Advertisement
DRC: इबोला के मामलों की संख्या 3,200 के पार, भूख से राहत अभियान बाधित

डीआर काँगो में WFP के प्रमुख प्रयास -प्रकोप शुरू होने के बाद से यूएन मानवतावादी विमान सेवा (UNHAS) ने 495 उड़ानें संचालित की हैं. इनके ज़रिए 3,395 मानवीय सहायताकर्मियों और 56 मीट्रिक टन आवश्यक सामग्री को अग्रिम मोर्चों तक पहुँचाया गया है. इनमें हौत-ऊले और चोपो जैसे हाल में प्रभावित प्रान्त भी शामिल हैं.WFP ने 17 उपचार और पृथक्करण केन्द्रों में मरीज़ों, उनके सम्पर्क में आए लोगों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को एक लाख 60 हज़ार से अधिक गर्म भोजन उपलब्ध कराए हैं.नॉर्थ कीवू, साउथ कीवू और इतुरी में 23 हज़ार लोगों को सूखा राशन दिया गया है. इनमें पृथकवास में रह रहे 14 हज़ार लोग भी शामिल हैं, जिन्हें हर महीने खाद्य सहायता दी जा रही है.इबोला प्रभावित क्षेत्रों में 36 हज़ार अन्य लोगों तक भी सामान्य खाद्य सहायता पहुँचाई गई है.आगे की चुनौतियाँWFP के अनुसार, इबोला प्रकोप पर क़ाबू पाने के लिए तेज़ कार्रवाई और पर्याप्त संसाधन सबसे ज़रूरी हैं. हर देरी से वायरस को फैलने का अधिक अवसर मिलता है, जबकि साजोसामान, खाद्य सहायता और सामुदायिक सहयोग की कमी रोकथाम के प्रयासों को कमज़ोर कर सकती है.असुरक्षा, प्रभावित इलाक़ों तक पहुँच में कठिनाई, सामुदायिक अशान्ति और नए प्रभावित क्षेत्रों में सीमित क्षमता के कारण निगरानी, राहत सामग्री की आवाजाही एवं सहायता अभियान का विस्तार भी मुश्किल बना हुआ है.डीआर काँगो में अगले छह महीनों तक अपने सभी अभियान जारी रखने के लिए WFP को 29 करोड़ 36 लाख डॉलर की आवश्यकता है. इस धनराशि से इतुरी एवं अन्य प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन साजोसामान और खाद्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.संयुक्त राष्ट्र की इबोला कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


