-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूक्रेन: 'युद्ध की भयावह क़ीमत, मानवाधिकारों व अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, दोनों पर प्रहार'

Source: UN News: बुधवार, 27 मई 2026 00:01 AM (IST)
यूक्रेन: 'युद्ध की भयावह क़ीमत, मानवाधिकारों व अन्तरराष्ट्रीय क़ानून, दोनों पर प्रहार'
रूसी महासंघ ने अपने नियंत्रण वाले लुहान्स्क क्षेत्र में एक छात्र हॉस्टल पर यूक्रेन द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद रूस के अनुरोध पर शुक्रवार को सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई. संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना पर गहरी चिन्ता जताते हुए कहा है कि आम नागरिकों व बुनियादी प्रतिष्ठानों की हर हाल में रक्षा की जानी होगी. इस हमले में बच्चों समेत 6 लोगों की जान गई है और अनेक घायल हुए हैं. समाचार माध्यमों के अनुसार, यूक्रेन ने इस इमारत को निशाना बनाए जाने से इनकार किया है और कहा है कि उसका निशाना रूस का सैन्य ड्रोन कमांड मुख्यालय था.अस्थाई तौर पर रूसी क़ब्ज़े वाले इस इलाक़े में संयुक्त राष्ट्र की पहुँच नहीं है, और इस वजह से यूएन के लिए इस हमले से सम्बन्धित जानकारी की पुष्टि कर पाना सम्भव नहीं है. इस डॉरमिट्री में 14 से 18 वर्ष आयु के 86 किशोर रह रहे थे. बच्चों समेत अनेक लोगों के हताहत होने की ख़बर है.आपात राहत मामलों के लिए यूएन कार्यालय (OCHA) में संकट प्रतिक्रिया प्रभाग की निदेशक ऐडेम वोसोर्नू ने बताया कि यूक्रेन के लुहान्स्क क्षेत्र में स्थित स्टारोबेल्स्क में छात्रों के एक हॉस्टल पर हुए हमले से उपजी चिन्ताओं के बीच यह बैठक हो रही है. Tweet URL अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में बच्चों समेत अनेक आम नागरिक हताहत हुए हैं. स्थिति अभी निरन्तर बदल रही है और इस घटना के बारे में बहुत कुछ पता नहीं है. उन्होंने कहा कि मगर, एक तथ्य स्पष्ट है: इस युद्ध की मानवीय क़ीमत ने अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के मखौल के रुझान को उजागर किया है. निदेशक वोसोर्नू ने क्षोभ जताया कि हिंसक टकराव की वजह से आम नागरिकों के लिए विकट हालात बरक़रार हैं और “उनकी हर हाल में रक्षा की जानी होगी.”“इस परिषद से मेरे अनुरोध कोई नए नहीं हैं.”“अन्तरराष्ट्रीय मानवतावादी क़ानून के लिए सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रभाव का उपयोग कीजिए. और जब उल्लंघन हो तो जवाबदेही तय करने के लिए भी.”उन्होंने सुरक्षा परिषद से बच्चों समेत आम नागरिकों की रक्षा करने, यूक्रेन के सभी इलाक़ों में ज़रूरतमन्दों तक बेरोकटोक मानवीय सहायता पहुँचाने की अपील की. रूसी महासंघ के नियंत्रण वाले इलाक़ों में भी. बच्चों को नुक़सान पहुँचाना रोकिएसशस्त्र टकराव और बच्चों के मुद्दे पर यूएन की विशेष प्रतिनिधि वैनेसा फ़्रेज़ियर ने दोहराया कि आम नागरिक, बच्चों, मानवीय सहायताकर्मियों और स्कूलों व अस्पतालों समेत बुनियादी प्रतिष्ठानों को कभी निशाना नहीं बनाया जाना होगा.“बच्चों के संरक्षण को सदैव प्राथमिकता मिलनी चाहिए.”उन्होंने कहा कि स्टारोबेल्स्क के हॉस्टल में हुई घटना हमें ध्यान दिलाती है कि हिंसा प्रभावित इलाक़ों में स्थित स्कूलों में हमले का चिन्ताजनक रुझान जारी है, जिससे विश्व भर में लाखों-करोड़ों बच्चों की शिक्षा में व्यवधान आया है.विशेष प्रतिनिधि ने कहा कि जब स्कूल, क्षतिग्रस्त या बर्बाद होते हैं तो बच्चे न केवल अपनी कक्षाओं से वंचित हो जाते हैं, बल्कि उनकी सुरक्षा, स्थिरता, दिनचर्या, और भविष्य के लिए उनकी आशा व आकाँक्षा पर भी असर होता है.“शिक्षा केवल एक मानवाधिकार नहीं है. यह एक जीवनरेखा है.”“बच्चों को नुक़सान पहुँचाना बन्द कीजिए. उनके संरक्षण को सर्वोपरि रखिए. उनके स्कूलों की रक्षा कीजिए.”वैनेसा फ़्रेज़ियर ने तुरन्त, बिना किसी शर्त के युद्धविराम को लागू करने की महासचिव की अपील दोहराते हुए कहा कि इससे यूक्रेन में एक न्यायसंगत, स्थाई शान्ति का मार्ग प्रशस्त होगा, यूएन चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय क़ानून व यूएन प्रस्तावों के अनुरूप. 3,400 बच्चे हताहत संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) के कार्यकारी उप निदेशक टैड चायबान ने चिन्ता जताई कि फ़रवरी 2022 में युद्ध भड़कने के बाद से अब तक 3,400 से अधिक बच्चे या तो मारे जा चुके हैं या फिर घायल हुए हैं.यूक्रेन में लाखों बच्चे अब भी अनवरत टकराव व लड़ाई से प्रभावित हैं, और हवाई हमलों से बचने के लिए सायरन, बमबारी, विस्थापन और अत्यधिक भय में जीवन गुज़ार रहे हैं, जहाँ कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं है.उन्होंने रिहायशी इलाक़ों में विस्फोटक हथियारों का इस्तेमाल जारी रहने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए कहा क बच्चों, किशोरों, युवाओं को जिन सेवाओं की आवश्यकता सबसे अधिक है, वही हमलों की चपेट में आ रही हैं.2022 के बाद से अब तक, हिंसक टकराव में 1,780 शैक्षणिक केन्द्रों के क्षतिग्रस्त या ध्वस्त होने की पुष्टि हो चुकी है. टैड चायबान ने सभी युद्धरत पक्षों से अन्तरराष्ट्रीय क़ानून के अनुरूप बच्चों व आम नागरिकों की रक्षा करने के दायित्व को निभाने और नए सिरे से संकल्प लेने का आग्रह किया.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement