Advertisement
इबोला: ‘एक ऐसी बीमारी जो किसी की देखभाल करते समय होती है’

“आप इससे तब ग्रस्त होते हैं जब आप किसी लक्षण वाले व्यक्ति की मदद कर रहे हों और यह बहुत ख़राब है.” उन्होंने स्पष्ट किया कि बीमार पड़ रहे प्रियजन को छूने से परिवारों व मित्रों को बचना होगा. डीआरसी ने WHO को 15 मई को बुंडिबुग्यो वायरस के प्रकोप से अवगत कराया था. गुरूवार तक 125 संक्रमण मामलों की पुष्टि हुई है. इतूरी, उत्तर किवू और दक्षिण किवू प्रान्तों में 17 मौतें होने की ख़बर है.इसके अलावा, 906 संदिग्ध मामलों व 223 संदिग्ध मौतों की जाँच की जा रही है और संक्रमण के लिए परीक्षण क्षमता को बेहतर बनाया जा रहा है.युगांडा में गुरूवार तक सात मामलों की पुष्टि हुई थी और एक व्यक्ति की मौत हुई है. WHO के अनुसार, फ़िलहाल देश में सामुदायिक स्तर पर फैलाव के साक्ष्य नहीं मिले हैं.15 मई के बाद से, WHO द्वारा डीआरसी और पड़ोसी देश युगांडा को समर्थन मुहैया कराया जा रहा है, जोकि इबोला वायरस की बुंडिबुग्यो नामक दुर्लभ प्रजाति की वजह से संक्रमण मामलों से जूझ रहे हैं. यह वायरस नज़दीकी सम्पर्क होने पर फैलता है.मौत का जोखिमयूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने संक्रमण की रोकथाम और आरम्भिक चरण में ही देखभाल पर बल दिया है, चूँकि यह विशेष रूप से एक जानलेवा बीमारी है. अतीत में इबोला के प्रकोप से यह कहा जा सकता है कि इसके 30 से 50 फ़ीसदी मामलों में मौत हो जाती है.WHO तकनीकी अधिकारी ने कहा कि जब 10 में से 5 लोगों की मौत होने की आशंका हो, तो स्थिति को बहाल करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की ज़रूरत है.“हम गहन देखभाल को बेहतर व उसके स्तर को बढ़ा सकते हैं. हम समुदायों को शुरुआत में ही लक्षणों की पहचान करने और निदान पाने में समर्थन द सकते हैं, ताकि उन्हें आवश्यकता के अनुरूप स्तर पर देखभाल मिल सके.”संक्रमण पर नज़रWHO ने इबोला के सम्भावित उपचार और वैक्सीन के लिए विशेषज्ञों की एक टीम जुटाई है और अनेक उत्पादों को समीक्षा के लिए चिन्हित किया गया है.इबोला के पुष्ट मामलों में उपचार के लिए तीन थेरेपी को क्लीनिक ट्रायल में प्राथमिकता दी गई है: मोनोक्लोनल ऐंटीबॉडीज़ ऐमबीपी 134, माफ़्टिविमाब, और एंटीवायरल दवा रेमडेसिवियर.रोकथाम के लिए मौखिक एंटीवायरल ओबेलडेसिवियर को एक अध्ययन में प्राथमिकता दी गई है, जोकि किसी पुष्ट मामले के सम्पर्क में आने के बाद दी जाएगी. यूएन एजेंसी विशेषज्ञ के अनुसार, दो वैक्सीन को भी समीक्षा के लिए चिन्हित किया गया है, और उनकी ख़ुराक के उपलब्ध होने की प्रतीक्षा है.WHO, इन रोकथाम व देखभाल प्रयासों के लिए डीआरसी और युगांडा की सरकारों के साथ मिलकर प्रयासों में जुटी है और स्वास्थ्य देखभाल के लिए क्षमताओं को मज़बूती दी जा रही है.पहुँच मार्ग में चुनौतियाँतकनीकी अधिकारी ऐने लेगंड ने बताया कि इबोला का फैलाव एक बेहद जटिल सन्दर्भ में हो रहा है, एक ऐसे क्षेत्र में जोकि पहले से ही हिंसक टकराव, विस्थापन और भूख संकट से जूझ रहा है. डीआरसी का पूर्वी प्रान्त, इतूरी इससे सबसे अधिक प्रभावित है, जहाँ 12 लाख लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है.“ज़मीनी स्तर पर हमारे लिए सबसे बड़ा मुद्दा, संसाधनों की ज़रूरत से नहीं जुड़ा हुआ है. यह [प्रभावित आबादी] तक पहुँचने का विषय है.”इतूरी प्रान्त की राजधानी बुनिया में स्थित हवाई अड्डे को बन्द कर दिया गया है और डीआरसी सरकार ने मानवतावादी उड़ानों की अनुमति दी है, लेकिन अभियान संचालन में चुनौतियाँ हैं. जैसेकि ईंधन का उपलब्ध न हो पाना.
© WHO/Joël Lumbala
डीआर काँगो के इतूरी प्रान्त में इबोला से निपटने के लिए बुनिया एयरपोर्ट के ज़रिए आवश्यक चिकित्सा सामान पहुँचाया गया है.
WHO प्रमुख की डीआरसी यात्रायूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस शुक्रवार को हालात का जायज़ा लेने के लिए डीआर काँगो पहुँचे हैं. उन्होंने राजधानी किंशासा में पत्रकारों को बताया कि वह स्थानीय समुदायों को यह सन्देश देने के लिए यहाँ आए हैं कि वे अकेले नहीं हैं.उन्होंने सशस्त्र गुटों से युद्धविराम के लिए सहमत होने की अपील की है, ताकि स्वास्थ्य देखभालकर्मी ज़रूरतमन्द आबादी तक पहुँच सके और इस बीमारी पर क़ाबू पाया जा सके.WHO के अनुसार, संक्रमण प्रभावित इलाक़ों में जिन लोगों को इबोला की चपेट में आने का सन्देह है, उन्हें यात्रा करने से बचना होगा, लेकिन फ़िलहाल डीआरसी या युगांडा में यात्रा व व्यापार पर किसी तरह की पाबन्दी नहीं है.
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


