×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 5:19 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
भारत-यूएन कोष: कैरेबियाई क्षेत्र में माँ से बच्चे में संक्रमण रोकने की मुहिम
Source: UN News: गुरुवार, 09 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
भारत समर्थित एक पहल, कैरेबियाई देशों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत कर रही है और एचआईवी, सिफ़लिस तथा हैपेटाइटिस बी का माँ से बच्चे में संक्रमण समाप्त करने के प्रयासों को आगे बढ़ा रही है. पैन अमेरिकन स्वास्थ्य संगठन (PAHO) के नेतृत्व वाली इस परियोजना को भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष से 10 लाख डॉलर की सहायता मिली है. दक्षिण-दक्षिण सहयोग की इस प्रमुख पहल को संयुक्त राष्ट्र दक्षिण-दक्षिण सहयोग कार्यालय (
UNOSSC
) के माध्यम से लागू किया जा रहा है.दक्षिण-दक्षिण सहयोग से आशय विकासशील देशों के बीच ऐसी साझेदारी से है, जिसमें वे आपसी सम्मान और साझा लाभ के सिद्धान्तों के आधार पर विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मिलकर काम करते हैं.भारत-यूएन विकास साझेदारी कोष इसी भावना के तहत अनेक देशों में उनके नेतृत्व वाली विकास परियोजनाओं को समर्थन देता है.बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, प्रयोगशाला क्षमता, रोग निगरानी और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण के ज़रिये यह परियोजना कैरेबियाई क्षेत्र में बच्चों को रोकथाम योग्य संक्रमणों से मुक्त और स्वस्थ जीवन की शुरुआत देने का प्रयास कर रही है.ऐतिहासिक उपलब्धियाँबहामास तथा तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह को हाल ही में
विश्व स्वास्थ्य संगठन
(
WHO
) से माँ से बच्चे में कुछ रोगों का संक्रमण समाप्त करने का प्रमाणन मिला है.तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह माँ से बच्चे में हैपेटाइटिस बी का संक्रमण समाप्त करने वाला अमेरिका क्षेत्र का पहला और दुनिया का केवल तीसरा क्षेत्र बन गया है. उसे एचआईवी संक्रमण समाप्त करने का प्रमाणन भी मिला है.वहीं, बहामास को माँ से बच्चे में एचआईवी संक्रमण समाप्त करने के लिए प्रमाणित किया गया है.बहामास की इस सफलता की नींव 1990 के दशक के अन्त में रखी गई थी, जब सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी राष्ट्रीयता या क़ानूनी स्थिति की परवाह किए बिना जाँच और प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराई गई.मानकीकृत प्रक्रियाओं, बेहतर प्रयोगशाला सेवाओं और उन्नत उपचार से नवजात शिशुओं में एचआईवी संक्रमण कम करने में मदद मिली. बहामास ने अपने अनुभव और सीख अन्य कैरेबियाई देशों के साथ भी साझा की.देश के नेताओं ने दिवंगत डॉक्टर माइकल पैरी गोमेज़ के योगदान को भी याद किया, जिन्होंने बहामास में एचआईवी से निपटने के प्रयासों को दिशा दी थी.स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री माइकल डारविल ने कहा, “उनका काम हमें याद दिलाता है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य में प्रगति कभी संयोग से नहीं होती.”प्रधानमंत्री फ़िलिप डेविस के अनुसार, यह उपलब्धि दर्शाती है कि स्वास्थ्य सेवा को राष्ट्रीय विकास के केन्द्र में रखकर कितना कुछ हासिल किया जा सकता है. © WHO/PAHO बहामास में PAHO-WHO की प्रतिनिधि डॉक्टर एल्डोना बोइसन, स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री डॉक्टर माइकल डारविल को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए. भारत का सहयोग‘CARICOM (कैरेबियाई समुदाय) सदस्य देशों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ 'माँ से बच्चे में संक्रमण उन्मूलन (EMTCT) रणनीति को मज़बूत करने’ के लिए शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य, क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में मौजूद प्रमुख कमियों को दूर करना है.यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, प्रयोगशालाओं की जाँच क्षमता बढ़ाने तथा एचआईवी, सिफ़लिस और हैपेटाइटिस बी की निगरानी मज़बूत करने में सहयोग दे रही है.कैरेबियाई क्षेत्र में भारत के उच्चायुक्त मयंक जोशी ने कहा कि ये उपलब्धियाँ केवल बेहतर स्वास्थ्य आँकड़ों तक सीमित नहीं हैं.उन्होंने कहा, “ये मज़बूत साझेदारी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में वर्षों के निवेश, सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों, प्रभावी निगरानी और हर बच्चे को स्वस्थ व रोकथाम योग्य रोगों से मुक्त जीवन की शुरुआत देने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.”उन्होंने कहा, “भारत को भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के माध्यम से ऐसी पहलों का समर्थन करने पर गर्व है.”उपलब्धियाँ बनाए रखने का संकल्पतुर्क और कैकोस द्वीपसमूह के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री काइल नोल्स ने कहा कि यह उपलब्धि गर्व के साथ एक बड़ी ज़िम्मेदारी भी लेकर आई है.उन्होंने कहा, “हम इन उपलब्धियों को बनाए रखने, स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करने और हर माँ व बच्चे को गुणवत्तापूर्ण, समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह के प्रीमियर चार्ल्स वॉशिंगटन मिसिक ने कहा कि छोटे आकार के बावजूद यह क्षेत्र नेतृत्व करने और दूसरों के लिए मानक स्थापित करने की क्षमता रखता है.उन्होंने कहा, “यह सफलता रातोंरात नहीं मिली. इसके पीछे वर्षों का समर्पण, रणनैतिक योजना और निरन्तर निवेश है.” © WHO/PAHO तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री काइल नोल्स, प्रीमियर चार्ल्स डब्ल्यू. मिसिक और स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय की स्थाई सचिव डेज़ीरी लुइस प्रमाणपत्र ग्रहण करते हुए. दुनिया भर के नेताओं ने भी इन उपलब्धियों की सराहना की है.WHO के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि निरन्तर राजनैतिक प्रतिबद्धता, मज़बूत स्वास्थ्य प्रणालियों और स्वास्थ्य सेवाओं तक समान पहुँच के ज़रिये उल्लेखनीय प्रगति सम्भव है.PAHO के निदेशक डॉक्टर जार्बस बारबोसा ने एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और किसी को भी पीछे न छोड़ने के संकल्प पर बल दिया.PAHO-WHO की सहायक निदेशक डॉक्टर रोंडा सीली-थॉमस ने कहा कि जन्म के समय दी जाने वाली हैपेटाइटिस बी वैक्सीन बेहद महत्वपूर्ण है. तुर्क और कैकोस द्वीपसमूह का अनुभव दिखाता है कि मज़बूत टीकाकरण कार्यक्रम माँ से बच्चे में रोग संक्रमण समाप्त करने की नींव बन सकता है.स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षणनवम्बर 2025 से CARICOM देशों और क्षेत्रों के 600 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमण की रोकथाम और उपचार सेवाएँ मज़बूत करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं.PAHO के समन्वय में आयोजित इन सत्रों ने स्वास्थ्यकर्मियों और नीति निर्माताओं को अनुभव व सीख साझा करने के लिए एक क्षेत्रीय मंच भी उपलब्ध कराया है.
UNAIDS
की क्षेत्रीय निदेशक लुइसा कबाल ने कहा कि माँ से बच्चे में एचआईवी संक्रमण समाप्त करने के प्रयासों में कैरेबियाई क्षेत्र दुनिया में अग्रणी है.दुनिया भर में जारी किए गए 23 प्रमाणनों में लगभग 60 प्रतिशत इसी क्षेत्र को मिले हैं. इन प्रयासों ने 2010 के बाद से नए एचआईवी संक्रमणों में 21 प्रतिशत की कमी लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.पैन कैरेबियन साझेदारी की कार्यकारी निदेशक वेंडी टेलफ़र्ड-इमैनुएलसन ने भारत के वित्तीय सहयोग और PAHO के तकनीकी नेतृत्व की सराहना की.उन्होंने कहा, “स्वास्थ्य केवल स्वास्थ्य क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा ज़िम्मेदारी है.”प्रगति के बावजूद चुनौतियाँ बरक़रारऐतिहासिक उपलब्धियों के बावजूद स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरन्तर निवेश और सतर्कता की आवश्यकता पर बल दिया है.PAHO के आँकड़ों के अनुसार, 2016 से 2022 के बीच अमेरिका क्षेत्र में जन्मजात सिफ़लिस के मामलों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई. केवल 2022 में 36 हज़ार से अधिक मामले दर्ज किए गए.आँकड़े उपलब्ध कराने वाले 26 देशों में से 19 ने गर्भवती महिलाओं में भी सिफ़लिस संक्रमण बढ़ने की जानकारी दी.क्षेत्र की प्रमुख प्राथमिकताओं में गर्भवती महिलाओं के लिए त्वरित जाँच, आम आबादी में जाँच और उपचार का विस्तार तथा रोग निगरानी प्रणालियों को मज़बूत करना शामिल है.साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी आवश्यक है कि प्रत्येक नवजात को जन्म के तुरन्त बाद हैपेटाइटिस बी का टीका और बाद में उसकी शेष ख़ुराकें मिलें.यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की कमियाँ दूर कर कैरेबियाई बच्चों के लिए अधिक समान, सुदृढ़ और स्वस्थ भविष्य बनाने का प्रयास कर रही है.इस लेख का विस्तृत संस्करण पहले
यहाँ
प्रकाशित हुआ.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की सियासी पारी का आगाज़, भाजपा में हुए शामिल : नेशनल OBC मोर्चा की नई कार्यकारिणी में बनाए गए विशेष आमंत्रित सदस्य
सोनिया गांधी की किताब पर बैन की मांग, भाजपा विधायक ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
आईएफएफआई फिल्म फेस्टिवल में 'धुरंधर' क्यों बनी ओपनिंग फिल्म? मधुर भंडारकर ने बताई वजह
रवि किशन जुड़े विंडोज़ प्रोडक्शन और निर्माता रघुवेन्द्र सिंह की अनटाइटल्ड फ़िल्म से, नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी करेंगे निर्देशन
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
ओएम: ऑपरेशन मोल में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
और खबरें
Features
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
भारत को किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए अधिक स्वदेशी डीएपी की जरूरत
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces