-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीआर काँगो: इबोला से निपटने के लिए, यूएन एजेंसियों ने बढ़ाया अपने प्रयासों का दायरा

Source: UN News: मंगलवार, 09 जून 2026 00:01 AM (IST)
डीआर काँगो: इबोला से निपटने के लिए, यूएन एजेंसियों ने बढ़ाया अपने प्रयासों का दायरा
संयुक्त राष्ट्र ने अपने साझीदार संगठनों के साथ मिलकर, इबोला वायरस के प्रकोप से जूझ रहे काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) और युगांडा में बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए अपने प्रयास तेज़ किए हैं. यूएन एजेंसियों ने आगाह किया है कि इबोला प्रभावित प्रान्तों में पसरी असुरक्षा और भ्रामक जानकारी के फैलाव की वजह से इन प्रयासों में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. डीआर काँगो का पूर्वी हिस्सा प्राकृतिक संसाधनो से समृद्ध है, लेकिन पिछले अनेक दशकों से हिंसक टकराव का शिकार है, जहाँ गम्भीर मानवीय स्थिति है और 12 लाख लोगों को केवल इतूरी प्रान्त में सहायता की आवश्यकता है. Tweet URL यूएन एजेंसियाँ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसियों के साथ मिलकर इबोला उपचार केन्द्रों को समर्थन, संक्रमण मामलों की देखरेख, निगरानी प्रयासों और अति-आवश्यक दवाओं व मेडिकल सामान सुनिश्चित करने में जुटी हैं.2 जून तक, डीआरसी में 363 संक्रमण मामलों की पुष्टि हुई है और 62 लोगों की जान जा चुकी है. 350 से अधिक संदिग्ध मामलों की जाँच की जा रही है, और 16 स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने की ख़बर है. अब तक, 6 संक्रमित इस बीमारी से उबर कर ठीक हो चुके हैं. डीआरसी में स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इबोला संक्रमण के 90 प्रतिशत से अधिक मामले इतूरी प्रान्त में हैं, हालांकि उत्तर किवू और दक्षिण किवू में भी ये मामले दर्ज किए गए हैं.इबोला वायरस के बुंडिबुग्यो प्रकार पर क़ाबू पाने के प्रयासों में जुटे अग्रिम पांत के कर्मचारियों पर हमलों की वजह से हालात जटिल हैं. उन्हें मृतकों को दफ़नाते समय विशेष रूप से जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. अफ़वाहों और भरोसे की कमी की वजह से सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय कमज़ोर हो रहे हैं.रोकथाम उपायइस बीच, युगांडा में संयुक्त राष्ट्र सरकारी एजेंसियों के नेतृत्व में इस वायरस के प्रकोप पर नियंत्रण पाने के प्रयासों में समर्थन दे रहा है.इसके तहत, संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है, निगरानी व्यवस्था की गई है, संक्रमण की रोकथाम के उपाय अपनाए गए हैं और सार्वजनिक जागरुकता मुहिम भी चलाई गई है.युगांडा ने देश में प्रवेश के लिए 31 प्रवेश स्थलों पर जाँच व निगरानी व्यवस्था का विस्तार किया है, जिनमें ऐंटेबे अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी है. वहीं, यात्रा कर रहे लोगों की निगरानी करने और सीमा-पार आवाजाही के लिए त्वरित समर्थन टीम और मोबाइल लैब की भी तैनाती की गई है. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष, अन्तरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन, यूएन शरणार्थी एजेंसी, सामुदायिक सम्पर्क व जागरुकता प्रयासों को अपना समर्थन दे रही है, ताकि वायरस के फैलाव पर क़ाबू पाया जा सके.उपचार के लिए प्रयासबुंडिबुग्यो वायरस के लिए फ़िलहाल कोई लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन या उपचार उपलब्ध नहीं है, मगर WHO द्वारा कारगर वैक्सीन को चिन्हित करने के लिए प्रयास हो रहे हैं. कुछ वैक्सीन से उम्मीदें भी जगी हैं, जिसके बाद क्लीनिक परीक्षण में उन्हें प्राथमिकता दिए जाने की बात कही गई है. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी, डीआरसी में स्थानीय प्रशासन और युगांडा के साथ मिलकर इन कोशिशों को आगे बढ़ा रही है. इबोला संक्रमण के पुष्ट मामलों में उपचार के लिए तीन थेरेपी को क्लीनिक ट्रायल में प्राथमिकता दी गई है: मोनोक्लोनल ऐंटीबॉडीज़ ऐमबीपी 134, माफ़्टिविमाब, और एंटीवायरल दवा रेमडेसिवियर.रोकथाम के लिए मौखिक एंटीवायरल ओबेलडेसिवियर को एक अध्ययन में प्राथमिकता दी गई है, जोकि किसी पुष्ट मामले के सम्पर्क में आने के बाद दी जाएगी. यूएन एजेंसी विशेषज्ञ के अनुसार, दो वैक्सीन को भी समीक्षा के लिए चिन्हित किया गया है, और उनकी ख़ुराक के उपलब्ध होने की प्रतीक्षा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement