-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2026 में प्रवासियों की मौतों में भारी बढ़ोत्तरी: IOM

Source: UN News: शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
2026 में प्रवासियों की मौतों में भारी बढ़ोत्तरी: IOM
अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) के नए आँकड़ों के अनुसार, 2026 के पहले चार महीनों में ख़राब मौसम, युद्ध, आर्थिक दबाव और बदलती नीतियों के कारण प्रवासन यात्राएँ और ख़तरनाक हुईं, जिससे प्रवासियों की मौतों में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई. IOM के प्रवासन मार्गों पर आधारित नए आँकड़े बताते हैं कि बेहतर जीवन की तलाश में निकले लोगों के लिए कई यात्राएँ और ख़तरनाक हो गई हैं. बंगाल की खाड़ी से अटलांटिक महासागर तक, मौतों में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है और अनेक लोग मानव तस्करों या धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं.IOM की उपमहानिदेशक उगोची डैनियल्स ने नवीन वैश्विक प्रवासन मार्ग समीक्षा रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा, “हालाँकि अक़्सर ध्यान कुछ चुनिन्दा प्रवासन मार्गों पर ही रहता है, दुनिया भर के 30.4 करोड़ अन्तरराष्ट्रीय प्रवासियों में से लगभग आधे कामकाज, परिवार, शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपने ही क्षेत्र के भीतर आवाजाही करते हैं.”यह रिपोर्ट IOM के विस्थापन निगरानी तंत्र, लापता प्रवासी परियोजना (Missing Migrants project) और क्षेत्रीय साझीदारों के आँकड़ों पर आधारित है.उगोची डैनियल्स ने कहा, “अच्छे आँकड़े समाधान का विकल्प नहीं हैं, लेकिन उनके बिना समाधान सम्भव भी नहीं है.” उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना सभी की साझा ज़िम्मेदारी है और कोई भी देश अकेले यह काम नहीं कर सकता.उनके अनुसार, “जब सभी के पास स्थिति की स्पष्ट और साझा तस्वीर होती है, तो बेहतर फ़ैसले लिए जा सकते हैं.”नई रिपोर्ट यहाँ उपलब्ध है.आगमन में गिरावट, मौतों में उछालकुछ प्रवासन मार्गों पर पहुँचने वालों की संख्या घटी है, लेकिन कई मार्गों पर मौतें बढ़ी हैं.उगोची डैनियल्स ने कहा, “कम लोगों के पहुँचने का मतलब यह नहीं है कि उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित हो गई है.”मध्य भूमध्यसागरीय मार्ग पर 821 लोगों की मौत हुई या वे लापता हो गए, जो 111 प्रतिशत की वृद्धि है. वहीं इस मार्ग से पहुँचने वालों की संख्या 46 प्रतिशत घटकर 8,577 रह गई. इनमें से आधे से अधिक लोगों की मौत केवल जनवरी में हुई, जब इस क्षेत्र में चक्रवात हैरी आया था.इस बीच, पूर्वी भूमध्यसागरीय मार्ग पर मौतों की संख्या तीन गुना बढ़कर 244 हो गई. इनमें से कई मौतें क्रीट के पास हुई समुद्री दुर्घटनाओं से जुड़ी थीं.रिपोर्ट के कुछ अन्य अहम निष्कर्ष:पश्चिमी भूमध्यसागरीय मार्ग से स्पेन पहुँचने वालों की संख्या 66 प्रतिशत बढ़कर 5,647 हो गई. इसकी प्रमुख वजह सेउता और मेलिला तक ज़मीनी रास्तों से पहुँचने वालों की संख्या में तीन गुना वृद्धि रही.पश्चिमी अफ़्रीकी अटलांटिक मार्ग पर योरोप के किसी भी मार्ग की तुलना में सबसे तेज़ गिरावट दर्ज की गई. स्पेन पहुँचने वालों की संख्या 78 प्रतिशत घटकर 2,276 रह गई. प्रस्थान स्थल और दक्षिण की ओर खिसकने से समुद्री यात्राएँ लम्बी और अधिक ख़तरनाक हो गईं.हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका से यमन जाने वाले पूर्वी मार्ग पर पहुँचने वालों की संख्या में नौ प्रतिशत वृद्धि हुई.मध्य पूर्व में हिंसक टकराव के कारण लेबनान में बड़े पैमाने पर विस्थापन हुआ, जबकि सीमा पार कर सीरिया लौटने वालों की संख्या भी बढ़ी.रोहिंग्याओं के लिए तत्काल कार्रवाई की अपीलसंयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञों ने बांग्लादेश में रह रहे लगभग 12 लाख रोहिंग्या शरणार्थियों की सहायता के लिए तत्काल कार्रवाई की अपील की है. यह अपील उन ख़बरों के बाद की गई, जिनके अनुसार जून के अन्त में राख़ीन प्रान्त से रवाना हुई 500 से अधिक लोगों को ले जा रही दो नौकाएँ म्याँमार के तट के पास डूब गईं.संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के मुताबिक़, मानव तस्करों के चंगुल में फँसकर 2025 में 6,500 से अधिक रोहिंग्याओं ने ख़तरनाक समुद्री यात्राएँ कीं, जिनमें अनुमानित 900 लोगों की मौत हुई. मृतकों में लगभग 66 प्रतिशत महिलाएँ और बच्चे थे.संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों के अनुसार, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में यात्रा करने वाले हर सात में से एक व्यक्ति की मौत हुई या वह लापता हो गया. उन्होंने इसे “शरणार्थियों और प्रवासियों की समुद्री यात्राओं के सभी मार्गों में दुनिया की सबसे ऊँची मृत्यु दर” बताया.अन्तरराष्ट्रीय समुदाय की साझा ज़िम्मेदारी को रेखांकित करते हुए, विशेषज्ञों ने मानव तस्करी रोकने और मानवाधिकारों पर आधारित प्रभावी उपाय अपनाने की अपील की. इनमें संरक्षण सेवाएँ तथा रोज़गार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करना शामिल है.पूरा वक्तव्य पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement