-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वेनेज़ुएला भूकम्प: मौत के मलबे से निकली नई ज़िन्दगी की उम्मीद

Source: UN News: शनिवार, 25 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
वेनेज़ुएला भूकम्प: मौत के मलबे से निकली नई ज़िन्दगी की उम्मीद
वेनेज़ुएला के ला गुएरा में पिछले महीने के अन्त में आए दो शक्तिशाली भूकम्पों के बाद एक 12 मंज़िला आवासीय इमारत भरभराकर ढह गई. इसके बाद घायलों और मलबे में फँसे लोगों को बचाने के लिए अफ़रातफ़री मच गई. 24 जून को वेनेज़ुएला के मध्य-उत्तरी क्षेत्र में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो विनाशकारी भूकम्प आए. इनमें जीवित बचे 24 वर्षीय रॉबर्टो रोड्रिगेज़ ने बताया, “मैंने इमारत को एक-एक मंज़िल करके गिरते देखा. लोगों की चीखें और मदद की पुकार सुनाई दे रही थीं.”वह कुछ ही देर पहले घर लौटे थे और अभी अपने अपार्टमेंट तक भी नहीं पहुँच पाए थे.उन्होंने कहा, “ईंटें और मलबे के टुकड़े मेरे ऊपर गिरने लगे. मैं दौड़ पड़ा और दूसरे लोगों को देखकर चिल्लाया, ‘भागो, भागो!’ ठीक उसी क्षण पूरी इमारत भरभराकर ढह गई.”मलबे में फँसींरॉबर्टो रोड्रिगेज़ ने बताया, “मेरी साथी मलबे के नीचे फँसी हुई थीं. उनके पैर दबे हुए थे और पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकालने के लिए तुरन्त मदद शुरू कर दी. उन्हें मुक्त कराने में हमें लगभग दो घंटे लगे.”20 वर्षीय डायरा मोरालेस को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया और उनकी चोटों का उपचार किया गया. मगर इस आपदा में रॉबर्टो रोड्रिगेज़ के पिता और छोटी बहन की मौत हो गई.भूकम्पों में लगभग 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है और 16,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हज़ारों लोग अब भी लापता हैं, जबकि अनुमानतः 18,000 लोग बेघर हो गए हैं. विस्थापित लोगों के लिए अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं.उथल-पुथल के बीच उम्मीदरॉबर्टो रोड्रिगेज़ और डायरा मोरालेस फिलहाल होसे मारिया वार्गास खेल परिसर में बनाए गए एक अस्थाई आश्रय स्थल में रह रहे हैं, जहाँ 1,000 से अधिक अन्य विस्थापित लोगों ने भी शरण ली है.संयुक्त राष्ट्र की यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी, UNFPA से चिकित्सीय देखभाल और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सामग्री मिलने के बाद, डायरा मोरालेस को एक सुखद ख़बर भी मिली.रॉबर्टो रोड्रिगेज़ ने बताया, “2 जुलाई को, मेरे पिता के जन्मदिन पर, मेरी साथी की चिकित्सीय जाँच के दौरान हमें पता चला कि वह गर्भवती हैं.”उन्होंने कहा, “12 मंज़िला इमारत की छठी मंज़िल से गिरने और कमर से नीचे तक भारी मलबे में दबे रहने के बावजूद बच्चे को कोई नुक़सान नहीं पहुँचा. मैं इसे सचमुच एक चमत्कार मानता हूँ.” © UNFPA/Walter Sotomayor UNFPA कराकस, ला गुएरा और मिरांडा के तीन आश्रय स्थलों में महत्वपूर्ण यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है. समुदायों को सहाराअब डायरा मोरालेस आश्रय स्थल में UNFPA समर्थित क्लीनिक से प्रसव-पूर्व देखभाल प्राप्त कर रही हैं.प्रशासन के साथ समन्वय में, UNFPA कराकस, ला गुएरा और मिरांडा के तीन आश्रय स्थलों में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर रहा है. इनमें प्रसव-पूर्व परामर्श, गर्भनिरोधक साधनों का वितरण, यौन संचारित संक्रमणों की जाँच और प्रसूति सम्बन्धी आपात स्थितियों में अस्पतालों के लिए रैफ़रल शामिल हैं.इन प्रयासों में 40 वर्षीय स्वयंसेवक योसेइस एस्कालोना भी योगदान दे रही हैं. वो भी अपने पति और बेटे के साथ होसे मारिया वार्गास खेल परिसर में बने आश्रय स्थल में रह रही हैं.उन्होंने बताया, “जिस तम्बू में मैं रह रही हूँ, वहाँ 12 परिवार साथ रहते हैं. अलग-अलग तम्बुओं में यह संख्या अलग है. कुछ में 15, कुछ में 20 और कुछ में तो 25 परिवार तक रह रहे हैं.”एक-दूसरे की मददयोसेइस एस्कालोना ने अपने समूह को “एक परिवार” बताया, जहाँ महिलाएँ लोगों को फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद के प्रयासों की अगुवाई कर रही हैं.उन्होंने कहा, “हम हमेशा एक-दूसरे की मदद और सहारा देने के तरीक़े तलाशते रहते हैं. अपना घर या परिवार का कोई सदस्य खो देने के गहरे दुख के बावजूद, इतनी सारी महिलाएँ हिम्मत के साथ आगे बढ़ रही हैं.”भूकम्प से बचे अधिकतर लोगों की तरह, दो सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी योसेइस एस्कालोना अपने घर नहीं लौट पाई हैं. 20 हज़ार से अधिक लोगों ने 100 से ज़्यादा अस्थाई आश्रय स्थलों में शरण ली है, जहाँ भीड़भाड़, आवश्यक सेवाओं की कमी, परिवारों का बिछड़ना और बढ़ता मनोसामाजिक तनाव, संरक्षण सम्बन्धी जोखिमों को और गम्भीर बना रहे हैं. © UNFPA/Walter Sotomayor योसेइस एस्कालोना वेनेज़ुएला के ला गुएरा में अपना घर खोने के बाद, होसे मारिया वार्गास खेल परिसर में बने अस्थाई शिविर में शरण लिए हुए हैं. लैंगिक हिंसा से निपटने के प्रयासअपने तम्बू की प्रतिनिधि के रूप में, योसेइस एस्कालोना अब लैंगिक हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने में भी योगदान दे रही हैं.UNFPA और उसके साझीदारों के सूचना सत्रों के ज़रिए उन्हें हिंसा से पीड़ित लोगों के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मिली है. इनमें उपचार, मनोसामाजिक सहायता, मामलों का प्रबन्धन और क़ानूनी परामर्श शामिल हैं. उन्हें यह भी बताया गया है कि ज़रूरतमन्द लोगों को इन सेवाओं तक कैसे पहुँचाया जा सकता है.वेनेज़ुएला में UNFPA कार्यालय की प्रमुख यूजेनिया सेक्लर ने कहा कि अन्य मानवीय संकटों की तरह, इस आपदा में भी लैंगिक हिंसा की रोकथाम को मज़बूत करना और पीड़ित-केन्द्रित सेवाओं तक सुरक्षित पहुँच सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है.उन्होंने कहा, “हम बलात्कार पीड़ितों के चिकित्सीय उपचार के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को आवश्यक सामग्री वितरित कर रहे हैं. साथ ही, आश्रय स्थलों में हालात का आकलन किया जा रहा है और सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने के लिए सरकार व साझीदारों के साथ मिलकर काम किया जा रहा है.”राहत से पुनर्बहाली की ओरयोसेइस एस्कालोना को आशंका है कि इस संकट के व्यापक प्रभाव लम्बे समय तक बने रहेंगे.उन्होंने कहा, “यहाँ ऐसी माताएँ हैं जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है. और जब मैं सब कुछ कहती हूँ, तो उसका अर्थ सचमुच सब कुछ है - उनका घर,माँ, बच्चे और पति. कुछ महिलाएँ पूरी तरह अकेली रह गई हैं. अब उनके पास न घर है, न कोई सामान, लेकिन वे जीवित हैं.”आपातकालीन कार्रवाई के शुरुआती तीन महीनों में अपने प्रयास जारी रखने के लिए UNFPA ने एक करोड़ डॉलर की सहायता की अपील की है. महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ और लैंगिक हिंसा से संरक्षण सुनिश्चित करने के साथ-साथ, प्रभावित समुदायों के लिए आवश्यक प्रजनन स्वास्थ्य सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खेप भी भेजी जा रही है.UNFPA की आपातकालीन कार्रवाई योजना के बारे में अधिक जानकारी यहाँ उपलब्ध है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement