-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अल-नीनो: लाखों लोगों को प्रभावित करने वाले जलवायु रुझान से जुड़े कुछ अहम तथ्य

Source: UN News: मंगलवार, 04 अगस्त 2026 00:00 AM (IST)
अल-नीनो: लाखों लोगों को प्रभावित करने वाले जलवायु रुझान से जुड़े कुछ अहम तथ्य
अल-नीनो के प्रभाव से पूर्वी और दक्षिणी अफ़्रीका में लाखों लोगों के जीवन और आजीविका पर ख़तरा बढ़ रहा है. संयुक्त राष्ट्र समुदायों को समय रहते तैयार करने और इसके असर को कम करने में जुटा है. मानवीय नज़रिए सेज़ाम्बिया का एक किसान, जिसकी मक्के की फ़सल पूरी तरह बर्बाद हो गई.सोमालिया की एक माँ, जो अपने बीमार बच्चों को लेकर बाढ़ के पानी से गुज़र रही है.मलावी की एक बच्ची, जो भूख से रो रही है.ये अलग-अलग घटनाएँ नहीं हैं. अल-नीनो लाखों लोगों के जीवन में ऐसे ही संकट पैदा करता है.सरल शब्दों में अल-नीनोअल-नीनो एक प्राकृतिक जलवायु रुझान है, जिसमें प्रशान्त महासागर का पानी समय-समय पर सामान्य से अधिक गर्म हो जाता है. इससे दुनिया भर के मौसम पर असर पड़ता है.यह कोई नई घटना नहीं है और जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा नहीं होती. हालाँकि, जलवायु परिवर्तन इसके प्रभावों को और गम्भीर बना सकता है.मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले महीनों में अल-नीनो और मज़बूत हो सकता है और सम्भवतः 2027 की शुरुआत तक जारी रह सकता है. © WFP/Gabriela Vivacqua ज़ाम्बिया में सूखे से प्रभावित मक्के की फ़सल का निरीक्षण करता एक किसान. दक्षिणी और पूर्वी अफ़्रीका के लाखों लोगों के लिए यह केवल मौसम का पूर्वानुमान नहीं, बल्कि आने वाले गम्भीर ख़तरों की चेतावनी है.कहाँ और कैसे पड़ता है असरअल-नीनो का प्रभाव हर जगह एक जैसा नहीं होता.पूर्वी अफ़्रीका में, सोमालिया से तंज़ानिया तक, इससे आम तौर पर अत्यधिक बारिश होती है. इसके कारण अचानक बाढ़, नदियों में उफ़ान, भूस्खलन, घरों में पानी भरने और सड़कों के बह जाने जैसी घटनाएँ होती हैं. कई बार स्वास्थ्य केन्द्रों और स्कूलों से सम्पर्क भी टूट जाता है. Tweet URL दक्षिणी अफ़्रीका में, ज़ाम्बिया से दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया से मोज़ाम्बीक तक, इसका उलटा असर होता है - बहुत कम बारिश. इससे फ़सलें बर्बाद होती हैं, जल स्रोत सूख जाते हैं और चरागाह समाप्त होने लगते हैं.मौसम भले ही अलग हो, लेकिन नतीजा एक ही होता है - सबसे संवेदनशील लोगों से वे सहारे छिन जाते हैं, जिन पर उनका जीवन निर्भर है.ज़ाम्बिया की किसान एसनार्ट चोंगानी ने बताया कि वर्ष 2024 के सूखे के कारण उनके परिवार को मक्के की कोई पैदावार नहीं हुई.उन्होंने कहा, “मुझे नहीं याद कि इससे पहले कभी ऐसी स्थिति हुई हो. लोग बहुत भूखे हैं. हमारे समुदाय में एक-दूसरे की मदद करने की भावना भी कम हो गई है, क्योंकि हर व्यक्ति ख़ुद संघर्ष कर रहा है.”मलावी की मार्था कालुम्बी ने बताया कि फ़सल बर्बाद होने के बाद उनके परिवार और आसपास के लोगों के पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा. कुपोषण के कारण उनकी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.उन्होंने कहा, “मेरी बच्ची लगातार रोती रहती थी. डॉक्टरों ने बताया कि वह भूख के कारण कुपोषित हो रही है. मुझे डर था कि कहीं उसकी मौत न हो जाए. यह बेहद पीड़ादायक स्थिति थी.”लेकिन ख़तरा केवल भूख तक सीमित नहीं है. बाढ़ से जल स्रोत दूषित हो जाते हैं, जिससे हैज़ा और अन्य जलजनित बीमारियाँ फैलती हैं. जमा पानी में मच्छर पनपते हैं, जिससे मलेरिया का ख़तरा भी बढ़ता है.लोगों के घर तबाह हो जाते हैं और उन्हें विस्थापित होना पड़ता है - कभी-कभी हमेशा के लिए.सोमालिया में नौ बच्चों की माँ आशा मोहम्मद को वर्ष 2023 की बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा.उन्होंने कहा, “बाढ़ के बाद जीवन बहुत कठिन हो गया. मेरे बच्चे बीमार पड़ गए और मेरे पास न तो दवाइयाँ ख़रीदने के पैसे थे और न ही उन्हें किसी उचित स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के.”अल नीनो से निपटने के लिए मुस्तैद संयुक्त राष्ट्रअच्छी बात यह है कि अल-नीनो का अनुमान कई महीने पहले लगाया जा सकता है. इससे मानवीय सहायता एजेंसियों को समय रहते तैयारी और मदद शुरू करने का अवसर मिलता है. © UN News/Daniel Dickinson मेडागास्कर में एक किसान, चरम मौसम की शुरुआत के लिए तैयारी में मदद करने वाला ऐप दिखाते हुए. संकट से पहले धन उपलब्ध कराना: वर्ष 2023 से 2025 के बीच, ‘पूर्वानुमान आधारित कार्रवाई’ के तहत दक्षिणी अफ़्रीका में 30 लाख से अधिक और पूर्वी अफ़्रीका में 55 लाख लोगों तक आपदा आने से पहले नक़द सहायता व अन्य सहयोग पहुँचाया गया.किसानों को कठिन मौसम के लिए तैयार करना: मेडागास्कर में जिन परिवारों को पहले से नक़द सहायता और सूखा-रोधी बीज दिए गए, उनकी खाद्य स्थिति उन परिवारों से बेहतर रही जिन्हें यह सहायता नहीं मिली.पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ मज़बूत करना: ज़ाम्बिया में सरकार और अन्तरराष्ट्रीय साझीदार मौसम की बेहतर निगरानी के लिए बुनियादी ढाँचे में निवेश कर रहे हैं, ताकि ख़तरों का समय रहते पता लगाया जा सके.सर्वाधिक जोखिम वाले लोगों की सुरक्षा की अपील: खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) का लक्ष्य 22 उच्च जोखिम वाले देशों में 88 लाख लोगों तक सहायता पहुँचाना है. इसके तहत नक़द सहायता, बाढ़ व सूखा-रोधी खेती के लिए सहयोग और पशुधन की सुरक्षा प्रदान की जाएगी.संयुक्त राष्ट्र के आपात राहत समन्वयक टॉम फ़्लैचर ने कहा, “विकल्प स्पष्ट है—हम आपदा आने का इन्तज़ार कर सकते हैं या सहनसक्षमता मज़बूत करने में निवेश कर सकते हैं.”पहले भी ऐसी आपदाएँ झेल चुके समुदायों के लिए समय रहते की गई यह तैयारी निर्णायक साबित हो सकती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement