-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तिहरे जलवायु संकट की चपेट में दुनिया के लगभग आधे बच्चे

Source: UN News: बुधवार, 17 जून 2026 00:01 AM (IST)
तिहरे जलवायु संकट की चपेट में दुनिया के लगभग आधे बच्चे
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) की नई जलवायु रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि सूखा, अत्यधिक गर्मी और तापलहरें मिलकर दुनिया भर में करोड़ों बच्चों के लिए सबसे व्यापक तिहरा जलवायु संकट बन गए हैं. UNICEF की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसैल ने कहा है, “तापलहरों, जंगलों की आग, सूखे और बाढ़ के कारण बच्चों का जीवन लगातार अस्त-व्यस्त हो रहा है. दुनिया के आधे बच्चे अब कम से कम तीन जलवायु ख़तरों का एक साथ सामना कर रहे हैं, जिनका असर उनके रोज़मर्रा के जीवन पर पड़ रहा है.”एक साथ कई जलवायु ख़तरेरिपोर्ट में पहली बार विस्तार से बताया गया है कि एक साथ कई जलवायु ख़तरे कहाँ और कितनी गम्भीरता से बच्चों तथा उन आवश्यक सामाजिक सेवाओं को प्रभावित कर रहे हैं, जिन पर वे निर्भर हैं. इसमें सरकारों के लिए इन जोखिमों से निपटने के ठोस उपाय भी सुझाए गए हैं.रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया का लगभग हर बच्चा कम से कम एक जलवायु ख़तरे की चपेट में है, जबकि 40 लाख से अधिक बच्चों को एक साथ छह ख़तरों का सामना करना पड़ सकता है. नवीनतम उपलब्ध आँकड़ों के आधार पर आठ सबसे आम जलवायु ख़तरों के प्रति बच्चों के जोखिम का मानचित्रण किया गया है. इनमें तटीय बाढ़, सूखा, अत्यधिक गर्मी, जंगलों की आग, तापलहरें, नदियों में बाढ़, रेत और धूल भरी आँधियाँ तथा उष्णकटिबंधीय तूफ़ान शामिल हैं.रिपोर्ट के निष्कर्षों के अनुसार, 29 करोड़ 60 लाख से अधिक बच्चे सूखे, अत्यधिक गर्मी और तापलहरों के तिहरे संकट वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं. दूसरा सबसे आम संयोजन सूखा, अत्यधिक गर्मी और उष्णकटिबंधीय तूफ़ान है, जिससे दुनिया भर में 11 करोड़ 50 लाख से अधिक बच्चे प्रभावित हैं. © UNICEF/Vlad Sokhin दक्षिणी बांग्लादेश में चक्रवातों से तबाह हुए एक इलाक़े में फुटबॉल खेलते बच्चे. (फ़ाइल फ़ोटो) दुनिया का लगभग हर बच्चा वायु प्रदूषण की चपेट मेंरिपोर्ट में, आठ प्रमुख जलवायु ख़तरों के अलावा, वायु प्रदूषण और मलेरिया से बच्चों को होने वाले जोखिम का भी विश्लेषण किया गया है. ये दोनों ख़तरे जलवायु परिवर्तन के प्रति बेहद संवेदनशील हैं.आँकड़ों के अनुसार, दुनिया का लगभग हर बच्चा वायु प्रदूषण से प्रभावित है, जबकि एक अरब बच्चे मलेरिया के जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे हैं. इससे पहले से ही कई जलवायु ख़तरों का सामना कर रहे बच्चों के लिए संकट और गहरा हो जाता है.रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन घटाने के लिए तत्काल क़दम नहीं उठाए गए, तो जलवायु ख़तरे अधिक बार और अधिक गम्भीर रूप में सामने आएँगे. इससे सरकारी बजट और व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ेगा तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए जोखिम और गहरा होगा.चुनौतियाँ और समाधानअफ़्रीका का साहेल क्षेत्र जलवायु संकट से सबसे अधिक प्रभावित इलाक़ों में शामिल है. यहाँ 40 लाख से अधिक बच्चे तापलहरों, अत्यधिक गर्मी और रेत व धूल भरी आँधियों के तिहरे संकट का सामना कर रहे हैं.वहीं, बांग्लादेश, म्याँमार और पाकिस्तान सहित एशिया के कई देशों में बच्चे दुनिया के अन्य हिस्सों की तुलना में एक साथ अधिक प्रकार के और अधिक तीव्र जलवायु संकट की चपेट में हैं.उच्च आय वाले देश भी इन जोखिमों से सुरक्षित नहीं हैं. आँकड़ों के अनुसार, इटली में 60 लाख से अधिक बच्चे, लम्बे समय तक चलने वाली तापलहरों और सूखे से प्रभावित हैं. हालाँकि, इटली का उदाहरण दिखाता है कि जलवायु अनुकूलन उपायों में निवेश करके बच्चों के लिए कुछ जोखिम कम किए जा सकते हैं. मगर गहराते जलवायु संकट को देखते हुए और अधिक कार्रवाई की आवश्यकता है.तिहरे संकट से निपटने के लिए तीन अहम क़दमUNICEF ने जलवायु ख़तरों से बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और बदलते पर्यावरण के अनुरूप ढलने के लिए, सरकारों, व्यवसायों और अन्य सम्बन्धित पक्षों से तीन प्रमुख क़दम उठाने का आहवान किया है:उत्सर्जन घटाएँ और उपलब्ध सर्वोत्तम वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर मौजूदा अन्तरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए महत्वाकाँक्षी कार्रवाई करें.समावेशी जलवायु अनुकूलन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और हानि एवं क्षति से निपटने के उपायों के ज़रिए बच्चों की रक्षा करें. इनमें सामाजिक सेवाओं की सहनक्षमता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि बच्चों तथा उनके लिए आवश्यक सेवाओं को राष्ट्रीय अनुकूलन योजनाओं, क्षेत्रीय रणनीतियों, आपदा जोखिम प्रबन्धन, तैयारी एवं प्रतिक्रिया योजनाओं में शामिल किया जाए.जलवायु शिक्षा, ज्ञान व कौशल में निवेश करके बच्चों और युवजन को जलवायु कार्रवाई में सार्थक भागेदारी के लिए सशक्त बनाएँ. साथ ही, निर्णयकर्ताओं एवं विशेषज्ञों की क्षमता को मज़बूत किया जाए, ताकि वे बच्चों की बात सुने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले निर्णयों में भागेदारी के अधिकारों का सम्मान करें.UNICEF प्रमुख ने कहा, “यह विश्लेषण सरकारों एवं निर्णयकर्ताओं को बेहतर योजनाएँ बनाने और सहनसक्षमता से जुड़ी सेवाओं में अधिक प्रभावी ढंग से निवेश करने में मदद कर सकता है.”“बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं शिक्षा प्रणालियों को मज़बूत करने तथा बुनियादी ढाँचे में सुधार करने से हम उन्हें वर्तमान जलवायु ख़तरों से बचा सकते हैं और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित बना सकते हैं.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement