-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षा परिषद: यूक्रेन युद्ध बेक़ाबू होने का जोखिम, मौत का घातक चक्र रोकने का आग्रह

Source: UN News: सोमवार, 01 जून 2026 00:01 AM (IST)
सुरक्षा परिषद: यूक्रेन युद्ध बेक़ाबू होने का जोखिम, मौत का घातक चक्र रोकने का आग्रह
रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन पर 23-24 मई को किए गए भीषण हवाई हमले, और आगामी दिनों में ऐसे और हमलों की आशंका दर्शाती है कि यह क्षण कितना गम्भीर है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक को सम्बोधित करते हुए मौत के इस घातक चक्र को रोकने, हिंसक टकराव की दिशा को जल्द से जल्द बदलने और तत्काल युद्धविराम लागू किए जाने पर बल दिया है. यूक्रेन ने रूसी सैन्य बलों के मिसाइल व ड्रोन हमलों के बाद, अपने एक पत्र के ज़रिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक का अनुरोध किया था. इन हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव और पड़ोसी इलाक़ों को निशाना बनाया गया था, और यह फ़रवरी 2022 में पूर्ण स्तर पर रूसी आक्रमण के बाद किए गए सबसे बड़े हवाई हमलों में था.23-24 मई की रात को, रूसी सैन्य बलों ने लम्बी दूरी तक मार करने वाली 90 मिसाइलों और 600 ड्रोन का इस्तेमाल किया, जिनमें बैलेस्टिक मिसाइल ‘ओरेशनिक’ भी है, जिससे मध्य यूक्रेन में बिला त्सेरक्वा पर हमला किया गया.यूक्रेन द्वारा रूसी क़ब्ज़े वाले स्टारोब्लिस्क शहर में स्थित एक कॉलेज की इमारत व हॉस्टल पर ड्रोन हमला किए जाने के बाद ये हमले किए गए थे.यूएन महासचिव ने यूक्रेन में जारी हमलों पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि यूक्रेन में मौत के इस घातक चक्र को रोका जाना होगा. “ज़िम्मेदारी स्पष्ट है – यह समय शान्ति के लिए है.” UNICEF यूक्रेन की राजधानी कीव में 23 मई 2026 को हुए रूसी मिसाइल हमलों में बड़ी संख्या में आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं. बेक़ाबू होने से रोकना होगाफ़रवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक, यूक्रेन में 15 हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं, वहीं रूसी महासंघ में भी हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें बच्चे भी हैं. हिंसक टकराव में मानवीय सहायता कार्यों में जुटे लोग भी निशाना बने हैं. यूएन प्रमुख ने ध्यान दिलाया कि यूक्रेन में पिछले सप्ताह, विशाल पैमाने पर हुए हमलों के अलावा, इस वर्ष हमलों का सिलसिला जारी है. 2026 के पहले चार महीनों में अब तक यूक्रेन में मारे जाने वाले आम लोगों की संख्या, 2025, 2024 या 2023 में इसी अवधि के दौरान मृतक आँकड़े से अधिक है.उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर जनहानि हो रही है और नागरिक प्रतिष्ठानों को भी ध्वस्त किया जा रहा है. “यह आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है, बिना रुके, निरन्तर...”“मगर, युद्ध की दिशा, हम जिस तरह से टकराव में तेज़ी और उसकी गहनता बढ़ते हुए देख रहे हैं, उसके नियंत्रण से बाहर हो जाने का जोखिम है.”यूएन महासचिव के अनुसार, किसी भी तरह के ग़लत आकलन या समीकरण से, ऐसे दुष्प्रभाव सामने आ सकते हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी न हो.उन्होंने कहा कि इस दिशा को बदले जाने की ज़रूरत है और इसलिए तनाव में तुरन्त कमी लानी होगी, पूर्ण स्तर पर बिना किसी शर्त के युद्धविराम लागू करना होगा और नए सिरे से कूटनैतिक प्रयासों का सहारा लेना होगा. UN Photo/Manuel Elias यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने यूक्रेन मुद्दे पर सुरक्षा परिषद की बैठक को सम्बोधित किया. युद्ध में तेज़ी पर चिन्ताराजनैतिक एवं शान्तिनिर्माण मामलों के लिए यूएन सहायक महासचिव ख़ालेद ख़िएरी ने सदस्य देशों को बताया कि यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक व्यापार व अर्थव्यवस्था में व्यवधान आया है, क्षेत्रीय व अन्तरराष्ट्रीय दरारें गहरी हुई हैं और बहुपक्षवादी व्यवस्था में भरोसा घटा है.23-24 मई को हुए हमलों के दौरान, कीव के 20 लाख से अधिक निवासियों ने सात घंटों से अधिक समय तक इन धमाकों की आवाज़ सुनी, और इस दौरान बड़ी संख्या में रिहायशी इमारतों पर असर हुआ.यूएन सहायक महासचिव ने ओरेशनिक बैलेस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किए जाने पर कहा कि यह तीसरी बार है जब रूस ने इस हथियार का इस्तेमाल किया है.यूक्रेन में अलबानिया के राजदूत का निवास स्थल, यूएन रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर का आवास परिसर, और अनेक यूएन एजेंसियों के कार्यालय इन हमलों के दौरान गिरे मलबे की चपेट में आए हैं.ख़ालेद ख़िएरी ने रूस की उस घोषणा पर चिन्ता जताई, जिसमें यूक्रेनी रक्षा उद्यमों, निर्णय-निर्धारण स्थलों और कमांड केन्द्रों पर निरन्तर हमलों की धमकी दी गई है.यूएन सहायक महासचिव ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपने साझीदार संगठनों के साथ मिलकर, इन ख़तरनाक परिस्थितियों के बावजूद, ज़रूरतमन्द आबादी तक मदद पहुँचाने के अपने प्रयास जारी रखेगा. साथ ही, उन्होंने आम नागरिको और मानवीय सहायताकर्मियों की सदैव रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement