Advertisement
DRC: इबोला का प्रकोप सीमाओं के पार बढ़ा, कार्रवाई में तेज़ी

पूर्वी क्षेत्र में 3 लाख 20 हज़ार से अधिक शरणार्थियों सहित 20 लाख से अधिक जबरन विस्थापित लोग रहते हैं और यहाँ इबोला का प्रसार जारी है.संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के डॉक्टर ऐलेन मैना ने कहा है कि अब यह जोखिम क्षेत्रीय स्तर पर फैल रहा है. पूर्वी DRC एक ऐसे क्षेत्र से सटा हुआ है जहाँ व्यापार, पारिवारिक सम्बन्ध और शरणार्थियों की आवाजाही युगांडा, रवांडा, बुरुंडी, तंज़ानिया और दक्षिण सूडान को आपस में जोड़ती है.संक्रमण का बढ़ता दायराUNHCR इन्हीं हालात के मद्देनजर, इन देशों में तैयारी को मज़बूत कर रहा है. एजेंसी, शरणार्थी-मेज़बान क्षेत्रों और सीमावर्ती गलियारों में निगरानी, जाँच-पड़ताल, संक्रमण की रोकथाम, संचार और पानी, स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई सहायता को मज़बूत करने के लिए देशों की सरकारों, WHO और भागीदारों के साथ मिलकर काम कर रही है.उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य सुरक्षा की तलाश कर रहे लोगों (शरणार्थियों) को बिना रोके, संक्रमण को सीमा पार से आगे दीगर प्रसार को रोकना है."WHO की अन्तरिम क्षेत्रीय आपातकालीन निदेशक डॉक्टर मैरी रोज़लीन बेलिज़ायर ने DRC के बुनिया (Bunia) से बताया कि प्रभावित प्रान्तों में संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के, 115 से अधिक विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं.मोर्चों पर सहायता अभियानों को सहायता देने के लिए, 110 मीट्रिक टन से अधिक आपातकालीन सामान भी भेजा गया है.उन्होंने आगाह भी किया है कि अलबत्ता जाँच और उपचार की क्षमताओं का विस्तार जारी है, लेकिन पहुँच की बाधाओं के कारण, कुछ उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में संचालन सीमित हो रहा है.उन्होंने कहा, "प्रकोप घोषित होने के एक महीने बाद भी स्थिति गम्भीर बनी हुई है और लगातार बदल रही है. कई क्षेत्रों से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, जो सहायता कार्रवाई के प्रयासों को बनाए रखने और उन्हें तेज़ करने की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं."विभिन्न यूएन एजेंसियाँ सक्रियउधर अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने बताया है कि इबोला का यह प्रकोप, महाद्वीप के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक में फैल रहा है, जहाँ हज़ारों लोग हर दिन सुरक्षा, काम, स्वास्थ्य देखभाल और अपने परिवारों से मिलने के लिए आते-जाते हैं.IOM के एक प्रवक्ता ने घोषणा की कि इस संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने अब तक दस लाख से अधिक जाँचें की है और शुक्रवार से DRC तथा पड़ोसी युगांडा में परिचालन बढ़ाना शुरू कर दिया है. "इनसानों की आवाजाही के रुझान को समझना, बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए हमारे सबसे मज़बूत हथियारों में से एक था."यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी - UNFPA के अनुसार, इबोला से संक्रमित गर्भवती महिलाओं में मृत्यु दर 90 प्रतिशत तक अधिक रही है, और कुछ मामलों में प्रसवकालीन मृत्यु दर, 100 प्रतिशत तक पहुँच गई है.
© UNICEF/John James
डीआर कांगो के पूर्वी बुनिया में इबोला के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता विशेषज्ञों की एक टीम काम कर रही है.
UNFPA की उप देश प्रतिनिधि नोएमी डेलमोंटे ने, DRC की राजधानी किंशासा से बताया, "यह प्रकोप महिलाओं और लड़कियों के लिए एक मातृ स्वास्थ्य और सुरक्षा आपातकाल भी था."उन्होंने कहा कि एजेंसी, व्यापक इबोला का सामना करने की कार्रवाई के हिस्से के रूप में, गर्भावस्था, प्रसव, लिंग आधारित हिंसा और सामुदायिक विश्वास निर्माण पर ध्यान केन्द्रित कर रही है. सुरक्षित प्रसव, आपातकालीन प्रसूति देखभाल और प्रसवोत्तर देखभाल को बनाए रखने में मदद के लिए, पूर्वी DRC में 153 दाइयाँ तैनात की गई हैं, और आगे भी तैनाती की योजना है.धन सहायता की अपीलसंयुक्त राष्ट्र की कुछ एजेंसियों ने, इबोला के प्रकोप से निपटने की कार्रवाई को जारी रखने के लिए तत्काल धन सहायता की मांग की है.UNFPA ने DRC में जीवन रक्षक यौन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए 1.71 करोड़ डॉलर की तत्काल अपील की है.UNHCR, एक अंतर-एजेंसी प्रयास के हिस्से के रूप में, जुलाई से नवम्बर तक अपनी इबोला तैयारियों और प्रतिक्रिया के लिए 1.4 करोड़ डॉलर की मांग कर रहा है, ताकि DRC और युगांडा में जबरन विस्थापित लोगों और उनके मेज़बान समुदायों की मदद की जा सके. युगांडा में संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय भागीदारों के साथ मिलकर, देश की राष्ट्रीय प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए 1.58 करोड़ की आपातकालीन अपील जारी की है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


