-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिटेन में हिंसक घटनाओं की निन्दा, नफ़रत को उकसावा देने से बचने का आग्रह

Source: UN News: शनिवार, 13 जून 2026 00:01 AM (IST)
ब्रिटेन में हिंसक घटनाओं की निन्दा, नफ़रत को उकसावा देने से बचने का आग्रह
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है. साथ ही, उन्होंने ध्यान दिलाया है कि नाज़ुक स्थिति में तनाव भड़काने या समुदायों को कलंकित करने वाली बयानबाज़ी से दूरी बरतनी होगी और सोशल मीडिया कम्पनियों को भी अपने मानवाधिकार दायित्व समझने होंगे. Tweet URL ब्रिटेन में हाल के समय में हिंसक घटनाओं की वजह से तनाव बढ़ा है. उत्तरी आयरलैंड के बेलफ़ास्ट शहर में सोमवार को बर्बर ढंग से एक व्यक्ति को चाकू हमले में निशाना बनाया गया. इससे पहले, दिसम्बर 2025 में साउथहैम्पटन शहर में एक व्यक्ति की ऐसे ही एक अन्य हमले में जान चली गई थी,समाचार माध्यमों के अनुसार, पिछले सप्ताह इस हमले की वीडियो फ़ुटेज जारी की गई, जिसमें दिखाया गया है कि दम तोड़ रहे व्यक्ति को पुलिस हथकड़ी पहना रही है. इसके बाद से ही ब्रिटेन में ऑनलाइन माध्यमों पर रोष व्याप्त है.मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क ने गुरूवार को जारी अपने वक्तव्य में चिन्ता जताई कि विभिन्न पक्षों द्वारा इन हमलों को औज़ार बनाया जा रहा है और नस्ल व जातीयता के आधार पर समुदायों के विरुद्ध विभाजनकारी माहौल को हवा दी जा रही है. लोगों को नफ़रत व हिंसा के लिए उकसाया जा रहा है.“जानबूझकर किसी को दोषी क़रार दिया जाना और अमानवीयकरण, पूर्ण रूप से अस्वीकार्य है.”“व्यक्तियों के विरुद्ध हिंसा, घरों को जलाना, सम्पत्तियों को नुक़सान पहुँचाना और इन समूहों को लक्षित ढंग से डराया-धमकाया जाना, निन्दनीय है.”मानवाधिकार मामलों के प्रमुख, वोल्कर टर्क ने ज़ोर देकर कहा कि राजनीतिज्ञों और नेताओं का यह दायित्व है कि समुदायों को कलंकित करने और तनाव को हवा देने वाले वृतान्तों से परहेज़ किया जाए. उन्होंने सचेत किया कि सोशल मीडिया प्लैटफ़ॉर्म को भी नफ़रत भरी बोली व भाषणों और हिंसा को उकसावा देने से रोकने के लिए अपने मानवाधिकार दायित्वों का ध्यान रखना होगा.OHCHR प्रमुख ने पीड़ितों के परिजन व स्थानीय समुदायों के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी जानकारी में जाँच शुरू कर दी गई है और जवाबदेही तय की जानी अहम है.”

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement