-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में ट्रेन धमाके में अनेक हताहत, यूएन प्रमुख ने की निन्दा

Source: UN News: रविवार, 31 मई 2026 00:01 AM (IST)
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में ट्रेन धमाके में अनेक हताहत, यूएन प्रमुख ने की निन्दा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रान्त में एक ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए हमले की कठोर शब्दों में निन्दा की है. समाचार माध्यमों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं, और 70 से अधिक घायल हुए हैं. इस ट्रेन में पाकिस्तान के सैन्यकर्मी भी सवार बताए गए हैं.स्थानीय समयानुसार, रविवार सुबह यह ट्रेन बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में चमन फाटक स्टेशन से होकर जब गुज़र रही थी, तभी यह धमाका हो गया, जिससे ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए.यूएन महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने आतंकवाद के सभी रूपों की निन्दा की है. उन्होंने दोषियों की पहचान करने और उन्हें तुरन्त न्याय के कटघरे में लाए जाने पर बल दिया है.उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारजन के प्रति अपनी गहरी सम्वेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.यूएन प्रमुख ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान की जनता और देश की सरकार के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement