×
होम
खबरें
देश
दुनिया
खेल
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
अन्य
क्राइम
बॉलीवुड
हॉलीवुड
अजब - गजब
अजूबे
अनोखी कहानियाँ
फोटो गैलरी
लाइफस्टाइल
रिलेशनशिप
घरेलू नुस्खे
फिटनेस
हेल्थ
ज्योतिष
राशि और निदान
वास्तु
पूजा और पाठ
टेलीविज़न
गैजेट्स
ऑटोमोबाइल
करियर
ट्रैफ़िक
English
राज्य
×
लुधियाना
पटियाला
अमृतसर
जालंधर
बठिंडा
पठानकोट
होशियारपुर
मोगा
मोहाली
बरनाला
फिरोजपुर
फगवाड़ा
कपूरथला
फरीदकोट
मुक्तसर
संगरूर
फाजिल्का
गुरदासपुर
मंसा
तरनतारन
सिरहिंद फतेहगढ़
रूपनगर
शहीद भगत सिंह नगर
चंडीगढ़
रोपड़
फरीदाबाद
चंडीगढ़
गुरूग्राम
हिसार
रोहतक
पानीपत
करनाल
सोनीपत
यमुना नगर
पंचकुला़
भिवानी
जींद
सिरसा
कैथल
पलवल
रेवाड़ी
फतेहाबाद
महेन्द्रगढ़
अंबाला
कुरुक्षेत्र
नूँह
झज्जर
गोहाना
चरखी दादरी
नारनौल
लखनऊ
कानपुर
फ़िरोज़ाबाद
आगरा
वाराणसी
इलाहाबाद
मुरादाबाद
अलीगढ़
सहारनपुर
नोएडा
झांसी
हापुड़
इटावा
संभल
बहराइच
उन्नाव
रायबरेली
सीतापुर
लालितपुर
पीलीभीत
हरदोई
आजमगढ़
सुल्तानपुर
शामली
मथुरा
प्रतापगढ़
फर्रुखाबाद
महराजगंज
हाथरस
बस्ती
बुलंदशहर
बांदा
देवरिया
गाजियाबाद
बरेली
सोनभद्र
गोंडा
गोरखपुर
जौनपुर
अमेठी
मिर्जापुर
भदोही
मेरठ
अयोध्या
मुजफ़्फरनगर
एटा
शाहजहांपुर
चित्रकूट
बिजनौर
कन्नौज
बदायूं
चंदौली
संत कबीर नगर
कौशाम्बी
मैनपुरी
ग्रेटर नोएडा
रामपुर
बागपत
कासगंज
महोबा
अम्बेडकरनगर
लखीमपुर खीरी
उत्तरकाशी
औरैया
जालौन
पौड़ी गढ़वाल
सिद्धार्थ नगर
अमरोहा
कुशी नगर
बलिया
गाजीपुर
फतेहपुर
महाकुंभ नगर
बाराबंकी
जयपुर
जोधपुर
बीकानेर
अजमेर
भीलवाड़ा
अलवर
भरतपुर
बाड़मेर
सीकर
टोंक
सवाई-माधोपुर
नागौर
राजसमन्द
सिरोही
प्रतापगढ़
उदयपुर
पाली
दौसा
धौलपुर
हनुमानगढ़
चूरु
कोटा
श्री गंगानगर
डूंगरपुर
चित्तौड़गढ़
झुंझुनूं
बांसवाड़ा
बारां
बूंदी
जैसलमेर
जालोर
करौली
झालावाड़
भिवाड़ी
केकड़ी
शाहपुरा
सांचोर
दूदू
सलूंबर
जोधपुर ग्रामीण
डीडवाना
फलोदी
डीग
नीम का थाना
ब्यावर
खैरथल
बालोतरा
कोटपूतली-बहरोड
गंगापुर सिटी
अनूपगढ़
शिमला
मंडी
ऊना
सोलन
बिलासपुर
हमीरपुर
कांगड़ा
सिरमौर
चंबा
कुल्लू
किन्नौर
धर्मशाला
लाहौल स्पीति
ज्वालामुखी
Nov 22, 2026 4:48 am
राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
बॉलीवुड
ज्योतिष
खेल
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
पंजाब
गायत्री परिवार
English
राज्य
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
दिल्ली NCR
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
बिहार
महाराष्ट्र
झारखण्ड
उत्तराखंड
चंडीगढ़ यूटी
Advertisement
Home
/
news
यमन में भूख संकट कम करने व शान्ति स्थापना के लिए तेज़ कार्रवाई की अपील
Source: UN News: शुक्रवार, 19 जून 2026 00:02 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने यमन में बढ़ती भूख और संकट को रोकने व स्थाई शान्ति की दिशा में प्रयास तेज़ करने की अपील की है. यमन के लिए संयुक्त राष्ट्र विशेष दूत हैंस ग्रुंडबर्ग ने मंगलवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि हूती विद्रोहियों और सरकार के बीच 2022 का युद्धविराम अब भी लागू है, लेकिन युद्ध अब तक सुलझा नहीं है और इस अनिश्चितता की क़ीमत यमन की जनता चुका रही है. हैंस ग्रुंडबर्ग ने कहा कि यमनी लोगों के साथ बैठकों में यह बात सामने आती है कि देश भर में बनी हुई मोर्चाबन्द रेखाएँ, संसाधनों को ख़त्म कर रही हैं, समाज में विभाजन को गहरा कर रही हैं और समाज के बढ़ते सैन्यीकरण को तेज़ कर रही हैं.उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक मजबूरी के कारण, छात्र और शिक्षक तक जीवित रहने के लिए सशस्त्र समूहों में शामिल होने के लिए मजबूर हो रहे हैं.उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यमन का युद्ध अनसुलझा रहेगा, तब तक देश के भीतर और क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की स्थिति में उससे बाहर भी अस्थिरता का जोखिम बना रहेगा.स्थाई समाधान अहमयूएन अधिकारी ने कहा कि पक्षों को क्षेत्रीय तनाव में आई अस्थाई कमी के इस अवसर का उपयोग करते हुए एक ऐसी राजनैतिक प्रक्रिया को पुनर्जीवित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए, जो यमन में युद्ध का स्थाई समाधान सुनिश्चित कर सके.विशेष दूत हैंस ग्रुंडबर्ग ने हूती विद्रोहियों द्वारा हिरासत में लिए गए 73 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की रिहाई की अपील दोहराई है, जिनमें से कई कर्मियों को 2024 से मनमाने ढंग से हिरासत में रखा गया है.उन्होंने कहा कि महासचिव के हालिया वक्तव्य में स्पष्ट किया गया है कि ये हिरासतें, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन हैं, जिससे परिवारों को गहरा मानसिक कष्ट होता है और लाखों ज़रूरतमन्द लोगों तक सहायता पहुँचाने की, यूएन क्षमता बाधित होती है.ग़ैर-क़ानूनी हिरासत की निन्दासुरक्षा परिषद भी यूएन कर्मचारियों को हिरासत में रखे जाने की निन्दा करते हुए, सभी बन्दियों की बिना शर्त, सुरक्षित और तत्काल रिहाई की माँग कर चुकी है.हैंस ग्रुंडबर्ग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने सहयोगियों की रिहाई के लिए हर सम्भव प्रयास जारी रखेगा और सुरक्षा परिषद से आग्रह किया कि वह तब तक अपने प्रयास जारी रखे जब तक सभी कर्मी मुक्त नहीं हो जाते.संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने भी, इस अपील का समर्थन करते हुए बिगड़ते मानवीय हालात के बारे में चेतावनी जारी की है.उन्होंने कहा कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो तीव्र भूख की समस्या दीगर बढ़ेगी तथा लोगों की जानें भी जा सकती हैं.उन्होंने बल देकर कहा कि यमन में मानवीय स्थिति लगातार गम्भीर होती जा रही है. © UNICEF/Ebrahim Suhail यमन में लाखों लोग विस्थापित हैं. लाखों लोग भूख की चपेट मेंइस महीने की शुरुआत में, संयुक्त राष्ट्र समर्थित वैश्विक खाद्य सुरक्षा मंच के नए विश्लेषण में बताया गया था कि यमन के सरकारी नियंत्रण वाले क्षेत्रों में लगभग 50 लाख लोग गम्भीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं.साथ ही, यदि अन्तरराष्ट्रीय सहायता में कटौती जारी रही तो यह संकट और भी गहरा सकता है.प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने सुरक्षा परिषद को बताया कि भूख का संकट केवल ख़ाली थालियाँ नहीं है, बल्कि यह छीनी गई ज़िन्दगियाँ और भविष्य हैं.उन्होंने कहा कि 5 वर्ष से कम उम्र के 22 लाख से अधिक बच्चे तीव्र कुपोषण का सामना कर रहे हैं और यदि उन्हें निरन्तर सहायता नहीं मिली, तो उनके जीवन पर इसके दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेंगे.उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे ज़रूरतें बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे सहायता घटती जा रही है.प्रमुख टॉम फ़्लैचर ने कहा कि हर वित्तीय कटौती का सीधा मानवीय असर होता है…बिना इलाज का कुपोषण, और सहायता से वंचित रह जाने वाला समुदाय.टॉम फ़्लैचर ने बताया कि
OCHA
के संकट में सहायता कार्रवाई मामलों के निदेशक वर्तमान में यमन में हैं और समुदायों के साथ सीधे बातचीत कर रहे हैं.वहाँ परिवार बार-बार विस्थापन का सामना कर रहे हैं, बच्चे स्कूल से बाहर हैं, बीमारियाँ फैल रही हैं, महिलाओं और लड़कियों को गम्भीर हिंसा और अभाव झेलना पड़ रहा है, और युद्ध, बाढ़ तथा सूखे के कारण आजीविका पूरी तरह नष्ट हो चुकी है.उन्होंने कहा कि स्थानीय साझीदार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन बिना निरन्तर वित्तीय सहायता के वे अधिक काम नहीं कर सकते हैं.तत्काल कार्रवाई की पुकारटॉम फ़्लैचर ने सुरक्षा परिषद से तीन प्रमुख क़दम उठाने की अपील की:प्रथम, हिरासत में लिए गए यूएन कर्मियों की रिहाई सुनिश्चित की जाए.दूसरा, मानवीय प्रतिक्रिया के लिए धन उपलब्ध कराया जाए, क्योंकि वर्तमान में सहायता अपील 15 प्रतिशत से भी कम मिल पाई है, जिससे OCHA को अपनी गतिविधियाँ घटानी पड़ रही हैं और कई लोगों को सहायता से वंचित रहना पड़ रहा है.तीसरा, शान्ति प्रयासों को समर्थन दिया जाए. उन्होंने कहा कि मानवीय सहायता केवल स्थिति को किसी हद तक सम्भाल सकती है, लेकिन संकट का अन्त नहीं कर सकती.वास्तविक समाधान केवल राजनैतिक प्रक्रिया से ही सम्भव है, जो यमन के लोगों की अगुवाई में हो और जिसे सुरक्षा परिषद का समर्थन प्राप्त हो.
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
प्रमुख खबरें
नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात
2027 में दस्तक देगी लैंड रोवर की नई Range Rover GT EV, लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को देगी चुनौती
सोना खरीदने से बचने की अपील का लोगों ने किया पालन, कीमतों में गिरावट से बचा पैसा : पीएम मोदी
और प्रमुख खबरें...
Advertisement
Traffic
विजय वर्मा ने शेयर की सिक्किम ट्रिप की झलकियां, खूबसूरत वादियों की तारीफ कर जीता दिल
मुंबईकरों की फैन हुईं माधुरी दीक्षित, बोलीं- यहां के लोग मदद के लिए तुंरत आते हैं आगे
केएल राहुल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ जड़ा शतक, बनाया नया रिकॉर्ड
अल्लू अर्जुन ने बेटी अरहा को बताया अपनी जिंदगी की खुशी, जन्मदिन पर लिखा प्यारा संदेश
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
और खबरें
Features
क्या ऐसे होंगे हिन्दू राष्ट्र के सूत्रधार?
प्राग ज्योतिषपुर महोत्सव : साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन
देश आख़िर कब जानेगा चीनी घुसपैठ का सच?
और खबरें...
Daily Horoscope :
Aries
Taurus
Gemini
Cancer
Leo
Virgo
Libra
Scorpio
Sagittarius
Capricorn
Aquarius
Pisces