-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: सैन्य टकराव में तेज़ी पर चिन्ता, युद्धविराम के लिए तुरन्त वार्ता का आग्रह

Source: UN News: गुरुवार, 25 जून 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: सैन्य टकराव में तेज़ी पर चिन्ता, युद्धविराम के लिए तुरन्त वार्ता का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने आगाह किया है कि यूक्रेन, रूसी सैन्य बलों के ड्रोन व मिसाइल हमलों के बीच हिंसक टकराव में आई तेज़ी के एक ख़तरनाक दौर से गुज़र रहा है और यदि स्थिति ऐसे ही बनी रही तो और अधिक बर्बादी होने की आशंका है और रूसी महासंघ भी इसकी चपेट में होगा. राजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन सहायक महासचिव ख़ालेद ख़िएरी ने सोमवार को यूक्रेन में शान्ति व सुरक्षा के मुद्दे पर, 15 सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद की एक बैठक के दौरान प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया.उन्होंने कहा कि 15 जून को रूसी महासंघ ने यूक्रेन पर एक और विशाल हमला किया, जिससे कीव, ख़ारकीव, ड्निप्रो, दोनेत्स्क, ज़ैपोरिझझिया, सूमी और माइकोलाइव क्षेत्रों में मिसाइल व ड्रोन हमलों से जान-माल की बड़ी हानि हुई. इन हमलों में राजधानी कीव में कम से कम 5 लोग मारे गए हैं. Tweet URL यूएन के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन हमलों से यूक्रेन में अमूल्य, ऐतिहासिक धरोहर स्थलों को भीषण क्षति पहुँची है, जिनमें 11वीं शताब्दी में निर्मित कैथेड्रल और यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ‘कीव-पेशर्स्क लाव्रा’ भी है. इसे यूक्रेन के सबसे अहम धरोहर स्थलों में गिना जाता है.यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में मिसाइल व ड्रोन हमलों के ज़रिए निरन्तर निशाना बनाया जा रहा है, जिनमें हताहत होने वाले आम नागरिकों की संख्या बढ़ रही है.हताहतों की संख्या में उछालयूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के अनुसार, पिछले महीने यूक्रेन में कम से कम 274 लोग मारे गए और 1,763 घायल हुए, जोकि अप्रैल 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से किसी एक महीने के दौरान अब तक मृतकों व घायलों की सबसे अधिक संख्या है.वहीं, रूसी महासंघ में भी हताहतों का आँकड़ा बढ़ रहा है और इस वर्ष के पहले पाँच महीनों में कम से कम 184 आम नागरिक मारे गए हैं और 1,175 घायल हुए हैं.सहायक महासचिव ख़िएरी ने सचेत किया कि इस क्षेत्र में अस्थिरता गहराने से पहले से ही नाज़ुक स्थिति और गम्भीर हो जाएगी, जिससे शान्ति की राह और कठिन हो सकती है.इसके मद्देनज़र, उन्होंने यूक्रेन मे स्थाई, न्यायसंगत शान्ति स्थापना के लिए अन्तरराष्ट्रीय क़ानून और यूएन प्रस्तावों के अनुरूप सार्थक वार्ता प्रयासों का आग्रह किया है.इस सप्ताह, पोलैंड के ग्डान्स्क में यूक्रेन में पुनर्बहाली के लिए वार्षिक सम्मेलन आयोजित होना है, जिसमें पुनर्निर्माण प्रक्रिया व देश को इस स्थिति से उबारने के लिए अन्तरराष्ट्रीय समर्थन पर चर्चा होगी.नागरिकों के लिए गहराती पीड़ायूएन मानवतावादी कार्यालय में संकट प्रतिक्रिया मामलों की निदेशक ऐडेम वोसोर्नु ने सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को बताया कि और अधिक संख्या में यूक्रेनी परिवार हमलों, विध्वंस, हानि व असुरक्षा के साथ जीवन गुज़ारने के लिए मजबूर हैं.ऐम्बुलेंस, बचाव दल व सहायताकर्मियों पर भी बार-बार हमले होने की ख़बरें हैं और अक्सर दो बार हमले किए जाते हैं, जिनक चपेट में अग्रिम पंक्ति के राहतकर्मी भी आ जाते हैं. अपनी दैनिक गतिविधियों में जुटे आम नागरिकों को भी निशाना बनाया गया है: कार, बस, घर और बगीचे में. निदेशक वोसोर्नु के अनुसार, युद्धक तौर-तरीक़ों में अत्याधुनिक टैक्नॉलॉजी की भूमिका बढ़ने से आम नागरिकों के लिए ख़तरे बढ़ रहे हैं और गोलाबारी के अलावा लोग अब कैमरा-युक्त ड्रोन हमलों का निशाना बन रहे हैं. उन्होंने रूसी महासंघ की राजधानी मॉस्को समेत अन्य हिस्सों में आम नागरिकों के हताहत होने, बुनियादी ढाँचे को क्षति पहुंचने और ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों की वजह से पर्यावरणीय नतीजों पर चिन्ता जताई है. ऐडेम वोसोर्नु ने कहा कि लड़ाई के अग्रिम मोर्चे वाले इलाक़ों में फँसे आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अनुमति दी जानी होगी और मानवीय सहायता कार्यों में जुटे राहतकर्मियों की हर हाल में रक्षा की जानी होगी.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement