-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाखों शरणार्थियों के लिए फिर से सुरक्षित घर बसाने का अवसर, पहुँच से अब भी दूर

Source: UN News: गुरुवार, 18 जून 2026 00:01 AM (IST)
लाखों शरणार्थियों के लिए फिर से सुरक्षित घर बसाने का अवसर, पहुँच से अब भी दूर
विश्व भर में लाखों लोग, हर वर्ष युद्ध या उत्पीड़न की वजह से अपना देश छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं, मगर उन्हें कहीं और बसाने के लिए उपलब्ध अवसर मौजूदा आवश्यकताओं की तुलना में कम ही हैं. इसके मद्देनज़र, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने शरणार्थी पुनर्वास कार्यक्रमों का जल्द से जल्द विस्तार किए जाने की पुकार लगाई है. यूएन एजेंसी के एक नए विश्लेषण के अनुसार, वर्ष 2027 में दुनिया भर में 24 लाख शरणार्थियों को किसी सुरक्षित स्थान पर बसाए जाने की आवश्यकता होगी. फ़िलहाल वे जिन देशों में रह रहे हैं वहाँ उनके लिए जोखिम हैं और उनके लिए सुरक्षित अपने मूल देश, घर लौट पाना भी सम्भव नहीं है.यह आँकड़ा, 2026 के लिए व्यक्त किए गए अनुमान की तुलना में 6 प्रतिशत गिरावट को दर्शाता है. UNHCR का मानना है कि यह स्थिति में सुधार के बजाय, ज़मीनी स्तर पर मिलीजुली वास्तविकताओं का संकेत है. Tweet URL सीरिया में, वर्ष 2024 के अन्तिम दिनों में राजनैतिक बदलाव हुआ जिसके बाद सीरियाई शरणार्थियों ने अस्थिरता के बावजूद वहाँ वापिस लौटने की इच्छा व्यक्त की.हालांकि, ईरान और पाकिस्तान में लाखों अफ़ग़ान शरणार्थियों को कठिन हालात में अपने देश लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा है. जिस शरणार्थी आबादी को किसी अन्य स्थान पर फिर से बसाए जाने की आवश्यकता है, उनमें अफ़ग़ान शरणार्थियों की संख्या सबसे अधिक है. इसके बाद दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया और बांग्लादेश में शरण लेने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों का स्थान है. इनके अलावा, पूर्वी व दक्षिणी अफ़्रीका में क्षेत्रीय स्तर पर आवश्यकताएँ बहुत अधिक हैं, जिसके बाद एशिया व प्रशान्त क्षेत्र, पश्चिम और मध्य अफ़्रीका का स्थान है.सख़्ती से बढ़ी मुश्किलेंयूएन शरणार्थी एजेंसी ने आगाह किया है कि शरणार्थियों को फिर से बसाए जाने के अवसर एक ऐसे समय में घट रहे हैं, जब मानवीय आवश्यकताएँ गम्भीर स्तर पर हैं और लाखों शरणार्थियों के समक्ष अनिश्चितता व्याप्त है.UNHCR के समर्थन से वर्ष 2025 में लगभग 37 हज़ार शरणार्थियों के पुर्नस्थापन (resettlement) में मदद मिली, लेकिन 2024 की तुलना में यह संख्या बहुत कम है, जिसे उस वर्ष 1.16 लाख आंका गया था. इन परिस्थितियों में वर्ष 2027 तक, 1.30 लाख शरणार्थियों को फिर से बसने का अवसर देने से अन्तरराष्ट्रीय समुदाय अभी दूर है. यूएन एजेंसी का कहना है कि गंतव्य देशों में नीतिगत बदलाव हुए हैं, जिसकी वजह से शरणार्थियों को अनुमति देने की प्रक्रिया ठहर गई है. इसके अलावा, सख़्त शर्तें लागू की गई हैं और प्रक्रिया में भी देरी हो रही है.संगठन ने आगाह किया है कि पुर्नस्थापन सेवाओं में विस्तार किया जाना आवश्यक है ताकि कठिनाई में जीवन व्यतीत कर रहे शरणार्थियों की रक्षा हो सके, मेज़बान देशों पर दबाव को कम किया जाए और अपने घर वापिस लौट पाने में असमर्थ परिवारों की सहायता हो.साझा दायित्वविश्व में सबसे अधिक संख्या में शरणार्थियों के मेज़बान देशों ने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर इस दायित्व को साझा किए जाने का आग्रह किया है, चूँकि स्थानीय प्रणालियों पर दबाव बढ़ रहा है.निम्न- और मध्य-आय वाले देशों में विश्व शरणार्थी आबादी का लगभग 68 प्रतिशत रह रहा है, जिससे सार्वजनिक सेवाओं व संसाधनों पर दबाव है, जबकि विस्थापित समुदायों को निरन्तर समर्थन मुहैया कराए जाने की भी कोशिशें हो रही हैं. UNHCR ने ध्यान दिलाया है कि बसाए जाने वाले शरणार्थियों की निर्धारित संख्या को बढ़ा कर, और अधिक देशों को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर और प्रक्रिया में तेज़ी लाकर, सर्वाधिक ज़रूरतमन्दों की रक्षा की जा सकती है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement