Advertisement
अफ़ग़ानिस्तान: सूखा, भूख, महिला अधिकारों पर पाबन्दी, निरन्तर बिगड़ते हालात

अफ़ग़ानिस्तान में लगभग 2.2 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है और 1.7 अरब डॉलर की सहायता अपील में से केवल 14 प्रतिशत धनराशि जुटा पाना ही सम्भव हो पाया है. इस वजह से, दूरदराज़ के इलाक़ों में आम नागरिकों के लिए जीवन कठिन होता जा रहा है.अफ़ग़ानिस्तान के बड़े शहरों से दूर, बामयान प्रान्त में गाँववासियों के लिए जल की क़िल्लत एक बड़ी समस्या है, जिसकी वजह से लोग अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर हैं.भूख व कुपोषण का दंशओल्गा चेरेवको ने एक गाँव के बारे में बताया जहाँ लगभग आधी आबादी दूसरे इलाक़ों का रुख़ कर चुकी है, चूँकि खेतों की सिंचाई के लिए जल ही उपलब्ध नहीं है और इस वजह से फ़सलें सूख रही हैं. “जो लोग यहाँ से जा सकते थे, वे जा चुके हैं.मगर, वे लोग जो अब भी यहाँ रह रहे हैं, उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं है और वे यहाँ से किसी अन्य स्थान पर नहीं जा सकते हैं.OCHA की मानवीय सहायताकर्मी ने बताया कि उनकी मुलाक़ात एक ऐसे पुरुष से हुई जिनके परिवार में 9 सदस्य हैं. उन्होंने दिखाया कि वे दोपहर के भोजन में क्या खा रहे हैं. यह असल में सड़ चुके आलू के छिलकों से भरा एक कटोरा था, जिसे सूप के तौर पर पिया जा रहा था.वर्ष 2026 में, 37 लाख बच्चे, कुपोषण के जोखिम का सामना कर रहे हैं. बहुत से मामलों की शिनाख़्त नहीं हो पाती है और कुछ बच्चों की इसलिए मौत हो जाती है, चूँकि उनके माता-पिता को असल समस्या का पता ही नहीं चल पाता है और तब तक अस्पताल लाने में देर हो जाती है.इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने बच्चों के लिए जाँच और मेडिकल समर्थन की व्यवस्था की है, और इस सिलसिले में दूरदराज़ के समुदायों के पास भी पहुँचा जा रहा है ताकि जागरुकता का प्रसार हो सके.वापिस लौटे लोगों की व्यथायूएन मानवीय सहायताकर्मी, उन अफ़ग़ान नागरिकों को भी समर्थन प्रदान कर रहे हैं, जो पिछले कुछ महीनों में ईरान, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से जबरन वापिस आए हैं. यूएन शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में 8 हज़ार लोगों ने अपने देश वापसी की.इनमें से बहुत से लोग पहले कभी अफ़ग़ानिस्तान में नहीं रहे हैं और वापिस लौटना उनका अपना निर्णय नहीं था. उनकी सबसे बड़ी चिन्ता, देश में सीमित अवसरों के बीच अपनी गुज़र-बसर का साधन जुटाना है.ओल्गा चेरेवको ने बताया कि जब शहरों में बसें रुकती हैं, तो बहुत से लोगों के पास जाने के लिए कोई जगह नहीं होती है. कुछ उन्हीं देशों में वापिस लौटने की कोशिश करते हैं, जहाँ से वे आए हैं लेकिन उन्हें फिर देश निकाला दिया जाता है. “इसके बावजूद, अनेक लोग हताशा और विकल्पों के अभाव की वजह से अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं.”
© UN Women/Sayed Habib Bidell
पाकिस्तान और ईरान से वापिस लौटने वाली शरणार्थी आबादी के भी इस आपदा की चपेट में आने की आशंका है. (फ़ाइल)
महिलाओं के लिए चिन्ताजनक स्थितियूएन मानवीय सहायताकर्मी के अनुसार, उन्होंने जहाँ भी बामयान प्रान्त में अफ़ग़ान महिलाओं से मुलाक़ात की, यह महसूस किया कि जब भी उनके लिए अवसर सीमित थे, इसका ख़ामियाज़ा पूरे घर-परिवार ने भुगता.तालेबानी फ़रमान की वजह से लड़कियों की शिक्षा पर पाबन्दी है, जिससे उनके भावी रोज़गार अवसरों पर जोखिम है. हर किसी महिला ने अपनी बेटियों की स्थिति पर चिन्ता जताई, जो अब स्कूली पढ़ाई से वंचित हैं और उन्हें भविष्य अंधकार में नज़र आ रहा है. इन पाबन्दियों का संयुक्त राष्ट्र के कामकाज और अति-आवश्यक सेवाओं पर भी असर हुआ है.प्रशिक्षित महिला चिकित्सकों समेत अन्य कर्मचारियों की कमी है. जब एक महिला डॉक्टर अपनी जगह छोड़ती है तो उसे भर पाना लगभग असम्भव हो जाता है. इसके कारण, महिलाओं व लड़कियों के लिए जीवनरक्षक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं तक पहुँच कठिन हुई है. जनवरी से अप्रैल 2026 के दौरान, यूएन के साझीदार संगठनों ने 59 लाख लोगों तक कम से कम एक प्रकार की सहायता प्रदान करने में मदद की. इनमें 35 लाख को खाद्य सहायता दी गई, जोकि देश में खाद्य असुरक्षा की चिन्ताजनक स्थिति को दर्शाता है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


