×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:43 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर तत्काल वैश्विक कार्रवाई क्यों ज़रूरी: कुछ अहम तथ्य
Source: UN News: मंगलवार, 07 जुलाई 2026 00:00 AM (IST)
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) इतनी तेज़ी से विकसित हो रही है कि सरकारें उसके अनुरूप नियम और नीतियाँ बनाने में पीछे रह गई हैं. कुछ वर्ष पहले तक AI मुख्य रूप से सवालों के जवाब देने और लिखित सामग्री तैयार करने तक सीमित थी. आज यह कम्प्यूटर कोड लिख सकती है, विशाल डेटा का विश्लेषण कर सकती है, वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें व वीडियो बना सकती है, नई दवाओं की खोज में मदद कर सकती है और बहुत कम मानवीय निगरानी में स्वतन्त्र रूप से काम भी कर सकती है.लेकिन AI की क्षमताएँ जितनी तेज़ी से बढ़ रही हैं, उसके सुरक्षित इस्तेमाल के लिए नियम और सुरक्षा उपाय उतनी तेज़ी से विकसित नहीं हो रहे हैं.यह निष्कर्ष
कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर संयुक्त राष्ट्र के स्वतन्त्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की बुधवार को जारी प्रारम्भिक रिपोर्ट
में प्रस्तुत किया गया है.रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि AI के प्रभावी वैश्विक नियमन का अवसर अभी मौजूद है, लेकिन यह खिड़की अधिक समय तक खुली नहीं रह सकती. © Adobe Stock/DIgilife AI चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने में मदद कर रही है. यह क्यों महत्वपूर्ण है?कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जीवन को बड़े पैमाने पर बदलने वाली प्रौद्योगिकियों में से एक बन सकती है.ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल होने पर यह स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, वैज्ञानिक शोध, कृषि और विकलांगजन के लिए सुविधाएँ बेहतर बनाकर,
सतत विकास लक्ष्यों
की दिशा में प्रगति तेज़ कर सकती है.लेकिन पर्याप्त सुरक्षा उपायों के बिना AI असमानता और ग़लत सूचना बढ़ा सकती है, मानवाधिकारों व रोज़गार के लिए ख़तरा पैदा कर सकती है और शक्तिशाली प्रणालियों का नियन्त्रण कुछ ही सरकारों व कम्पनियों के हाथों में केन्द्रित कर सकती है.रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ी चुनौती AI के लाभों का पूरा इस्तेमाल करते हुए उसके बढ़ते जोखिमों को सीमित करना है.विकास की असाधारण रफ़्तारपिछले कुछ वर्षों में AI की क्षमताएँ बेहद तेज़ी से बढ़ी हैं.शक्तिशाली कम्प्यूटिंग नैटवर्क, बड़ी मात्रा में प्रशिक्षण डेटा और बेहतर तकनीकों ने ऐसी AI प्रणालियाँ विकसित की हैं, जो सहजता से बातचीत कर सकती हैं, वैज्ञानिक समस्याओं का विश्लेषण कर सकती हैं, सॉफ़्टवेयर बना सकती हैं और वास्तविक जैसी दिखने वाली तस्वीरें, ऑडियो व वीडियो तैयार कर सकती हैं.अब AI की अगली लहर भी सामने आने लगी है.AI केवल निर्देशों का जवाब देने तक सीमित नहीं रही. उसके ‘एजेंट’ काम की योजना बना सकते हैं, डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं, सॉफ़्टवेयर लिख सकते हैं और बहुत कम या बिना मानवीय निगरानी के जटिल कार्य पूरे कर सकते हैं.रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रणालियों द्वारा किए जा सकने वाले कार्यों की जटिलता हर कुछ महीनों में दोगुनी हो रही है. © Adobe Stock/Sunday Cat Studio कृषि में AI-संचालित रोबोट का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है. AI के लाभ: यह क्या करने में सक्षम है?संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में AI के कई वास्तविक और सफल उपयोगों के उदाहरण दिए गए हैं.