Advertisement
डीआर काँगो: विस्थापन शिविरों तक पहुँचा इबोला वायरस

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि तेज़ी से फैलता संक्रमण मौजूदा स्वास्थ्य प्रयासों पर भारी दबाव डाल रहा है.राजधानी किन्शासा की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा, “इस प्रकोप से निपटने के लिए सभी साझीदारों को मिलकर अपने प्रयास तत्काल और बड़े पैमाने पर बढ़ाने होंगे.”विस्थापन शिविरों में बढ़ा जोखिमइतुरी, नॉर्थ कीवू, साउथ कीवू, हौत-ऊले और चोपो प्रान्तों में इबोला के मामले सामने आए हैं. इन प्रान्तों में लगभग 44 लाख आन्तरिक रूप से विस्थापित लोग रह रहे हैं.इबोला से प्रभावित ये क्षेत्र पूर्वी DRC में जारी हिंसक टकराव से भी बुरी तरह प्रभावित हैं.वर्ष 2021 में रवांडा समर्थित और तुत्सी नेतृत्व वाले M23 सशस्त्र गुट ने काँगो की सेना के ख़िलाफ़ लड़ाई शुरू की थी. कई सशस्त्र गुटों से जुड़ा यह टकराव दशकों पुराना है और अब तक 80 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित कर चुका है. इसकी जड़ें रवांडा में 1994 में तुत्सी समुदाय के विरुद्ध हुए जनसंहार से भी जुड़ी हैं.UNHCR ने कहा कि विस्थापन शिविरों में अक्सर स्वच्छ पानी और साफ़-सफ़ाई की सुविधाओं का अभाव रहता है. स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति अविश्वास भी एक बड़ी चुनौती है. इन हालात में इबोला के तेज़ी से फैलने का जोखिम बढ़ जाता है.संक्रमण की रफ़्तार थामने के प्रयाससंयुक्त राष्ट्र, DRC में स्थानीय अधिकारियों और मानवीय साझीदारों के साथ मिलकर निगरानी, जाँच, उपचार और समुदायों तक जानकारी पहुँचाने के प्रयास बढ़ा रहा है. UN शान्तिरक्षक स्वास्थ्य केन्द्रों को हमलों से सुरक्षित रखने में भी मदद कर रहे हैं.मई में संयुक्त राष्ट्र के राहत मामलों के प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने इबोला से निपटने के लिए केन्द्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया कोष (CERF) से छह करोड़ डॉलर तक की सहायता देने की घोषणा की थी. WHO और उसके साझीदार, इबोला उपचार केन्द्रों को मज़बूत करने और नए केन्द्र स्थापित करने में भी जुटे हैं.पिछले एक सप्ताह में कुछ अधिक प्रभावित इलाक़ों में नए मामलों की संख्या दोगुनी हुई है. डॉक्टर टैड्रॉस ने जवाबी कार्रवाई और तेज़ करने पर बल दिया है. इनमें सरकार के साथ बेहतर समन्वय, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा एवं सहायता, रोगियों को जल्द उपचार और सुरक्षित तरीक़े से अन्तिम संस्कार की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है.उन्होंने कहा, “WHO, DRC सरकार, अफ़्रीका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (CDC) और सभी साझीदार, इस प्रकोप से निपटने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. हम सब मिलकर इस प्रकोप को रोकेंगे.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


