Advertisement
यूक्रेन: रूसी हमलों से मानवीय सहायता गोदामों को भारी नुक़सान

‘एक और भयावह रात’संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, “इन चुनौतियों के बावजूद, हमने और हमारे मानवीय साझीदारों ने हमलों के बाद आपात सहायता उपलब्ध कराई और ख़ेरसॉन में अग्रिम मोर्चे पर रह रहे समुदायों तक 11 मीट्रिक टन राहत सामग्री पहुँचाई.” इसमें पानी, स्वच्छता व गरिमा किट, प्राथमिक उपचार किट और दवाएँ शामिल थीं.संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ़) ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कीव समेत यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में हुए हमलों में दो बच्चों की मौत और कम से कम 50 अन्य बच्चों के घायल होने की ख़बरों से वह बेहद दुखी है.यूनीसेफ़ ने कहा, “यह बच्चों के लिए एक और भयावह रात थी, जो हवाई हमलों के सायरन और विस्फोटों के बीच जागते हुए बीती. कीव और आसपास के क्षेत्रों में ये आवाज़ें कई घंटों तक सुनाई देती रहीं. लोगों के हताहत होने और घरों को नुक़सान पहुँचने की ख़बरें हैं. यूनीसेफ़ व उसके साझीदार, प्रभावित बच्चों और परिवारों की सहायता जारी रखे हुए हैं.”हमले बन्द होने चाहिएयूनीसेफ़ ने यूक्रेन में बच्चों के लगातार मारे जाने और घायल होने पर गहरी चिन्ता जताई है. एजेंसी के अनुसार, जून में बच्चों के हताहत होने का मासिक आँकड़ा 2022 के बाद सबसे अधिक रहा. इस दौरान सात बच्चों की मौत हुई और 116 घायल हुए.एजेंसी ने कहा, “हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”यूनीसेफ़ ने चेतावनी दी कि इन हमलों से मानवीय सहायता कार्य भी बाधित हो रहे हैं. राहत सामग्री के गोदामों को नुक़सान पहुँचने और राहतकर्मियों पर हमलों के कारण युद्ध से प्रभावित बच्चों और परिवारों तक जीवनरक्षक सहायता पहुँचाना मुश्किल हो रहा है.यूनीसेफ़ ने कहा, “ये हमले बन्द होने चाहिए. बच्चों और मानवीय सहायता केन्द्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए. सबसे बढ़कर, यूक्रेन के बच्चों को स्थाई शान्ति की आवश्यकता है.”
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