• चिकित्सा में प्रगति: AI ने 20 करोड़ से अधिक प्रोटीन की संरचनाओं का अनुमान लगाया है. इससे नई दवाओं और टीकों के विकास तथा एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर शोध को तेज़ करने में मदद मिली है.• बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ: डॉक्टर स्तन कैंसर जैसी बीमारियों का जल्द पता लगाने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं विकासशील देशों में स्वास्थ्यकर्मी, स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध AI उपकरणों से मरीज़ों की देखभाल बेहतर बना रहे हैं.• खाद्य सुरक्षा: AI आधारित पूर्व चेतावनी प्रणालियाँ खाद्य असुरक्षा को संकट बनने से पहले पहचानने में मदद कर रही हैं.• जीवन में सुधार: AI वैज्ञानिक शोध को आगे बढ़ा रही है, विकलांगजन के लिए तकनीक को अधिक सुलभ बना रही है और व्यक्तिगत शिक्षा व मानसिक स्वास्थ्य सहायता के अवसर बढ़ा रही है.पैनल ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि ये केवल भविष्य की सम्भावनाएँ नहीं हैं. इनका इस्तेमाल अभी से हो रहा है. © Adobe Stock/Southport अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में स्थित एक डेटा केन्द्र. AI के जोखिम: विशेषज्ञ किस बात से चिन्तित हैं?AI कई नए ख़तरे भी पैदा कर रही है.ऑनलाइन दुर्व्यवहार: AI की मदद से यौन शोषण सामग्री और अश्लील डीपफ़ेक तेज़ी से फैल रहे हैं. महिलाओं और बच्चों को इससे सबसे अधिक ख़तरा है.दुष्प्रचार: AI ऐसी झूठी जानकारी तैयार कर सकती है, जो सच जितनी विश्वसनीय लगे. इससे सार्वजनिक बहस और लोकतान्त्रिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कमज़ोर हो सकता है.अपराध: अपराधी साइबर हमलों, धोखाधड़ी और लोगों को बहला-फुसलाकर ठगने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं.मानसिक स्वास्थ्य: कुछ AI प्रणालियाँ हानिकारक सोच या व्यवहार को बढ़ावा दे सकती हैं, जिससे गम्भीर मानसिक स्वास्थ्य संकट और आत्महत्या का जोखिम बढ़ सकता है.नियन्त्रण खोने का ख़तरा: AI के अधिक स्वायत्त होने के साथ उसकी निगरानी और नियमन कठिन हो सकता है, विशेषकर जब मज़बूत सुरक्षा उपाय मौजूद न हों.पर्यावरण पर असर: AI को चलाने वाले डेटा केन्द्र बहुत अधिक ऊर्जा इस्तेमाल करते हैं, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन बढ़ता है और वैश्विक तापमान वृद्धि तेज़ होती है.किसे लाभ मिलेगा और कौन पीछे छूट सकता है?AI क्रान्ति का लाभ दुनिया भर में समान रूप से नहीं पहुँच रहा है.AI का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है, लेकिन इसकी तकनीक और संसाधनों पर अब भी विकसित देशों का दबदबा है.रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के प्रमुख AI सुपरकम्प्यूटरों की लगभग तीन-चौथाई कम्प्यूटिंग क्षमता अमेरिका के पास है, जबकि चीन की हिस्सेदारी क़रीब 15 प्रतिशत है. इस तरह दोनों देशों के पास मिलकर लगभग 90 प्रतिशत कम्प्यूटिंग क्षमता है.अधिकतर उन्नत AI मॉडल भी अमेरिका और चीन की कम्पनियाँ ही विकसित कर रही हैं.कई विकासशील देशों के पास AI का पूरा लाभ उठाने के लिए आवश्यक डिजिटल ढाँचा, तकनीकी विशेषज्ञता, डेटा, निवेश और स्थानीय भाषाओं में संसाधन मौजूद नहीं हैं.इस कारण वे ऐसी तकनीकों पर निर्भर हो जाते हैं, जिन्हें वे न स्वयं विकसित कर सकते हैं, न पूरी तरह जाँच सकते हैं और न ही अपनी ज़रूरतों के अनुसार ढाल सकते हैं.पैनल ने चेतावनी दी है कि इन कमियों को दूर नहीं किया गया, तो AI वैश्विक असमानताएँ घटाने के बजाय उन्हें और बढ़ा सकती है. © UNICEF/Hugh Rutherford युगांडा में एक दृष्टिबाधित छात्र, पढ़ने और पाठ रिकॉर्ड करने के लिए सहायक उपकरण का इस्तेमाल करते हुए. AI के लिए नियमन क्यों ज़रूरी है?संयुक्त राष्ट्र पैनल के अनुसार, मौजूदा नियम और संस्थाएँ इतनी तेज़ी से बदल रही प्रौद्योगिकी से निपटने के लिए तैयार नहीं हैं.सरकारों के सामने एक “बड़ी दुविधा” है. नए नियम बनाने से पहले ठोस वैज्ञानिक प्रमाण चाहिए, लेकिन पर्याप्त प्रमाण जुटने तक AI तकनीक और आगे बढ़ चुकी होती है.दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में AI से जुड़े 40 से अधिक नियामक ढाँचे और नैतिक दिशानिर्देश मौजूद हैं. मगर वे बिखरे हुए, असंगत और अधिकतर बिना जाँच के लागू किए गए हैं. इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वे वास्तव में कितने प्रभावी हैं.कई बार AI की सुरक्षा जाँच भी वही कम्पनियाँ करती हैं, जो इन प्रणालियों को विकसित करती हैं.रिपोर्ट के अनुसार, AI को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाए रखने के लिए स्वतन्त्र आकलन, अन्तरराष्ट्रीय सहयोग और साझा मानकों की ज़रूरत है.साथ ही, देशों को डिजिटल ढाँचे, शिक्षा, तकनीकी विशेषज्ञता और मज़बूत संस्थानों में निवेश करना होगा, ताकि वे अपनी ज़रूरतों के अनुसार AI का इस्तेमाल और नियमन कर सकें.संयुक्त राष्ट्र क्या कर रहा है?संयुक्त राष्ट्र देशों को AI पर बेहतर और समझदारी से निर्णय लेने में मदद के लिए एक नई अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था विकसित कर रहा है.वर्ष 2025 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर स्वतन्त्र अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल की स्थापना की. इसमें दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से 40विशेषज्ञ शामिल हैं, जो स्वतन्त्र रूप से काम करते हैं.पैनल की भूमिका नियामक नहीं, बल्कि वैज्ञानिक है. यह AI से जुड़े अवसरों, जोखिमों एवं प्रभावों पर उपलब्ध नवीनतम प्रमाणों का नियमित आकलन करता है और ऐसी स्वतन्त्र रिपोर्ट तैयार करता है, जिनसे सरकारों को नीतियाँ बनाने में मदद मिल सके.पैनल के निष्कर्ष
AI शासन पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संवाद
में उपयोग किए जाएँगे. यह संवाद 6 जुलाई 2026 को जिनीवा में शुरू होगा, जहाँ सदस्य देश AI के प्रबन्धन के लिए साझा अन्तरराष्ट्रीय उपायों पर चर्चा करेंगे.निष्कर्षवैज्ञानिक पैनल के अनुसार, AI अपने-आप में न तो अच्छी है और न बुरी.उसका असर इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकारें, कम्पनियाँ और समाज वर्तमान में क्या निर्णय लेते हैं.AI दुनिया भर में पहले से ही विज्ञान, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और अर्थव्यवस्था का स्वरूप बदल रही है.यह असमानताएँ कम करेगी या बढ़ाएगी और लोकतन्त्र व मानवाधिकारों को मज़बूत करेगी या कमज़ोर, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दुनिया नवाचार की रफ़्तार के अनुरूप कितनी जल्दी प्रभावी नियम बना पाती है.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
संसद भवन में पीएम मोदी से मिले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़: आधे घंटे हुई चर्चा, प्रधानमंत्री को दिया उदयपुर आने का न्यौता
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
अंकिता को लेकर मां के रिएक्शन पर बोले विक्की जैन, कहा- लोगों ने उन्हें विलेन बना दिया था
वज्रासन : रोज 10 मिनट बैठने से मिलेगा फायदा, पाचन से लेकर मानसिक शांति तक बेहद कारगर
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा गुरुवार
पागलपंती के 7 साल: पुलकित सम्राट की शानदार कॉमिक टाइमिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का जश्न
सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी
और खबरें
Features
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
धर्मनिष्ठ सत्ता और ज़हरीले पानी में धर्मावलम्बी?
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces