन उनकी भागेदारी अक्सर कुछ मौक़ों तक ही सीमित रहती है. सार्थक युवा भागेदारी का मतलब प्रक्रिया के अन्त में केवल औपचारिक रूप से उनकी राय लेना नहीं है. इसका मतलब है उन्हें शुरुआत से ही शामिल करना.”कम प्रतिनिधित्व वाली आवाज़ेंलॉस एंजेलिस स्थित कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा समारा एलन ने उदघाटन सत्र का संचालन किया. यह AI से जुड़ी चर्चाओं में युवजन की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका को दर्शाता है.कई राजदूतों और संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि AI के प्रभावों के साथ सबसे लम्बे समय तक युवाओं को ही जीना होगा. इसलिए दुनिया भर में AI मानकों का भविष्य तय करने में उनकी अहम भूमिका होनी चाहिए.डोमिनिका के राजदूत फ़िलबर्ट एरॉन ने कहा, “यह केवल तकनीक पर चर्चा नहीं है. यह सत्ता, गरिमा, अवसर, संस्कृति और उस भविष्य के बारे में चर्चा है, जिसे हम मिलकर बनाना चाहते हैं.”शिखर सम्मेलन में युवजन के अलावा अन्य कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों की भागेदारी बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया गया.बहामास और डोमिनिका के राजदूतों ने सम्मेलन के आयोजन में सहयोग किया, जबकि पाकिस्तान और टोंगा ने भी इसमें हिस्सा लिया. प्रतिनिधियों ने इस बात पर भी चर्चा की कि AI के बढ़ते इस्तेमाल और बदलाव के दौर में विकासशील देश पीछे न छूटें.पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त के गवर्नर शेख़ जाफ़र ख़ान मंडोख़ैल ने कहा, “अगर विकासशील देशों के पास बुनियादी ढाँचे, कम्प्यूटिंग क्षमता, कौशल, वित्त और ज्ञान तक पर्याप्त पहुँच नहीं होगी, तो तकनीकी प्रगति अपने आप मानव विकास में नहीं बदल सकेगी.”फ़ेलिपे पाउलियर ने कहा कि यह “दुर्भाग्यपूर्ण” है कि AI का विकास मुख्य रूप से उच्च-आय वाले देशों की कुछ बड़ी कम्पनियों के हाथों में केन्द्रित है. उन्होंने ज़ोर दिया कि AI शासन व्यवस्था सभी को साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए.उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि AI असमानताओं को कम करने में मदद करे, उन्हें और न बढ़ाए.”बुधवार को जारी एक वक्तव्य में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस “दुनिया भर के युवजन की रचनात्मकता, ऊर्जा और नेतृत्व” का उत्सव है.उन्होंने कहा कि युवजन, आर्थिक अनिश्चितता, डिजिटल समावेशन और जलवायु परिवर्तन समेत कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. महासचिव ने ज़ोर देकर कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में युवजन की अधिक भागेदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों में संयुक्त राष्ट्र उनके साथ खड़ा है.युवजन और बेरोज़गारीअन्तरराष्ट्रीय युवा दिवस से पहले, संयुक्त राष्ट्र के अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने एक रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि महामारी के बाद सुधार के बावजूद दुनिया भर में युवा बेरोज़गारी फिर बढ़ने लगी है, जिससे लाखों युवाओं के लिए पहला रोज़गार पाना मुश्किल हो रहा है.रिपोर्ट के अनुसार, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 6.1 प्रतिशत रोज़गार ऐसे क्षेत्रों में हैं, जिन पर AI का सबसे अधिक असर पड़ सकता है. इससे आने वाले वर्षों में लाखों और युवजन के बेरोज़गार होने का जोखिम बढ़ सकता है.वक्ताओं ने कहा कि शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे युवजन यह सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं कि AI रोज़गार छीनने के बजाय लोगों को सशक्त बनाए और उन्हें नए कौशल सीखने में मदद करे.शेख़ जाफ़र ख़ान मंडोख़ैल ने कहा, “AI का भविष्य केवल आपकी पीढ़ी के लिए तय नहीं होना चाहिए. आपकी पीढ़ी को इसे आकार देने में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.”उन्होंने कहा, “मेरा सन्देश सरल है: सीखें, सवाल पूछें, नवाचार एवं नेतृत्व करें, ताकि अधिक न्यायसंगत समाज, मज़बूत समुदाय व अधिक टिकाऊ दुनिया बनाई जा सके.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement