×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:35 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत: सपनों से अवसरों तक का सफ़र
Source: UN News: शनिवार, 15 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
भारत के महाराष्ट्र राज्य में शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी साझेदारियाँ, आदिवासी युवजन के लिए आगे बढ़ने और नए अवसर हासिल करने के रास्ते खोल रही हैं. पूर्वी महाराष्ट्र के घने जंगलों से घिरा गढ़चिरौली ज़िला, गोंड आदिवासी समुदाय की एक बड़ी आबादी का घर है. लेकिन दूरदराज़ इलाक़ा होने के कारण यहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नए अनुभवों और बेहतर करियर अवसरों तक पहुँच लम्बे समय से सीमित रही है.ऐसे में कई युवाओं के लिए सरकारी आश्रम स्कूल से उच्च शिक्षा तक का सफ़र, और ख़ासतौर पर विदेश में पढ़ाई का सपना, आसान नहीं होता.इन चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (
UNDP
), महाराष्ट्र के जनजातीय विकास विभाग (TDD) के साथ मिलकर शिक्षा जगत, उद्योग और नागरिक समाज के साथ साझेदारियाँ विकसित कर रहा है, ताकि आदिवासी युवजन को बेहतर शिक्षा, कौशल एवं रोज़गार के अवसर मिल सकें.गढ़चिरौली से ओहायो तकचार बहनों में सबसे छोटी योगिता वारखड़े एक गोंड परिवार से आती हैं. उनकी पढ़ाई की शुरुआत एक सरकारी आश्रम स्कूल से हुई.अपने परिवार में उच्च शिक्षा हासिल करने वाली पहली पीढ़ी के कई विद्यार्थियों की तरह, योगिता के लिए भी मराठी माध्यम से अंग्रेज़ी में पढ़ाई की ओर बढ़ना आसान नहीं था. आर्थिक मुश्किलों के कारण विदेश में पढ़ाई करने का सपना भी लगभग असम्भव लगता था.आज वह अमेरिका की ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टरल शोधार्थी हैं. महाराष्ट्र के जनजातीय विकास विभाग की विदेश छात्रवृत्ति योजना ने उनके इस सफ़र को सम्भव बनाने में अहम भूमिका निभाई.योगिता कहती हैं, “मेरा सपना भारत लौटकर ग्रामीण समुदायों के उन विद्यार्थियों की मदद करना है, जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं, लेकिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए उनके पास सही मार्गदर्शन या आर्थिक सहायता नहीं है.”योगिता की कहानी, ऐसे ही अनेक आदिवासी युवजन की आकाँक्षाओं और उनके सामने मौजूद चुनौतियों की झलक पेश करती है.महाराष्ट्र में 15 से 24 वर्ष की आयु के क़रीब 20 लाख आदिवासी युवजन हैं. अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) 2023–24 के अनुसार, राज्य में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का सकल नामांकन अनुपात 19.1 है, जबकि राज्य का कुल औसत 36.7 है.वर्ष 2023 से UNDP, जनजातीय विकास विभाग को ऐसी साझेदारियाँ विकसित करने में सहयोग दे रहा है, जिनका उद्देश्य आदिवासी युवजन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग की ज़रूरतों के अनुरूप कौशल और सार्थक रोज़गार से जोड़ना है.पूर्व छात्र सम्पर्क कार्यक्रम (Alumni Connect Programme) के ज़रिए सरकारी आश्रम स्कूलों और छात्रावासों के दो हज़ार से अधिक विद्यार्थियों को दुनिया के प्रमुख संस्थानों में पढ़ रहे या काम कर रहे आदिवासी पूर्व छात्रों से जोड़ा जा रहा है.योगिता समेत विदेश छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने वाले विद्यार्थियों के अनुभवों को भी दर्ज किया जा रहा है, ताकि अन्य आदिवासी युवजन भी अपने लिए उपलब्ध सम्भावनाओं को पहचान सकें. © UNDP India UNDP के साथ साझेदारी में लागू एकलव्य कुशल कौशल विकास कार्यक्रम, आदिवासी युवाओं को उद्योग की ज़रूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान करता है. कौशल से मिली स्थिरतापुणे ज़िले के जुन्नर तालुका के 29 वर्षीय अक्षय बोकड़ के लिए एक नया अवसर, स्थानीय सामुदायिक नेटवर्क पर साझा किए गए एक व्हाट्सऐप सन्देश के ज़रिए आया.उस समय वह ठाणे के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में ठेका मज़दूर के रूप में काम कर रहे थे. काम नियमित नहीं था और रोज़गार की कोई स्थिरता नहीं थी. साथ ही उन पर अपने बुज़ुर्ग माता-पिता की देखभाल की ज़िम्मेदारी भी थी.फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के ज़रिए अक्षय ने ऐसे व्यावहारिक कौशल हासिल किए, जिनकी भारत के तेज़ी से बढ़ते विनिर्माण और वेयरहाउस क्षेत्रों में माँग है.आज वह वापी में Godrej Material Handling से जुड़े एक विक्रेता के यहाँ औपचारिक रूप से कार्यरत हैं और सालाना ₹2.6 लाख कमाते हैं. स्थिर रोज़गार से अब वह अपने माता-पिता की देखभाल करने के साथ-साथ अधिक भरोसे के साथ भविष्य की योजनाएँ भी बना पा रहे हैं.एकलव्य कुशल कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अब तक 10 हज़ार से अधिक आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें 42प्रतिशत महिलाएँ हैं.इस पहल के तहत जनजातीय विकास विभाग, UNDP, गोदरेज समूह और वाधवानी फ़ाउंडेशन मिलकर प्रशिक्षण को उद्योग की बदलती ज़रूरतों के अनुरूप ढाल रहे हैं, ताकि युवाओं को व्यावहारिक कौशल और कामकाज का अनुभव मिल सके. © UNDP India UNDP के प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी. प्रशिक्षकों का क्षमता निर्माणयुवाओं को कामकाज की दुनिया के लिए तैयार करने के साथ-साथ, उन्हें प्रशिक्षण देने वालों की क्षमता बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है.ज्योति पोपट वाडेकर ने जनजातीय विकास विभाग, UNDP और वाधवानी फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया.उन्होंने कहा, “इस क्षमता-विकास कार्यक्रम ने हमें उद्योग की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है और इससे जिन विद्यार्थियों को हम प्रशिक्षण देते हैं, वे अधिक आत्मविश्वासी बन सकेंगे.”ज्योति जैसे प्रशिक्षक उद्योग की नई जानकारी और अनुभव को विद्यार्थियों तक पहुँचाकर, सैकड़ों आदिवासी युवजन को ऐसे कौशल एवं आत्मविश्वास विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जिनकी कामकाज की दुनिया में बढ़ती माँग है.साझेदारियों से बढ़ती सम्भावनाएँयोगिता, अक्षय और ज्योति की राहें अलग-अलग हैं. योगिता उच्च शिक्षा के लिए विदेश पहुँचीं, अक्षय ने कौशल प्रशिक्षण के ज़रिए स्थिर रोज़गार हासिल किया और ज्योति अब अन्य युवाओं को आगे बढ़ने के लिए तैयार कर रही हैं.9 अगस्त को मनाए जाने वाले अन्तरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर ये अनुभव दिखाते हैं कि किस तरह शिक्षा, कौशल, मार्गदर्शन और पेशेवर नेटवर्क तक बेहतर पहुँच से आदिवासी युवजन अपनी आकाँक्षाओं को वास्तविक अवसरों में बदल सकते हैं.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
मणिपुर में जहरीली शराब त्रासदी: मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हुई, करीब 600 लोग बीमार
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
20 नवंबर का पंचांग: मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास है शुक्रवार, जानें सूर्योदय से लेकर राहुकाल तक का समय
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces